Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6ae401421145ecc81e001203","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-10-30","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 30 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
07:21 PM, 30-Oct-2026
अनंत सिंह का यू-टर्न: बाहुबली ने कहा- अभी राजनीति से संन्यास नहीं लूंगा, मोकामा से खुद लड़ूंगा चुनाव
मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने राजनीति से संन्यास लेने के अपने पुराने बयान पर अब नया रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि अब मोकामा में चुनाव हुआ तो वह खुद मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे साथ खेला हुआ है। जानिए अनंत सिंह और क्या कहा?और पढ़ें
06:34 PM, 30-Oct-2026
बिहार: किसानों के खाते में आई सम्मान निधि की 24वीं किस्त, प्रदेश के 73 लाख परिवारों को मिले 1476 करोड़ रुपये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की। इसके तहत बिहार के 73 लाख से अधिक किसान परिवारों को 1,476 करोड़ रुपये मिले। और पढ़ें
विज्ञापन
06:32 PM, 30-Oct-2026
गंगा जल संधि: सीएम सम्राट ने बिहार के हितों को लेकर क्या कहा, पेयजल-सिंचाई और उद्योगों के लिए किसकी जरूरत है?
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में गाद प्रबंधन की नीति लागू करने, गंगा की गाद का निर्माण कार्यों में उपयोग और बिहार-झारखंड के बीच सोन नदी जल विवाद के समाधान को महत्वपूर्ण बताया। और पढ़ें05:51 PM, 30-Oct-2026
बिहार: चार साल बाद मिला पत्नी की हत्या का इंसाफ, पति को आजीवन कारावास; पिता ने ही दर्ज कराया था केस
रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के टीपा गांव में पंकज सिंह ने लगभग चार वर्ष पूर्व अपनी पत्नी ज्योति सिंह को फोन पर बात करने से नाराज होकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पिता के आवेदन पर केस हुआ और अब कोर्ट ने पति को सजा सुनाई है। और पढ़ें05:23 PM, 30-Oct-2026
बिहार: खाना बनाने के लिए जलाया चूल्हा, अचानक भड़क उठी आग; देखते ही देखते राख हो गया पूरा घर
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चंदनिया गांव में शुक्रवार सुबह गैस सिलिंडर से गैस रिसाव के कारण भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। और पढ़ें04:52 PM, 30-Oct-2026
बिहार: छठ से पहले बढ़ी पीतल के बर्तनों की मांग, परेव की पीतल नगरी में कैसे तैयार होते हैं बर्तन
दीपावली और छठ पूजा से पहले पीतल के बर्तनों की मांग बढ़ गई है। पटना से करीब 40 किलोमीटर दूर बिहटा का परेव गांव पीतल के बर्तनों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है। यहां पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक मशीनों की मदद से सूप, लोटा, थाली समेत कई तरह के बर्तन तैयार किए जाते हैं। यह उद्योग करीब 10 हजार परिवारों की आजीविका का सहारा है।और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
04:42 PM, 30-Oct-2026
बिहार: महिलाओं से ठगी का बड़ा खेल, लोन के नाम पर 200 महिलाओं को लगाया चूना; मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बिहार के किशनगंज में लोन देने के नाम पर करीब 200 महिलाओं से ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी बनाकर महिलाओं से 4 से 7 हजार रुपये तक वसूले गए थे। एसटीएफ की मदद से पुलिस ने गिरोह के सरगना राजू कुमार को वैशाली से गिरफ्तार किया है। और पढ़ें04:29 PM, 30-Oct-2026
मुंगेर: एएनएम की अनदेखी से गई नवजात की जान, डॉक्टर के बिना चल रहे अस्पताल में रोते-बिलखते रहे परिजन
बैजलपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात एएनएम पर समय पर इलाज और रेफर करने में लापरवाही का आरोप लगाया है। और पढ़ें04:13 PM, 30-Oct-2026
बिहार संग्रहालय ने दुनिया में बढ़ाया देश का मान: हासिल किया नौवां स्थान; सीएम ने आनंद महिंद्रा को बुलाया
बिहार संग्रहालय ने दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ संग्रहालयों में नौवां स्थान हासिल कर वैश्विक स्तर पर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इसे एशिया का शीर्ष संग्रहालय भी चुना गया है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इसकी सराहना की, जिसके बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें बिहार आने और संग्रहालय देखने का निमंत्रण दिया। और पढ़ें04:11 PM, 30-Oct-2026