Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6ae24d6aa21029935b049a53","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-10-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 29 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
02:44 PM, 29-Oct-2026
करवाचौथ 2026: जानें मध्यप्रदेश,राजस्थान, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में कब निकलेगा चांद?; समय से करें पूजा
करवाचौथ पर चंद्रदर्शन के लिए विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का सटीक समय बताया है। पूर्वी और पश्चिमी महानगरों के बीच चंद्रोदय के समय में 1 घंटे 14 मिनट का अंतर रहेगा। और पढ़ें01:04 PM, 29-Oct-2026
बीपीएससी: ऑडिटर मुख्य परीक्षा के लिए आज से आवेदन शुरू, 16 नवंबर तक भरें फॉर्म; जानें परीक्षा पैटर्न
बिहार लोक सेवा आयोग आज 29 अक्तूबर 2026 से ऑडिटर मेंस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू करेगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल 1,248 उम्मीदवार 102 पदों के लिए 16 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन और एक वैकल्पिक विषय शामिल होगा।और पढ़ें
विज्ञापन
11:43 AM, 29-Oct-2026
बिहार: पटना में फिर से दरोगा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, सीएम हाउस घेरने जा रहे; चप्पे-चप्पे पर तैनात है पुलिस
पटना में दरोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द होने के विरोध में अभ्यर्थी आज प्रदर्शन कर रहे। गांधी मैदान से जेपी गोलंबर और डाक बंगला चौराहे होते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने की योजना है। प्रदर्शन को देखते हुए प्रमुख जगहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। डाक बंगला चौराहे पर बैरिकेडिंग भी की गई है। और पढ़ें11:35 AM, 29-Oct-2026
चक्रवात अर्नब का असर: बिहार के कई जिलों अलर्ट जारी, पटना में रुक-रुक कर हो रही बारिश; जानिए अपने शहर का हाल
बिहार में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से मौसम बदल गया है। कई जिलों में बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट है। कैमूर, रोहतास समेत छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। पटना में अगले पांच दिनों में कैसा रहेगा मौसम? जानें हाल... और पढ़ें10:57 AM, 29-Oct-2026
बिहार: दो बच्चों को ऑटो में छोड़ प्रेमी संग फरार होने का आरोप, 22 लाख के जेवर ले जाने का दावा
बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र स्थित बलिया मोड़ पर बुधवार शाम एक महिला पर अपने दो छोटे बच्चों को ऑटो में छोड़कर कथित तौर पर प्रेमी के साथ फरार होने का आरोप लगा है। बच्चों के पिता अमित सिंह का दावा है कि महिला घर से करीब 22 लाख रुपये के जेवरात लेकर गई है। और पढ़ें10:40 AM, 29-Oct-2026
बिहार: शिक्षा विभाग के एचआरएमएस में सेंधमारी कर 60.57 लाख रुपये का गबन, दो लोगों की भूमिका संदिग्ध
बिहार के मोतिहारी में शिक्षा विभाग की ऑनलाइन वेतन भुगतान प्रणाली (एचआरएमएस) में कथित छेड़छाड़ कर सरकारी खजाने से 60 लाख 57 हजार 158 रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:12 AM, 29-Oct-2026
दरभंगा स्नातक चुनाव परिणाम: मतगणना में 32 प्रत्याशी क्यों हटाए गए मैदान से? अब आठ में चुने जाएंगे विजेता
दरभंगा स्नातक निर्वाचन में मतगणना तीसरे दिन भी जारी है। अब दूसरी वरीयता के मतों की गिनती पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कौन-सा प्रत्याशी जीत के लिए निर्धारित मतों का आंकड़ा हासिल करता है। फिलहाल मतगणना में देरी, राजद के आरोपों और प्रशासन के जवाब के बीच दरभंगा स्नातक चुनाव का परिणाम चर्चा का विषय बना हुआ है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें09:21 AM, 29-Oct-2026
करवा चौथ 2026: पटना, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर में कब निकलेगा चांद? जानें समय
करवा चौथ 2026 पर बिहार में व्रत रखने वाली महिलाएं चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलेंगी। पटना में रात 7:47 बजे, दरभंगा में 7:41 बजे, पूर्णिया में 7:36 बजे और भागलपुर में 7:40 बजे चांद निकलने का समय बताया गया है। और पढ़ें09:15 AM, 29-Oct-2026
पटना में आज: राजधानी में किस समय होने वाला है प्रदर्शन? रैगिंग को लेकर NMCH में पूछताछ; और क्या-क्या?
पटना में आज कई अहम गतिविधियां होंगी। दरोगा भर्ती अभ्यर्थी मेंस परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस नेता डॉ. आरसी खुंटिया सदाकत आश्रम में प्रेस वार्ता करेंगे। राजद का प्रतिनिधि दल आज चुनाव आयोग के दफ्तर जाएगा।और पढ़ें
07:38 AM, 29-Oct-2026