कानपुर में विनीत मिनोचा की हत्या में साजिश रचने की आरोपी शालू की पुलिस कस्टडी रिमांड इस हत्याकांड की दिशा बदलता नजर आ रहा है। पीसीआर के 12 घंटे के दौरान करीब तीन बार शालू और सुब्रत का आमना-सामना कराया गया। करीब 18 दिन बाद जब शालू ने पति सुब्रत को अपने सामने देखा तो फूटकर रो पड़ी। बोली- तुम मुझे क्यों फंसाना चाहते हो...।
विनीत मिनोचा मर्डर: 18 दिन बाद सुब्रत-शालू का आमना-सामना; बोली- मुझे क्यों फंसाया? 20 सवालों पर लड़खड़ाई जुबान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 24 Sep 2026 08:18 AM IST
सार
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: विनीत मिनोचा हत्याकांड में कस्टडी रिमांड के दौरान पुलिस की जांच अब मृतक के बेटे सुब्रत की ओर घूमती नजर आ रही है। 16 घंटे की मशक्कत के बाद जब पुलिस ने आरोपी बहू शालू और उसके पति सुब्रत का आमना-सामना कराया, तो शालू रो पड़ी और सुब्रत पर खुद को फंसाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन