फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Businessmans body found after five days identified by clothes and an amulet

कानपुर: व्यापारी का पांच दिन बाद मिला शव, कपड़ों और ताबीज से हुई पहचान, शव पोस्टमार्टम को भेजा, परिजन बेहाल

Thu, 24 Sep 2026 03:57 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 24 Sep 2026 03:57 PM IST
सार

Kanpur News: बांगरमऊ से 19 सितंबर से लापता किराना व्यापारी का शव पांच दिन बाद करीब 62 किलोमीटर दूर कानपुर में गंगा बैराज के गेट नंबर 21 के पास तैरता हुआ मिला। नानामऊ घाट वाले गंगा पुल पर बाइक खड़ी कर नदी में छलांग लगाने की बात सामने आई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Kanpur Businessmans body found after five days identified by clothes and an amulet
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में उन्नाव के बांगरमऊ से लापता व्यापारी का शव पांच दिन बाद करीब 62 किलोमीटर दूर कानपुर के गंगा बैराज के गेट नंबर 21 के पास गंगा नदी में मिला। 25 वर्षीय इसरार मोहम्मद के नानामऊ घाट से गंगा में छलांग लगाने की बात सामने आई थी। इसके बाद से गोताखोर और जल पुलिस लगातार नदी में उसकी तलाश कर रहे थे। बुधवार दोपहर शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कपड़ों और ताबीज से उसकी पहचान की।

विज्ञापन

बांगरमऊ के ग्राम भिखारीपुर पतासिया निवासी मोहम्मद रईस किराना स्टोर चलाते हैं। उनके चार बेटों में इसरार सबसे छोटा था। भाइयों के मुताबिक, 19 सितंबर की दोपहर करीब दो बजे इसरार बाइक से नानामऊ घाट पहुंचा था। वहां बाइक खड़ी करने के बाद वह पुल से गंगा में कूद गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक के नंबर से परिजनों को जानकारी दी।

विज्ञापन





पांच दिन बाद गंगा बैराज में मिला शव
इसके बाद गोताखोरों और जल पुलिस की मदद से गंगा में तलाश शुरू कराई गई। करीब पांच दिन बाद बांगरमऊ से लगभग 62 किलोमीटर दूर गंगा बैराज पर शव मिलने से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि कपड़ों और ताबीज के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान इसरार के रूप में की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed