फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 30 Sep 2026 03:01 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 30 September 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

02:58 PM, 30-Sep-2026

बिहार: समस्तीपुर में साइबर ठगों ने तीन लोगों से ऐंठे 6.71 लाख रुपये, पहचान चुराकर जीता भरोसा

समस्तीपुर में साइबर ठगों ने तीन लोगों से कुल 6.71 लाख रुपये की ठगी की। परिचित की पहचान और तस्वीर का इस्तेमाल कर 2.52 लाख, लालच और धमकी देकर 3.99 लाख तथा अधिकारी का नाम लेकर व्यवसायी से 20 हजार रुपये ठगे गए। और पढ़ें
02:54 PM, 30-Sep-2026

बिहार न्यूज: गयाजी में महिला का पीछा करने के आरोप में युवक की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया; हंगामा

गया के आजाद पार्क के पास महिला का तीन दिनों से पीछा करने के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक युवक को पकड़कर पीट दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला की शिकायत का इंतजार है।

और पढ़ें
विज्ञापन
02:51 PM, 30-Sep-2026

बिहार: विक्रमशिला सेतु पर आज रात से नो एंट्री, तीन महीने थमेगा पहिया, यात्रियों के लिए चलेगी मुफ्त जहाज सेवा

विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से करीब तीन महीने तक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। चार क्षतिग्रस्त स्पैन पर ट्रस ब्रिज बनाया जाएगा। यात्रियों के लिए बियाडा घाट से नि:शुल्क जहाज सेवा, कार्गो परिवहन और सुरक्षा के विशेष इंतजाम होंगे। और पढ़ें
02:48 PM, 30-Sep-2026

बिहार: गंडक के बढ़ते जलस्तर के बीच टूटा तटबंध, कई गांव हुए जलमग्न, मची अफरातफरी

सारण के मकेर प्रखंड में गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर के बीच बाघा कोल और हैजलपुर के पास तटबंध टूट गया। तेज बहाव से दर्जनों गांवों में पानी घुस गया। कई घर और खेत जलमग्न हैं, मवेशी भी पानी से घिर गए। और पढ़ें
02:44 PM, 30-Sep-2026

बिहार क्राइम: मुजफ्फरपुर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, सिर-चेहरे पर चोट के निशान; हत्या की जताई गई आशंका

मुजफ्फरपुर के नरकटिया गांव में बुधवार सुबह सड़क किनारे 22 वर्षीय चुन्नू कुमार का शव मिला। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। वह मंगलवार शाम मेला देखने गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस एफएसएल जांच और पोस्टमार्टम करा रही है। और पढ़ें
02:40 PM, 30-Sep-2026

बिहार: लालू प्रसाद यादव ने एमएलसी चुनाव में ठोकी ताल, वार्ड पार्षद भी लड़ चुके; राजद से नहीं है इनका नाता

मढ़ौरा के लालू प्रसाद यादव करीब 25 वर्षों से अलग-अलग चुनाव लड़ते आ रहे हैं। वार्ड पार्षद से राष्ट्रपति पद तक किस्मत आजमा चुके लालू ने अब सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-03 से नामांकन दाखिल किया है। वह जीत तक चुनाव लड़ते रहने की बात कहते हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
02:32 PM, 30-Sep-2026

बिहार क्राइम: हॉर्लिक्स में सल्फास मिलाकर पति की हत्या, पत्नी को उम्रकैद; शव बोरे में भरकर नाले में फेंका था

दरभंगा में हॉर्लिक्स में सल्फास मिलाकर पति अरविंद कुमार महतो की हत्या करने वाली पत्नी अनुप्रिया चौधरी को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई। हत्या के बाद उसने शव बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया था। सीसीटीवी फुटेज अहम सबूत बना। और पढ़ें
02:30 PM, 30-Sep-2026

गयाजी में चौथे दिन मोक्ष की त्रिवेणी: ब्रह्मसरोवर में तर्पण, काकबलि और तारक ब्रह्म दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

Pitru Paksha: विश्व प्रसिद्ध गयाजी पितृपक्ष मेले के चौथे दिन ब्रह्मसरोवर में तर्पण, काकबलि और तारक ब्रह्म दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पितरों की शांति और मोक्ष की कामना से अनुष्ठान संपन्न हुए। और पढ़ें
02:27 PM, 30-Sep-2026

बिहार: जहानाबाद-बिहारशरीफ नई रेल लाइन पर वित्तीय अड़चन, 2101 करोड़ की परियोजना को नहीं मिली मंजूरी

जहानाबाद-बिहारशरीफ के बीच प्रस्तावित 66.600 किलोमीटर लंबी रेल लाइन की अनुमानित लागत 2,101.85 करोड़ रुपये है। परियोजना की वित्तीय आंतरिक प्रतिफल दर 10 प्रतिशत से कम आंकी गई है। इसी कारण रेलवे के वित्त विभाग से अभी बजट मंजूरी नहीं मिली है।

 

और पढ़ें
02:24 PM, 30-Sep-2026

बिहार न्यूज: समस्तीपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर, फिर मंडराया बाढ़ का खतरा

समस्तीपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 45.50 मीटर से करीब एक मीटर ऊपर पहुंच गया है। मोहनपुर, मोहिउद्दीननगर और विद्यापतिनगर के निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है। किसानों को रबी की बुआई प्रभावित होने की चिंता सता रही है।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed