फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:00 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 9 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

03:00 PM, 09-Oct-2026

बिहार: बढ़ते अपराध को रोकने के लिए सीएम सम्राट ने पुलिस को क्या निर्देश दिया? साइबर क्राइम-पेपरलीक पर भी बोले

विपक्ष लगातार बिहार में बढ़ते अपराध, साइबर क्राइम और प्रतियोगी परीक्षाओं को हो रही गड़बड़ियों को लेकर सरकार पर हमलावर है। आज इन मामलों को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस और प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के साथ बैठक की। आइये जानते हैं सीएम ने क्या-क्या निर्देश दिए? और पढ़ें
02:46 PM, 09-Oct-2026

बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलायी एनडीए के विधान मंडल दल की बैठक, चुनाव समेत किन मुद्दों पर होगी बात?

बिहार विधान परिषद चुनाव और एसआईआर को लेकर विपक्ष के विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज विधान मंडल दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने विधि व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
विज्ञापन
02:30 PM, 09-Oct-2026

बिहार: नीतीश संवाद का शुभारंभ कर 15 मिनट में निकले राष्ट्रीय अध्यक्ष, संजय झा ने क्या बड़ी घोषणा कर दी?

जदयू प्रदेश कार्यालय में फरक्का जलसंधि पर आयोजित ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे नीतीश कुमार करीब 15 मिनट में निकल गए। इस दौरान संजय झा ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर बड़ा बयान दिया। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
01:29 PM, 09-Oct-2026

बिहार: सीयूएसबी में पीएचडी स्कॉलर का धरना, शोध पूरा कराने और यौन उत्पीड़न मामले की जांच रिपोर्ट देने की मांग

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (सीयूएसबी), गया में एक पीएचडी शोधार्थी अपनी पीएचडी पूरी कराने और वर्ष 2023 में दर्ज शिकायत की जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने की मांग को लेकर दो अन्य छात्रों के साथ धरने पर बैठी हैं। शोधार्थी ने अपने सुपरवाइजर पर उत्पीड़न और बहाली के बाद परेशान करने के आरोप लगाए हैं। और पढ़ें
01:13 PM, 09-Oct-2026

बिहार: दशहरा से पहले किशनगंज को मिल सकता है नया पार्क, 1.72 करोड़ रुपये की लागत से 90% काम पूरा

शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। अनुमंडल कार्यालय के पीछे मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत करीब 1 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से बन रहे पार्क का लगभग 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। और पढ़ें
12:32 PM, 09-Oct-2026

बीफार्मा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन: मुख्यमंत्री आवास मार्च के लिए कहां पर जुटे, सरकार से क्या गुहार लगा रहे हैं?

बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों के अलावा बीफार्मा योग्यताधारी भी गांधी मैदान में जुटे हैं। इन लोगों ने भी आज गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक पैदल मार्च की तैयारी की है। लेकिन, पटना पुलिस पहले से ही यहां पर्याप्त संख्या में तैनात है।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:10 PM, 09-Oct-2026

बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती: खाली सीटों को भरने मांग लेकर सीएम आवास मार्च से पहले हंगामा, अभ्यर्थी क्या कह रहे?

बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के अभ्यर्थियों ने आज गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास मार्च का एलान किया था। वह कलश लेकर मार्च निकालने वाले थे। गांधी मैदान में अभ्यर्थी जुटने लगे। लेकिन, मार्च निकालने से पहले पटना पुलिस वहां पहुंच गई और कुछ अभ्यर्थियों को हिरासत में ले लिया। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
12:08 PM, 09-Oct-2026

बिहार: बस का इंतजार कर रहे 15 साल के छात्र को मारी गोली, दो सप्ताह पहले स्कूल में हुआ था विवाद

बिहार के रोहतास जिले के कच्छवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूल बस का इंतजार कर रहे 15 वर्षीय छात्र आशीष कुमार को अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली छात्र के सीने में बाईं ओर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें
10:06 AM, 09-Oct-2026

बिहार: सीमित संसाधन, बड़ा सपना! सारण के बॉबी ने एशियन गेम्स में जीता कांस्य, बढ़ाया मान

बिहार के सारण जिले के काजीपुर गांव निवासी बॉबी कुमार ने एशियन गेम्स की सेपक टकरा स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा बनकर राज्य का मान बढ़ाया है। जापान के आइची-नागोया में आयोजित प्रतियोगिता में उनकी अहम भूमिका रही। और पढ़ें
08:00 AM, 09-Oct-2026

बिहार: राजगीर में नो प्लास्टिक जोन का असर, 55 पर्यटकों पर जुर्माना; विश्व शांति स्तूप परिसर में कचरा घटा

बिहार के राजगीर वन्यजीव अभयारण्य और विश्व शांति स्तूप परिसर को स्वच्छ रखने के लिए वन विभाग की ओर से 2 अक्टूबर से लागू किए गए ‘नो प्लास्टिक जोन’ अभियान का असर दिखने लगा है। अभियान के पहले सप्ताह में पर्यटक मार्गों और स्तूप परिसर में प्लास्टिक कचरे में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वाले 55 पर्यटकों पर जुर्माना लगाया गया है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed