फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:00 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 8 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

11:55 AM, 08-Sep-2026

बिहार: मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार; एक महिला समेत 3 की मौत

मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर मंगलवार को तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने के बाद हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। कार पटना से खगड़िया लौट रही थी और हादसे के बाद तीनों लोग वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए थे। और पढ़ें
10:57 AM, 08-Sep-2026

बिहार: BDO आनंद कुमार विभूति के किराए के घर पर EOU की छापेमारी, दस्तावेजों और सामान की जांच; क्या हुआ बरामद?

दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति के सैदनगर मोहल्ले के जमकपुरी स्थित किराए के आवास पर मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने छापेमारी की। टीम घर के अलग-अलग हिस्सों में दस्तावेजों और अन्य सामान की जांच कर रही है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:42 AM, 08-Sep-2026

बिहार: पुल-पुलिया तक पहुंचा बाढ़ का पानी, जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार 30 KM/H; हाई अलर्ट

गंगा के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ का पानी रेलवे पुल-पुलिया के करीब पहुंचने के बाद मालदा रेल मंडल ने जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर सुरक्षा बढ़ा दी है। संवेदनशील स्थानों पर ट्रेनों की अधिकतम गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है, जबकि सामान्य स्थिति में यहां करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार रहती है। और पढ़ें
10:10 AM, 08-Sep-2026

बिहार: पुलिस की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर; गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

मधुबनी के अरेर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस की गाड़ी की टक्कर से 30 वर्षीय बाइक सवार लालू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अरेर काली मंदिर के पास हुआ, जहां टक्कर के बाद पुलिस वाहन बिजली के पोल से टकराया और फिर एक घर की दीवार से जा भिड़ा। और पढ़ें
09:58 AM, 08-Sep-2026

बिहार: मेले में सजावट के दौरान करंट की चपेट में आया 14 वर्षीय किशोर, मौत के बाद 5 घंटे सड़क जाम

नालंदा के एकंगरसराय थाना क्षेत्र में महादेव स्थान के समीप कृष्ण जन्माष्टमी मेले में सजावट का काम करने के दौरान 14 वर्षीय सुजीत कुमार की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव को बिहारशरीफ-एकंगरसराय मुख्य मार्ग पर रेलवे फाटक के पास रखकर करीब पांच घंटे तक सड़क जाम रखा। और पढ़ें
09:40 AM, 08-Sep-2026

बिहार: मोबाइल से कथित नकल और फैकल्टी से दुर्व्यवहार, 70वीं BPSC के प्रशिक्षु को प्रशिक्षण से हटाया गया

गया स्थित बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) ने 70वीं BPSC के चयनित प्रशिक्षु रोहित आनंद को मॉक टेस्ट के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करने और फैकल्टी से कथित दुर्व्यवहार के आरोप में प्रशिक्षण से विरमित कर दिया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:52 AM, 08-Sep-2026

बिहार: नदी पार करने के दौरान हादसा, 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, दूसरे को ग्रामीणों ने बचाया

कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र में बढ़े नदी के जलस्तर के बीच श्रमदान से बनी पुलिया पार करते समय दो युवक गहरे पानी में चले गए। हादसे में रामपुर निवासी 17 वर्षीय विवेक कुमार की डूबने से मौत हो गई, जबकि ग्रामीणों ने तत्परता दिखाकर गोलू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। और पढ़ें
08:29 AM, 08-Sep-2026

बिहार न्यूज: फरक्का जल संधि के नवीनीकरण का विरोध, संजय झा बोले- 50 साल आगे का सोचकर हो फैसला

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने दिसंबर 2026 में समाप्त होने वाली भारत-बांग्लादेश फरक्का जल संधि का नवीनीकरण नहीं करने की मांग की। दरभंगा में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार पिछले 30 वर्षों से इस समझौते का नुकसान भुगत रहा है और संधि में बिहार के हितों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया। और पढ़ें
08:22 AM, 08-Sep-2026

बिहार: गंगा के बैकवाटर ने मचाई तबाही, नालंदा में 5 फीट पानी में डूबी 200 बीघे धान की फसल

नालंदा के सरमेरा प्रखंड के टाल इलाके में गंगा का बैकवाटर तेजी से फैलने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पेंदी और पुरानी इसुआ गांव के खेतों में करीब पांच फीट पानी भर गया है, जिससे 200 बीघे से अधिक धान की फसल जलमग्न हो गई। और पढ़ें
07:55 AM, 08-Sep-2026

बिहार न्यूज: कचरे की आग से अस्पताल परिसर में धू-धूकर जलीं दो एंबुलेंस, मरीजों में मची भगदड़

समस्तीपुर के सिंघिया सीएचसी परिसर में कचरे के ढेर से लगी आग ने पास में खड़ी दो खराब एंबुलेंस को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों एंबुलेंस जलकर राख हो गईं। आग की तेज लपटें और धुआं देखकर अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में अफरातफरी मच गई। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed