फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 24 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

12:14 PM, 24-Sep-2026

पितर प्रसन्न कैसे हों?: गयाजी में पिंडदान से जुड़े हर सवाल का जवाब एक जगह पढ़ें; श्राद्ध की मान्यताओं को समझें

Pitru Paksha Explainer : कहीं पितृपक्ष तो कहीं श्राद्ध पक्ष कहा जाता है इस खास समय को। वह समय आने वाला है। देश-विदेश से लोग पितरों को संतुष्ट और प्रसन्न करने के लिए गयाजी आते हैं। ऐसे में पितृपक्ष मेले की शुरुआत से एक दिन पहले हर सवाल का जवाब जानिए। और पढ़ें
12:06 PM, 24-Sep-2026

बिहार: स्कूल के बाहर वीडियो वायरल, छेड़खानी की अफवाह से मचा हड़कंप; पुलिस बोली- सच कुछ और है

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज स्थित उदा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर छात्र-छात्राओं के बीच विवाद का वीडियो 23 सितंबर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर छेड़खानी और हंगामे की अफवाहें फैलने के बाद पुलिस ने जांच की। और पढ़ें
विज्ञापन
11:58 AM, 24-Sep-2026

बिहार: वायरल वीडियो ने खोली पोल! युवती से बदसलूकी के आरोप में छह हिरासत में, शराब कनेक्शन भी सामने आया

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव के पास बांध पर युवती से कथित अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर कर्पूरीग्राम समेत पांच थानों की पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी बताए जा रहे विकास कुमार शर्मा, राहुल कुमार, अवधेश पासवान, रामबाबू साहनी, छोटू पासवान और वार्ड सदस्य दिलीप राम को हिरासत में लिया है। और पढ़ें
11:37 AM, 24-Sep-2026

बिहार : पुलिस के गच्चे में रोहिणी आचार्य तक फंसीं; हाफ एनकाउंटर में गोली खाने वाला दौड़ने लगा? जानें केवल सच

Fact Check : बिहार के जमुई में नाबालिग से बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ। फिर वायरल हुआ आरोपियों के पकड़े जाने का। मामला जमुई तक का नहीं रहा। हर एक्शन पर देश-विदेश से रिएक्शन आ रहा है। ऐसे में 'अमर उजाला' सामने ला रहा है बहुत बड़ा सच। पढ़ें पूरी खबर। और पढ़ें
09:29 AM, 24-Sep-2026

बिहार: मवेशी लदे ट्रक से अवैध वसूली का आरोप, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित; जांच में खुली लापरवाही

किशनगंज में पशु तस्करी, इंट्री माफिया और अवैध उगाही के आरोपों को लेकर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कार्रवाई करते हुए पाठमारी थानाध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार और चालक सिपाही पवन कुमार को निलंबित कर दिया है। और पढ़ें
09:20 AM, 24-Sep-2026

बिहार: किशोरी को घर से खींचकर ले जाने का आरोप, बैड टच का विरोध किया तो पीटा; आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा इलाके में बुधवार देर शाम किशोरी से छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि ललित कुमार पिछले करीब तीन महीने से उनकी तीनों बेटियों को परेशान कर रहा था। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:11 AM, 24-Sep-2026

बिहार: कमरे में गहरा गड्ढा... जमीन के नीचे मिला भाई का शव, जानें कैसे पांच दिन बाद खुला हत्या का राज

लखीसराय के नगर थाना क्षेत्र के गढ़ीविशनपुर गांव में सगे भाई की हत्या कर शव को घर के अंदर दफनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी माधो उर्फ मकेश्वर यादव को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घर में खुदाई कर 45 वर्षीय साधु यादव का शव बरामद किया। और पढ़ें
08:08 AM, 24-Sep-2026

बिहार में फिर जमुई जैसी वारदात?: समस्तीपुर में युवती से सरेराह बदसलूकी, वीडियो वायरल; जांच में जुटी पुलिस

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाइपास रोड पर एक युवती के साथ कथित अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि युवती सड़क किनारे फोटो लेने के लिए रुकी थी, तभी कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ गाली-गलौज व बदसलूकी की। और पढ़ें
07:44 AM, 24-Sep-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

खगौल में चलती ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट करने और उन्हें ट्रेन से नीचे फेंकने के आरोप में रेल पुलिस ने मुख्य आरोपी रोहित तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी को वाराणसी के मोहनसराय से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कभी खुद को एसटीएफ तो कभी आरपीएफ कर्मी बताकर यात्रियों पर रौब जमाता था। और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed