फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :old age woman beaten death over allegations of being a witch; all accused

बिहार: डायन बताकर महिला को लाठी-डंडों से पीटा, मौत के बाद आरोपियों के घर पर शव रखकर प्रदर्शन; छह लोगों पर केस

Mon, 12 Oct 2026 05:37 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 05:37 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में कथित डायन होने का आरोप लगाकर एक महिला की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के दरवाजे पर शव रखकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :old age woman beaten death over allegations of being a witch; all accused
कथित डायन के आरोप में महिला की पीट-पीटकर की गई हत्या।

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के एक गांव में अंधविश्वास से जुड़ा एक खौफनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि डायन होने का झूठा आरोप लगाकर पड़ोसियों ने एक महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने आरोपी के दरवाजे पर शव रखकर जमकर हंगामा किया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन

इस घटना को लेकर मृतका के परिजनों का आरोप है कि शनिवार देर रात पड़ोसियों ने महिला पर डायन होने का झूठा आरोप लगाया था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने उसके साथ लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में परिजनों ने उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। परिजनों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी है।

विज्ञापन

मृतका के परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे वहां से नहीं हटेंगे। न्याय की मांग को लेकर उन्होंने मुख्य आरोपी के दरवाजे पर शव रखकर प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: सुरक्षा के बीच थाने में गोलीकांड, होमगार्ड जवान की मौत; जानें किस बात को लेकर हुआ था विवाद?

पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही
घटना की सूचना मिलते ही कच्ची-पक्की ओपी प्रभारी पुष्पा कुमारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित परिजनों को समझाकर स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है। परिजनों की ओर से इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

डायन के आरोप में महिला की पीट-पीटकर किया हत्या

डायन के आरोप में महिला की पीट-पीटकर किया हत्या

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed