Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6ab48b455dfc6867920c33e3","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
03:24 PM, 24-Sep-2026
बिहार: दिग्घी सरोवर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, डूबने की आशंका; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
गया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित दिग्घी सरोवर में गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है।
और पढ़ें03:19 PM, 24-Sep-2026
बिहार: बेटे को करंट लगा तो बचाने दौड़ी मां, दोनों की थम गई सांसें; खेत में बिछी मौत ने उजाड़ दिया परिवार
सारण के परसा में बैंगन के खेत में पटवन के दौरान 14 वर्षीय राहुल करंट की चपेट में आ गया। बेटे को बचाने दौड़ी मां रिंकू देवी भी करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
और पढ़ें
विज्ञापन
03:09 PM, 24-Sep-2026
'कोई राष्ट्रपति दावा नहीं कर सकता...': जमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर ऐसा क्यों बोले बिहार के मंत्री अशोक चौधरी?
बिहार में महिलाओं के खिलाफ घटनाओं को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कानून का राज कायम होने की बात कही और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी ने भी घटनाओं की निंदा करते हुए कड़ी सजा की मांग की। और पढ़ें01:04 PM, 24-Sep-2026
बिहार: 23 साल पुराने हत्याकांड का खुला राज! बदसलूकी के मुख्य आरोपी नंदन यादव के पिता गनौरी गिरफ्तार
जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी के मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके परिवार से जुड़े पुराने मामलों की जांच तेज कर दी है। इसी दौरान पुलिस ने नंदन के पिता गनौरी यादव को वर्ष 2003 के दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार किया। और पढ़ें12:42 PM, 24-Sep-2026
बिहार: पुलिस अभिरक्षा में युवक बना रहा था रील या किसी ने बनाई? थाने के कमरे से वीडियो वायरल, जांच के आदेश
मुजफ्फरपुर के सरैया थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ के लिए लाए गए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर रील के रूप में वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक थाने के एक कमरे में आराम से बैठा दिखाई दे रहा है और बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना बज रहा है। और पढ़ें12:14 PM, 24-Sep-2026
पितर प्रसन्न कैसे हों?: गयाजी में पिंडदान से जुड़े हर सवाल का जवाब एक जगह पढ़ें; श्राद्ध की मान्यताओं को समझें
Pitru Paksha Explainer : कहीं पितृपक्ष तो कहीं श्राद्ध पक्ष कहा जाता है इस खास समय को। वह समय आने वाला है। देश-विदेश से लोग पितरों को संतुष्ट और प्रसन्न करने के लिए गयाजी आते हैं। ऐसे में पितृपक्ष मेले की शुरुआत से एक दिन पहले हर सवाल का जवाब जानिए। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:06 PM, 24-Sep-2026
बिहार: जमुई-समस्तीपुर के बाद क्या मधेपुरा में भी छेड़खानी? वायरल वीडियो से हड़कंप; जानें पुलिस ने क्या कहा
मधेपुरा के उदाकिशुनगंज स्थित उदा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर छात्र-छात्राओं के बीच विवाद का वीडियो 23 सितंबर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर छेड़खानी और हंगामे की अफवाहें फैलने के बाद पुलिस ने जांच की। और पढ़ें11:58 AM, 24-Sep-2026
अब समस्तीपुर में हैवानियत: छेड़खानी कर रहे लड़कों से अकेले जूझती रही युवती, चार गिरफ्तार, जांच में नया खुलासा
समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में बांध के पास सड़क पर एक लड़की के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। तकनीकी सत्यापन में घटनास्थल की पहचान के बाद पुलिस ने सूचना मिलने के छह घंटे के भीतर मामले में शामिल चार आरोपियों विकास कुमार शर्मा, राहुल कुमार, रामबाबू सहनी और अवधेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें11:37 AM, 24-Sep-2026
बिहार : पुलिस के गच्चे में रोहिणी आचार्य तक फंसीं; हाफ एनकाउंटर में गोली खाने वाला दौड़ने लगा? जानें केवल सच
Fact Check : बिहार के जमुई में नाबालिग से बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ। फिर वायरल हुआ आरोपियों के पकड़े जाने का। मामला जमुई तक का नहीं रहा। हर एक्शन पर देश-विदेश से रिएक्शन आ रहा है। ऐसे में 'अमर उजाला' सामने ला रहा है बहुत बड़ा सच। पढ़ें पूरी खबर। और पढ़ें09:29 AM, 24-Sep-2026