03:44 PM, 27-Oct-2026
जेई मेन: परीक्षा शहर चुनने के नियम बदले, अब अपने राज्य में ही दे सकेंगे परीक्षा; बिहार में 11 शहरों में केंद्र
जेईई मेन 2027 के परीक्षा शहर चुनने के नियमों में एनटीए ने बदलाव किया है। अब अभ्यर्थी अपने स्थायी या वर्तमान पते वाले राज्य के परीक्षा शहरों का ही चयन कर सकेंगे।
और पढ़ें
03:26 PM, 27-Oct-2026
बिहार: मड़वा पहाड़ छेड़खानी मामले में अपडेट, सात आरोपियों के खिलाफ 300 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल
बिहार के जमुई के चर्चित मड़वा पहाड़ छेड़खानी मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर करीब 300 पन्नों का आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया है। नंदन यादव और हरेराम यादव समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
और पढ़ें
02:51 PM, 27-Oct-2026
बिहार: मुर्गे के खून और टूटी चूड़ियों से रची हत्या का नाटक, 21 दिन बाद मुंबई में मिली तीन बच्चों की मां
बिहार के भागलपुर में तीन बच्चों की मां ने अपनी हत्या का झूठा नाटक रचकर पुलिस को उलझा दिया। ईशीपुर थाना क्षेत्र से 21 दिन पहले लापता हुई महिला को पुलिस ने मुंबई से सकुशल बरामद किया। घटनास्थल पर खून, चाकू और टूटी चूड़ियां मिली थीं।
और पढ़ें
02:25 PM, 27-Oct-2026
बिहार: आरा के पास श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, जंक्शन पर खड़ी रही दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस
दानापुर रेल मंडल में आरा जंक्शन और रघुनाथपुर के बीच ओएचई तार में खराबी से श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूट गया। अप लाइन पर परिचालन बाधित होने से दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस आरा जंक्शन पर खड़ी रही और यात्रियों को परेशानी हुई।
और पढ़ें
02:11 PM, 27-Oct-2026
बिहार: मूर्ति विसर्जन के बाद गाना बजाने को लेकर विवाद, मनकौरा में पथराव और फायरिंग का आरोप, 10 हिरासत में
पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के मनकौरा गांव में मूर्ति विसर्जन के बाद गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। सुबह पथराव और गाड़ी में तोड़फोड़ हुई। फायरिंग का आरोप लगा, लेकिन साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया।
और पढ़ें
01:33 PM, 27-Oct-2026
बिहार: ट्रैफिक से निपटने के लिए बनाया एआई समाधान, आईआईटी पटना की तीन छात्राएं फ्लिपकार्ट ग्रिड 2.0 की विजेता
आईआईटी पटना की तीन छात्राओं ने फ्लिपकार्ट ग्रिड 2.0 में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके एआई आधारित ‘ग्रिडलॉक ओरेकल’ समाधान ने यातायात व्यवधानों का अनुमान लगाने में मदद की। प्रतियोगिता के मूल्यांकन में संसाधनों की अनावश्यक तैनाती में 86 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई।
और पढ़ें
01:06 PM, 27-Oct-2026
बिहार: जयप्रभा सेतु के नीचे मिली ओठ कटी नवजात बच्ची, सीएचसी मांझी में भर्ती; पहचान और परिजनों का पता नहीं
सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में जयप्रभा सेतु के नीचे सरयू नदी के तट पर ओठ कटी नवजात बच्ची मिली। ग्रामीणों की सूचना पर डायल-112 की टीम उसे सीएचसी मांझी ले गई, जहां उसे भर्ती कर चिकित्सकीय देखभाल दी जा रही है।
और पढ़ें
01:02 PM, 27-Oct-2026
बिहार: गोपालगंज में बिना योगदान शिक्षिका के खाते में 17.49 लाख रुपये ट्रांसफर, शिक्षा विभाग में हड़कंप
गोपालगंज के मांझा प्रखंड में शिक्षिका खुशबू कुमारी के योगदान पर विवाद के बीच उनके खाते में 17.49 लाख रुपये एरियर भुगतान का मामला सामने आया है। शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है।
और पढ़ें
12:59 PM, 27-Oct-2026
बिहार: संसद जाने से पहले हिरासत में लिए गए राजद सांसद, लोकसभा अध्यक्ष से क्या गुहार लगाई?
राजद सांसद सुधाकर सिंह ने नवादा में हिरासत में लिए जाने को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है। उन्होंने संसदीय विशेषाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए जांच, अधिकारियों से रिपोर्ट और तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
और पढ़ें
12:51 PM, 27-Oct-2026
बिहार: मतगणना केंद्र पर हंगामा, फॉर्म-16 के बंडल लेकर पहुंचे कर्मचारी को रोका; जनसुराज प्रत्याशी क्या बोलीं?
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान फॉर्म-16 के बंडल लेकर कर्मचारी के पहुंचने पर जन सुराज समर्थकों ने विरोध किया। प्रत्याशी दिव्या ज्योति ने चुनाव आयोग से शिकायत की बात कही। प्रशासन ने आरोपों को गलत बताते हुए कागजात कार्यालय के बताए।
और पढ़ें