Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
लाइव अपडेट
बिहार: मुजफ्फरपुर में नाला निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन फटी, विस्फोट में एक की मौत, कई घायल
मुजफ्फरपुर के गोबरसही-डुमरी मार्ग पर नाला निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से विस्फोट हुआ। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है।
और पढ़ेंबिहार: आरा-पटना मेमू ट्रेन में सीटें गायब, यात्री परेशान; डीआरएम ने दिए जांच के आदेश
आरा-पटना मेमू ट्रेन संख्या 63214 की कुछ बोगियों में सीटें टूटी या गायब हैं। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद दानापुर डीआरएम विनोद कुमार ने जांच और व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए।
और पढ़ेंबिहार: कोईलवर में पुलिस-एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 19 हजार से अधिक जिंदा कारतूस बरामद
भोजपुर के कोईलवर में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर 19 हजार से अधिक जिंदा कारतूस और लोडेड पिस्टल बरामद की। एसयूवी सवार तीन आरोपित गिरफ्तार हुए। पुलिस उत्तर प्रदेश से बिहार तक फैले तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।
और पढ़ेंबिहार बोर्ड: नवंबर में 10वीं-12वीं की सेंट-अप परीक्षाएं, बीएसईबी ने घोषित की तिथियां, जानें कब शुरू होंगी
बिहार बोर्ड ने 2027 की मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षाओं से पहले होने वाली सेंट-अप परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। जानिए थ्योरी और प्रायोगिक परीक्षाएं कब होंगी और किन विद्यार्थियों को इसमें शामिल नहीं होना है।और पढ़ें
'फरक्का जल संधि से बिहार को 73% नुकसान, 2050 तक की जरूरतों का हो आकलन': संजय झा बोले, जानें और क्या कहा?
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने फरक्का जल संधि को बिहार के हितों के खिलाफ बताते हुए दिसंबर 2026 में इसके नवीकरण से पहले 2050 तक राज्य की जल जरूरतों का वैज्ञानिक आकलन करने की मांग की। उन्होंने बिहार के जल अधिकारों का मुद्दा उठाया।
और पढ़ें
रणजी ट्रॉफी: पहले दिन गोवा ने बनाए 288 रन, बिहार को मिले 6 विकेट; बिहार के दो खिलाड़ियों का डेब्यू
रणजी ट्रॉफी एलीट मुकाबले में गोवा ने पहले दिन छह विकेट पर 288 रन बनाए। सनेहल कौथानकर 116 रन बनाकर नाबाद हैं। बिहार के डेब्यू खिलाड़ी वासुदेव ने दो और सुमन ने एक विकेट चटकाया।
और पढ़ें
बिहार: केस से नाम हटाने के लिए मांगी रिश्वत, 29 हजार रुपये लेते दारोगा गिरफ्तार; निगरानी विभाग की कार्रवाई
बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर चंदन झा को निगरानी विभाग ने 29 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। वाहन शराब तस्करी मामले में शिकायतकर्ता का नाम हटाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप था।
और पढ़ेंबिहार: करमचट डैम पर शुरू हुई बिहार की पहली लग्जरी हाउसबोट सेवा, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
रोहतास के करमचट डैम पर बिहार की पहली लग्जरी हाउसबोट क्रूज सेवा शुरू हुई है। इससे वाटर टूरिज्म को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।
और पढ़ेंबिहार: एम्स पटना में पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफल, हियरिंग इम्प्लांट का आंकड़ा 400 पार
एम्स पटना के ईएनटी विभाग ने पहली बार बोन कंडक्शन इम्प्लांट सर्जरी सफलतापूर्वक की। एक ही दिन में तीन जटिल हियरिंग इम्प्लांट सर्जरी हुईं। इसके साथ ही संस्थान के हियरिंग इम्प्लांट कार्यक्रम ने 400 से अधिक सर्जरी का आंकड़ा पार किया।
और पढ़ें
काम की खबर: बिहार बोर्ड ने जारी किया इंटर और मैट्रिक सेंट-अप परीक्षा का कार्यक्रम, जानें कब से होंगी परीक्षाएं
बिहार बोर्ड ने इंटर और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए सेंट-अप परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। इंटर की परीक्षा 19 से 28 नवंबर और मैट्रिक की 23 से 27 नवंबर तक होगी। अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा।
और पढ़ें