फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tractor Overturns in Katihar, Two Youths Killed on the Spot

दो परिवारों के बुझ गए चिराग: बिहार में ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, तीन घायल; घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

Mon, 12 Oct 2026 05:11 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 05:11 PM IST
सार

कटिहार में पोठिया-डूमर सड़क पर कुशियारी मोड़ के पास ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के जीरा पट्टी निवासी सफीकुल अंसारी और मोहम्मद मनीर के रूप में हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Tractor Overturns in Katihar, Two Youths Killed on the Spot
कटिहार में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, दो युवकों की मौत से परिवारों में मातम

विस्तार

कटिहार के पोठिया-डूमर सड़क पर एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कुशियारी मोड़ के समीप ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के वक्त ट्रैक्टर पर चालक समेत पांच लोग सवार थे। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि दो युवकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के जीरा पट्टी निवासी सफीकुल अंसारी और मोहम्मद मनीर के रूप में हुई है। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर चालक समेत कुल पांच लोग सवार होकर पोठिया-डूमर सड़क मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान कुशियारी मोड़ के समीप ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी। हादसे में दो लोगों की मौत के बाद पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।



ये भी पढ़ें- बिहार: सुरक्षा के बीच थाने में गोलीकांड, होमगार्ड जवान की मौत; जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद?

इस मामले में यातायात डीएसपी सद्दाम हुसैन ने कहा कि ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत हुई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद ही हादसे के कारणों का पता चल सकेगा।

इस हादसे ने दो परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है। जिन घरों में अपनों के लौटने का इंतजार था, वहां अब मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कटिहार में दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर पलट से ही थम गई दो युवकों की सांसे, 3 घायल

घायल युवकों का उपचार चल रहा है।

 

कटिहार में दर्दनाक हादसा ट्रैक्टर पलट से ही थम गई दो युवकों की सांसे, 3 घायल

दुर्घटनास्थल का फोटो।

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed