फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 17 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 17 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

10:14 PM, 17-Oct-2026

बिहार: मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम कराने के नाम पर 2.40 लाख की ठगी, दो साल से फरार आरोपित गिरफ्तार

मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम कराने के नाम पर 2.40 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में नावकोठी पुलिस ने दो साल से फरार संतोष कुमार को मधेपुरा के बिहारीगंज से गिरफ्तार किया। जमीन के नाम पर ठगी के अन्य आरोपों की भी जांच जारी है।

और पढ़ें
09:53 PM, 17-Oct-2026

'विदेशी टूलकिट गैंग का मोहरा बनकर देशहित के खिलाफ काम कर रहे राहुल': नितिन नवीन का हमला, जानें क्या-क्या कहा?

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना में कुम्हरार सेवा सहायता पोर्टल का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पर विदेशी ताकतों के इशारे पर काम करने, चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगाने और लोकतंत्र का अपमान करने का आरोप लगाया।

और पढ़ें
विज्ञापन
09:19 PM, 17-Oct-2026

बिहार: शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 10.20 लाख की ठगी, बक्सर से आरोपी गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

गुजरात के दाहोद जिले में 10.20 लाख रुपये की कथित साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने बक्सर के फुआ घाट से शैलेश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया। शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर फर्जी ऐप से ठगी का आरोप है।

और पढ़ें
09:05 PM, 17-Oct-2026

बिहार: पटना में मैकडॉनल्ड्स और डोमिनोज पर कार्रवाई, 32 हजार के 160 खराब पिज्जा स्क्रीन नष्ट

पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मैकडॉनल्ड्स और डोमिनोज के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। डोमिनोज में करीब 32 हजार रुपये कीमत की 160 खराब पिज्जा स्क्रीन नष्ट की गईं। स्वच्छता और भंडारण संबंधी कमियों पर 14 दिनों का सुधार नोटिस जारी किया गया।

और पढ़ें
09:00 PM, 17-Oct-2026

बिहार: नवरात्र में बुझ गया घर का चिराग, चार महीने तक जिंदगी से जूझने के बाद आयुष की मौत; क्या थी वजह?

सारण के मढ़ौरा में क्रिकेट बैट से हमले में गंभीर रूप से घायल 14 वर्षीय आयुष कुमार की चार महीने बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

और पढ़ें
08:55 PM, 17-Oct-2026

बिहार: 50 साल पुरानी जमाबंदी में हेरफेर, दोषी कर्मियों पर प्राथमिकी के निर्देश; डीएम-एडीएम और सीओ से जवाब तलब

बेतिया अंचल में करीब 50 साल पुरानी जमाबंदी को कथित तौर पर न्यायालय के आदेश के बिना रद्द कर दूसरे व्यक्ति के नाम दर्ज करने का मामला सामने आया है। आयुक्त ने प्राथमिकी, दंडात्मक कार्रवाई और अधिकारियों से जवाब मांगा है।

 

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:56 PM, 17-Oct-2026

बिहार: 'मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करे सरकार', सम्राट चौधरी को गोली मारने की धमकी के आरोप पर बोले प्रशांत किशोर

बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गोली मारने की कथित धमकी के आरोप पर प्रशांत किशोर ने सरकार को मुकदमा दर्ज करने की चुनौती दी। उन्होंने अपने बयान का बचाव किया और जन सुराज पर पैसे बांटने के भाजपा के आरोपों को बेतुका बताया।

और पढ़ें
07:25 PM, 17-Oct-2026

बिहार: पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन को पहुंचे भक्त, पंकज मार्केट का अनोखा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

मुजफ्फरपुर में नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के पट खुलते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ‘जय माता दी’ के जयकारों से शहर गूंज उठा। पंकज मार्केट का राजस्थान के किले जैसा पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

और पढ़ें
07:12 PM, 17-Oct-2026

बिहार: गोपाल मंडल के बेटे आशीष ने थामा कांग्रेस का हाथ, पिता बोले- जदयू अब बिचौलियों की पार्टी

गोपालपुर के पूर्व जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल ने भागलपुर में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर गोपाल मंडल ने जदयू को बिचौलियों की पार्टी बताते हुए नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कांग्रेस की मजबूती का दावा किया।

और पढ़ें
07:01 PM, 17-Oct-2026

बिहार: कबड्डी में बक्सर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, डुमरांव की टीम ने जीता राज्य स्तरीय खिताब

बक्सर के एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र, डुमरांव की टीम ने राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में पटना को 58-24 से हराकर खिताब जीता। वहीं, बक्सर के 11 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed