Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
लाइव अपडेट
बिहार: बेगूसराय में निगरानी की कार्रवाई, 25 हजार रुपये रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार
बेगूसराय में निगरानी विभाग ने वाणिज्य कर कार्यालय के असिस्टेंट कमिश्नर प्रकाश चंद्र मोहन और डाटा ऑपरेटर संतोष कुमार झा को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। शिकायत के सत्यापन के बाद हुई कार्रवाई में टीम ने कार्यालय में दस्तावेज और रिकॉर्ड भी खंगाले।
और पढ़ेंबिहार: अल्बेस्टर वापस मांगने पर पिता से भिड़ा बेटा, कुल्हाड़ी से हमला कर हाथ किया गंभीर रूप से जख्मी
मुंगेर के भिखाकिता गांव में अल्बेस्टर वापस मांगने को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हो गया। आरोप है कि बेटे ने पहले ईंट से हमला किया, फिर कुल्हाड़ी से पिता के बाएं हाथ पर कई वार किए। घायल को सदर अस्पताल रेफर किया गया।
और पढ़ें
बिहार: सीएम बनने के बाद पहली बार रोहतास पहुंचे सम्राट चौधरी, 412.9 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रोहतास दौरे पर 412.9 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने जिले को पर्यटन हब बनाने और एयरपोर्ट निर्माण की घोषणा की। 125 परियोजनाओं का उद्घाटन, 52 योजनाओं का शिलान्यास और रोजगार बढ़ाने का लक्ष्य बताया।
और पढ़ेंबिहार: तटबंध टूटने के बाद सारण में बाढ़ का व्यापक असर, 4.60 लाख आबादी प्रभावित; 128 नावें तैनात
सारण में तटबंध टूटने के बाद छह प्रखंडों के 236 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। करीब 4.60 लाख आबादी और 1.04 लाख परिवार चपेट में हैं। 74,737 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। प्रशासन 128 नावों से राहत-बचाव में जुटा है।
और पढ़ेंबिहार: लव मैरिज के बाद बढ़ी दूरी, मायागंज में मृत मिला सौरभ; पत्नी ने ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
भागलपुर के शाहकुंड में सौरभ कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। करीब दो साल पहले हुई लव मैरिज के बाद पत्नी ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मायागंज अस्पताल में पति का शव मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।
और पढ़ें
बिहार: कटिहार में अधिवक्ता गुड्डू की हत्या, 12 घंटे में पांच आरोपी गिरफ्तार; देसी पिस्टल समेत चाकू बरामद
कटिहार में अधिवक्ता अजीजुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी की चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 12 घंटे में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर देसी पिस्टल, कारतूस, चाकू, वाहन और मोबाइल बरामद किए। जमीन विवाद की बात सामने आई है।
और पढ़ें
बिहार: समस्तीपुर में एसआईआर के विरोध में माले का प्रतिरोध मार्च, ज्ञानेश कुमार समेत मोदी-शाह के खिलाफ प्रदर्शन
समस्तीपुर के ताजपुर में SIR के विरोध में भाकपा माले ने प्रतिरोध मार्च निकाला और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। माले ने पात्र मतदाताओं के नाम सूची में दोबारा जोड़ने की मांग की।
और पढ़ेंभागलपुर: कर्ज के दबाव में युवक की मौत, परिजनों ने सूदखोरों पर मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप
भागलपुर में 25 वर्षीय मोहम्मद ताहिर अफरोज की मौत के बाद परिजनों ने कर्ज और ब्याज के पैसे को लेकर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, धमकियों के बीच ताहिर ने कथित तौर पर विषाक्त पदार्थ खा लिया था।
और पढ़ेंबिहार: सीवान में ट्रेन यात्री का ट्रॉली बैग चोरी होने का खुलासा, दो आरोपितों के घर से आभूषण बरामद
सीवान में ट्रेन यात्री का ट्रॉली बैग चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। दो आरोपितों के घर छापेमारी में सोने-चांदी जैसे दिखने वाले बड़ी संख्या में आभूषण बरामद हुए। दोनों ने संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस वास्तविक स्वामियों की पहचान कर रही है।
और पढ़ें
बिहार: दो प्रसूताओं की मौत के बाद जमुई में बड़ी कार्रवाई, नीमा का जीपी पॉलिक्लिनिक सील; जानें पूरा मामला
जमुई में दो प्रसूताओं की मौत के बाद प्रशासन ने निजी क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। नीमा स्थित GP पॉलिक्लिनिक में छापेमारी के दौरान डॉक्टर की अनुपस्थिति और दस्तावेजों से जुड़ी खामियां मिलने पर उसे सील कर चार मरीज सदर अस्पताल भेजे गए।