{"_id":"6abcd79ffcc22b49770c43ea","slug":"video-video-125-chhatara-sa-masa-ka-pasa-lya-masa-kara-tha-btha-chhatara-tha-raha-thharana-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 125 छात्रों से मेस का पैसा लिया, मेस कर दी बंद, छात्र दे रहे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 125 छात्रों से मेस का पैसा लिया, मेस कर दी बंद, छात्र दे रहे धरना
लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में 29 सितंबर से मेस बंद होने के विरोध में छात्रों ने बुधवार को गेट नंबर-1 बंद कर धरना शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि मेस के लिए करीब 125 विद्यार्थियों से शुल्क लिया गया था, इसके बावजूद अचानक मेस बंद कर दी गई। इससे हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है।
धरना दे रहे छात्रों का कहना है कि मेस बंद किए जाने का उन्हें कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। छात्रों ने गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने और मेस की व्यवस्था तत्काल शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए मेस की सुविधा जरूरी है। मेस बंद होने से उन्हें बाहर से भोजन की व्यवस्था करनी पड़ रही है।
छात्रों ने कहा कि जब तक भोजन की समस्या का ठोस समाधान नहीं होता, उनका धरना जारी रहेगा। छात्रों ने मेस शुल्क लिए जाने के बाद सुविधा बंद किए जाने पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की समस्या का तत्काल समाधान करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।