फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 12 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 12 Oct 2026 05:00 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 12 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

04:11 PM, 12-Oct-2026

बिहार: पीएमसीएच में अब 2500 बेड पर होगा इलाज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने टावर-तीन का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) पुनर्विकास योजना के तहत नवनिर्मित टावर-3 का उद्घाटन किया। इसके साथ ही अस्पताल में अब 2500 बेड पर मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। और पढ़ें
03:35 PM, 12-Oct-2026

रिश्ते का कत्ल : नानी के सिर पर चाकू का 20 से ज्यादा वार; क्यों नाती के सिर पर खून हुआ सवार? बिहार में वारदात

गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के बनरहां गांव में 21 वर्षीय युवक ने अपनी 85 वर्षीय नानी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात रविवार देर रात की है। पुलिस ने आरोपित नाती साहेब हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
03:04 PM, 12-Oct-2026

बिहार: नेपाल में अचानक बाढ़ से बिहार और यूपी में अलर्ट, गंडक बराज में बढ़ सकता है पानी

बिहार: नेपाल में अचानक बाढ़ से बिहार और यूपी में अलर्ट, गंडक बराज में बढ़ सकता है पानी और पढ़ें
02:58 PM, 12-Oct-2026

बिहार: जैसलमेर में ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान गयाजी के अग्निवीर सुभाष ने तोड़ा दम

गयाजी के बांकेबाजार के जमुआराखुर्द गांव निवासी अग्निवीर सुभाष कुमार चौधरी का अजमेर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वर्ष 2023 में सेना में भर्ती हुए सुभाष की मौत की खबर से गांव में मातम पसरा है। उनका पार्थिव शरीर कल सुबह 10 बजे गांव पहुंचेगा। और पढ़ें
02:45 PM, 12-Oct-2026

बिहार: नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी; कहां-कैसा उत्साह?

शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को मुजफ्फरपुर जिले में मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में विशेष सजावट की गई और जय माता दी के जयकारों से परिसर गूंज उठे।

और पढ़ें
02:40 PM, 12-Oct-2026

बिहार: 'आत्ममंथन करे कांग्रेस', दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर बरसे एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष विरोध की राजनीति के जरिए अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा है। साथ ही कांग्रेस को आत्ममंथन करने और जनता के बीच जाकर संगठन मजबूत करने की सलाह दी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
02:33 PM, 12-Oct-2026

बिहार: सिमरिया कल्पवास मेले से पहले संतों की मांग, रिफाइनरी के दो संयंत्र हटाएं, बुनियादी सुविधाएं दें

बेगूसराय के सिमरिया धाम में 18 अक्टूबर से 24 नवंबर तक राजकीय कार्तिक कल्पवास मेले का आयोजन होगा। इसके लिए 22 एकड़ में आठ सेक्टर और 100 से अधिक ब्लॉक तैयार किए जा रहे हैं। संतों ने पेयजल, शौचालय, रोशनी और मेला क्षेत्र में रखे रिफाइनरी के दो संयंत्रों को हटाने की मांग की है। और पढ़ें
02:22 PM, 12-Oct-2026

बिहार: पीएमसीएच टावर-3 का उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पैरामेडिकल छात्रों के सत्र में देरी पर दी

बिहार: पीएमसीएच टावर-3 का उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने पैरामेडिकल छात्रों के सत्र में देरी पर दी सफाई और पढ़ें
02:14 PM, 12-Oct-2026

बिहार: सुरक्षा के बीच थाने में गोलीकांड, होमगार्ड जवान की मौत; जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद?

भोजपुर के संदेश थाना परिसर स्थित पुलिस बैरक में रविवार देर रात गोली लगने से एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। दो जवानों के बीच कहासुनी के बाद गोली चलने की चर्चा है। एसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। और पढ़ें
02:11 PM, 12-Oct-2026

बिहार कैबिनेट: सीएम सम्राट चौधरी आज करने वाले हैं बड़ी घोषणा, पहली बार खुद PC में रहेंगे मुख्यमंत्री

Bihar News : मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही हमेशा मंत्रिपरिषद् की बैठक होती है, लेकिन हर बार मीडिया से मुखातिब अमूमन कोई सीनियर IAS होते थे। आज बैठक में कुछ बड़ा फैसला होगा। सीएम खुद PC करेंगे। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed