फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 27 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

06:23 PM, 27-Oct-2026

बिहार: यहां आवारा कुत्तों का आतंक, दो दिनों में 28 लोगों को काटा; बच्चों समेत घायलों में दहशत

मुंगेर के असरगंज प्रखंड के पांच गांवों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। दो दिनों में करीब 28 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रेबीज वैक्सीन दी गई और पढ़ें
05:56 PM, 27-Oct-2026

मेधा घोटाला: तत्कालीन अध्यक्ष खियांग्ते समेत 12 आरोपियों पर चार्जशीट, अदालत में सौंपे 97 पन्नों के साक्ष्य

झारखंड के चर्चित जेपीएससी मेधा घोटाला मामले में सीआईडी ने रांची की विशेष अदालत में 12 आरोपियों के खिलाफ 97 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इनमें जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांग्ते और तत्कालीन उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता कुमारी गुप्ता भी शामिल हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
05:33 PM, 27-Oct-2026

बिहार में हुआ सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम अदनान की मौत, मां और मामा गंभीर; चालक फरार

किशनगंज के मस्तान चौक के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों मोटरसाइकिल से इलाज कराने किशनगंज आ रहे थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। और पढ़ें
04:49 PM, 27-Oct-2026

सीवान पटाखा विस्फोट: पांचवें दिन मलबे से मिला मुस्कान का शव, हादसे में अब-तक छह की मौत; प्रशासन पर उठे सवाल

बिहार के सीवान के अलमापुर गांव में पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट के पांचवें दिन मासूम मुस्कान सिद्दीकी का शव मलबे से बरामद हुआ। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। और पढ़ें
04:11 PM, 27-Oct-2026

झारखंड: जनसुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर का शव मिला, रांची से पटना जाते समय ट्रेन से हुए थे लापता

जनसुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड के मुरी जंक्शन के पास जंगल में मिला है। वह रांची से पटना जाने के लिए जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुए थे, लेकिन यात्रा के दौरान अचानक लापता हो गए। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें
03:44 PM, 27-Oct-2026

जेई मेन: परीक्षा शहर चुनने के नियम बदले, अब अपने राज्य में ही दे सकेंगे परीक्षा; बिहार में 11 शहरों में केंद्र

जेईई मेन 2027 के परीक्षा शहर चुनने के नियमों में एनटीए ने बदलाव किया है। अब अभ्यर्थी अपने स्थायी या वर्तमान पते वाले राज्य के परीक्षा शहरों का ही चयन कर सकेंगे। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
03:26 PM, 27-Oct-2026

बिहार: मड़वा पहाड़ छेड़खानी मामले में अपडेट, सात आरोपियों के खिलाफ 300 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल

बिहार के जमुई के चर्चित मड़वा पहाड़ छेड़खानी मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर करीब 300 पन्नों का आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया है। नंदन यादव और हरेराम यादव समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया है। और पढ़ें
02:51 PM, 27-Oct-2026

बिहार: मुर्गे के खून और टूटी चूड़ियों से रची हत्या का नाटक, 21 दिन बाद मुंबई में मिली तीन बच्चों की मां

बिहार के भागलपुर में तीन बच्चों की मां ने अपनी हत्या का झूठा नाटक रचकर पुलिस को उलझा दिया। ईशीपुर थाना क्षेत्र से 21 दिन पहले लापता हुई महिला को पुलिस ने मुंबई से सकुशल बरामद किया। घटनास्थल पर खून, चाकू और टूटी चूड़ियां मिली थीं। और पढ़ें
02:25 PM, 27-Oct-2026

बिहार: आरा के पास श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूटा, जंक्शन पर खड़ी रही दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस

दानापुर रेल मंडल में आरा जंक्शन और रघुनाथपुर के बीच ओएचई तार में खराबी से श्रमजीवी एक्सप्रेस का पेंटोग्राफ टूट गया। अप लाइन पर परिचालन बाधित होने से दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस आरा जंक्शन पर खड़ी रही और यात्रियों को परेशानी हुई।

और पढ़ें
02:11 PM, 27-Oct-2026

बिहार: मूर्ति विसर्जन के बाद गाना बजाने को लेकर विवाद, मनकौरा में पथराव और फायरिंग का आरोप, 10 हिरासत में

पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के मनकौरा गांव में मूर्ति विसर्जन के बाद गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। सुबह पथराव और गाड़ी में तोड़फोड़ हुई। फायरिंग का आरोप लगा, लेकिन साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया।

और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed