03:59 PM, 21-Oct-2026
बिहार: नशे में धुत एसआई पर दुकानदार के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप, ग्रामीणों ने बनाया बंधक
बिहार के दरभंगा जिले के फेकला थाना क्षेत्र के छपराघाट गांव में दुर्गा पूजा मेले के दौरान एक दारोगा पर शराब के नशे में दुकानदारों और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगा है।
और पढ़ें
03:37 PM, 21-Oct-2026
बिहार: रामलीला के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, पांच बच्चों समेत 10 झुलसे; उपचार चल रहा
बिहार के सीवान जिले के रसूलपुर गांव में रामलीला के मंचन के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से पांच बच्चों समेत 10 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से झुलसे पांच बच्चों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।
और पढ़ें
03:00 PM, 21-Oct-2026
बिहार: नाव हादसे के सात दिन बाद भी क्यों नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री? पीड़ित परिवारों में बढ़ रही नाराजगी
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी में हुए नाव हादसे के सात दिन बाद भी पीड़ित परिवारों में नाराजगी है। 13 बच्चों की मौत के बाद पीड़ित अखिलेश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर गांव का दौरा नहीं करने और सरकार पर केवल सहायता राशि की घोषणा तक सीमित रहने का आरोप लगाया है।
और पढ़ें
02:49 PM, 21-Oct-2026
बिहार: किसने फैलाई बच्चा चोरी की अफवाह? गांव वालों ने दो युवकों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा
बिहार के जंदाहा थाना क्षेत्र के खोपी बांध वार्ड संख्या-5 में ग्रामीणों ने दो युवकों को बच्चा चोर होने के शक में पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी।
और पढ़ें
01:53 PM, 21-Oct-2026
बिहार: कृषि प्रखंड विकास पदाधिकारी की मौत पर क्यों मचा हंगामा, किस डॉक्टर पर लगा आरोप, क्या आया जवाब?
Bihar News : सरकारी अस्पतालों में प्रसव के दौरान मौत पर हंगामा होता रहा है, लेकिन इस बार एक सरकारी अधिकारी की निजी अस्पताल में मौत का मामला गरमाया हुआ है। पटना के एक निजी नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप है।
और पढ़ें
01:20 PM, 21-Oct-2026
बिहार: पटना में युवक की पीट-पीटकर हत्या, रेलवे हॉल्ट पर मिला शव, किस एंगल पर जांच कर रही है पुलिस?
Patna Crime News: पटना के छोटकी मसौढ़ी रेलवे हॉल्ट के प्लेटफॉर्म पर उसका शव मिला। आशंका है कि लोहे की रॉड से हमला करने के बाद शव को रेल हादसे का रूप देने की कोशिश की गई। मौके से बाइक, मोबाइल मिले हैं। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी हैं।
और पढ़ें
01:05 PM, 21-Oct-2026
बिहार: पड़ोसियों के बीच खूनी झड़प, चाकू से हमला कर बुजुर्ग की हत्या; मां को बचाने में बेटा भी घायल
बिहार के सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के रोहड़ा कला गांव में बुधवार सुबह पड़ोसियों के बीच हुई खूनी झड़प में 75 वर्षीय रामा नंदन प्रसाद की मौत हो गई, जबकि बेबी देवी और उनका 25 वर्षीय बेटा किशन कुमार घायल हो गए। मां को बचाने के दौरान किशन के हाथ में चाकू लगा।
और पढ़ें
12:43 PM, 21-Oct-2026
बिहार न्यूज: सड़क किनारे झाड़ियों में मिला 35-40 वर्षीय व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र में कासिरामपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे झाड़ियों में 35 से 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने और तस्वीरें दूसरे थानों में भेजकर पहचान कराने में जुटी है।
और पढ़ें
10:00 AM, 21-Oct-2026
बिहार: आनंद मोहन ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राहुल राज का थामा हाथ, एनडीए के सीट बंटवारे पर सवाल
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (03-सारण) के चुनाव से पहले पूर्व सांसद आनंद मोहन ने निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज को समर्थन देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने एनडीए की सीट बंटवारे की रणनीति और सारण में राजपूत समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर सवाल उठाए हैं।
और पढ़ें
08:52 AM, 21-Oct-2026
बिहार: मसौढ़ी में रावण वध के बाद भगदड़, चार महिलाएं घायल, एंबुलेंस भी जाम में फंसी; जानिए क्यों हुआ ऐसा?
पटना के मसौढ़ी स्थित गांधी मैदान में रावण दहन के बाद इस घटना से अफरातफरी मच गई। अगर सही समय पर स्थानीय लोग ने मोर्चा नहीं संभाला होता तो स्थिति भयावह हो सकती थी। युवकों ने घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। आइए जानते हैं पूरा मामला...
और पढ़ें