Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6aa60ac44b4140ca9302c7b3","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:47 PM, 13-Sep-2026
बिहार: असम से 50 लाख की हेरोइन की खेप लेकर पहुंचे थे तस्कर, पटना की युवती सहित पांच गिरफ्तार; लाखों रुपये जब्त
मुजफ्फरपुर में एसटीएफ और तुर्की थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पटना की महिला धंधेबाज समेत पांच हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हेरोइन और 2.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। और पढ़ें09:35 PM, 13-Sep-2026
हरितालिका तीज: मुजफ्फरपुर में तीज की धूम, लहठी बाजार में उमड़ी सुहागिनों की भीड़; खरीदारी से गुलजार हुआ बाजार
हरितालिका तीज व्रत को लेकर मुजफ्फरपुर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना के लिए महिलाएं पूजन सामग्री, फल, साज-श्रृंगार और लहठी की जमकर खरीदारी कर रही हैं। लहठी बाजार में महिलाओं की भीड़ से विशेष उत्साह देखने को मिला। और पढ़ें
विज्ञापन
08:43 PM, 13-Sep-2026
फिल्मी क्लाइमेक्स से कम नहीं वीडियो: तीन मिनट में छात्र को पहुंचाया परीक्षा सेंटर, दिल्ली पुलिस ने जीता दिल
किसी फिल्मी क्लाइमेक्स की तरह के वीडियो में देखा जा सकता है कि एसएचओ और उनकी टीम पंकज को सही एग्जाम सेंटर तक ले जाने में पूरी तरह जुटी हुई है। पंकज को गाड़ी में बिठाने से पहले एसएचओ स्कूल के गेट पर यह भी पूछते नजर आए कि क्या और भी कोई है कोई है जिसे मदद की जरूरत है। आखिरी के यह तीन मिनट किसी फिल्मी क्लाइमेक्स से कम नहीं थे। और पढ़ें08:41 PM, 13-Sep-2026
बिहार: अररिया में मिट्टी के ढेर का कहर, दबने से दो मासूमों की मौत; शव रख ग्रामीणों ने दो घंटे जाम किया हाईवे
अररिया के नरपतगंज नगर पंचायत के धरहरा गांव में मिट्टी का ढेर धंसने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। हादसे में चार बच्चे दब गए थे, जिनमें दो को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर फोरलेन हाईवे करीब दो घंटे तक जाम रखा। और पढ़ें08:20 PM, 13-Sep-2026
रोहतास: एक दिन, दो मौत से हड़कंप: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, युवक ने भी की आत्महत्या
रोहतास जिले में रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। और पढ़ें07:14 PM, 13-Sep-2026
दिल्ली में बुझ गया बिहार का 'दीपक': तीसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत, नहीं थे शरीर पर कपड़े; हादसा-नशा या हत्या
रविवार सुबह करीब 5:20 बजे एक राहगीर ने गली में दीपक को खून से लथपथ और बिना कपड़ों के पड़े देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:06 PM, 13-Sep-2026
पटना: हाजत के बाथरूम में कैदी ने लगाई फांसी, 30 वर्षीय अजय मांझी की मौत; पुलिस महकमे में हड़कंप
पटना के पालीगंज अनुमंडल के सिगोड़ी थाना की हाजत में 30 वर्षीय अजय मांझी ने बाथरूम में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पैसे के विवाद में पुलिस अजय मांझी और उसके दो साथियों को पूछताछ के लिए थाने लाई थी। और पढ़ें06:20 PM, 13-Sep-2026
बिहार: जूते पहनकर बेंच पर सोता दिखा विद्यालय सहायक, फोटो वायरल; प्राचार्या ने DEO से की सख्त कार्रवाई की मांग
मुजफ्फरपुर के राजकीयकृत यदुनंदन उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाघी में विद्यालय सहायक सुमन कुमार का जूते पहनकर बेंच पर लेटे होने का फोटो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया है। प्रभारी प्राचार्या ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को शिकायत भेजकर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई और तबादले की मांग की है। और पढ़ें05:08 PM, 13-Sep-2026
बिहार: शराब माफिया के घर छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल
समस्तीपुर के बनबीरा गांव में शराब तस्करों के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में उत्पाद थाना पटोरी के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि पुलिस के तीन वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। और पढ़ें04:45 PM, 13-Sep-2026