फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:30 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 2 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:22 PM, 02-Nov-2026

'डायबिटीज भी नहीं रोक पाई रास्ता': विश्व नंबर-1 बनने के बाद ज्वेरेव ने साझा किया संघर्ष का सफर, जानिए क्या कहा

अलेक्जेंडर ज्वेरेव चार साल की उम्र में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित हो गए थे, लेकिन बीमारी उनके टेनिस करियर की राह नहीं रोक सकी। 2026 में दो ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर विश्व नंबर-1 बने ज्वेरेव ने अपनी सफलता का श्रेय मां के सहयोग और हौसले को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि डायबिटीज से जूझ रहे बच्चों और परिवारों के लिए प्रेरणा है।

और पढ़ें
08:30 PM, 02-Nov-2026

आईपीएल 2027: नीलामी से पहले टीमों को मिली दो दिन की राहत, अब इस तारीख तक जारी करनी होगी रिटेंशन लिस्ट

आईपीएल की मिनी नीलामी से पहले खिलाड़ियों की रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जमा करने की डेडलाइन दो दिन बढ़ाकर 17 नवंबर कर दी गई है। मिनी नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी।

और पढ़ें
विज्ञापन
08:18 PM, 02-Nov-2026

बिहार: प्रधानमंत्री ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया उद्घाटन, सम्राट चौधरी भी हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो-2026 का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हुए। सम्मेलन में 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधि अक्षय ऊर्जा निवेश, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे।

और पढ़ें
08:08 PM, 02-Nov-2026

डोपिंग: नियम के उल्लंघन में फंसी आयरलैंड की क्रिकेटर रेबेका स्टोकेल, स्वीकार किया निलंबन; आईसीसी ने क्या कहा?

आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज रेबेका स्टोकेल ने डोपिंग नियमों के उल्लंघन के मामले में अपनी गलती स्वीकार करते हुए स्वैच्छिक निलंबन स्वीकार कर लिया है।

और पढ़ें
08:03 PM, 02-Nov-2026

बिहार: पटना में विवादित जमीन की जांच करने पहुंचे दारोगा को रॉटविलर ने काटा, जमीन मालिक पर हमला कराने का आरोप

पटना के उत्तरी मंदिरी में विवादित जमीन की जांच करने पहुंचे दारोगा विकास कुमार सिंह को पालतू रॉटविलर कुत्ते ने काट लिया। दारोगा ने जमीन मालिक पर हमला कराने का आरोप लगाया है, जबकि जमीन मालिक ने आरोपों को गलत बताया है।

और पढ़ें
07:33 PM, 02-Nov-2026

सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी: बिहार महिला टीम ने नागालैंड को 68 रनों से हराया, मैच में क्या-क्या हुआ?

सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी प्लेट प्रतियोगिता में बिहार महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नागालैंड महिला टीम को 68 रनों से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
07:30 PM, 02-Nov-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर में नाला निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन फटी, विस्फोट में एक की मौत, कई घायल

मुजफ्फरपुर के गोबरसही-डुमरी मार्ग पर नाला निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से विस्फोट हुआ। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है।

और पढ़ें
07:22 PM, 02-Nov-2026

बिहार: आरा-पटना मेमू ट्रेन में सीटें गायब, यात्री परेशान; डीआरएम ने दिए जांच के आदेश

आरा-पटना मेमू ट्रेन संख्या 63214 की कुछ बोगियों में सीटें टूटी या गायब हैं। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद दानापुर डीआरएम विनोद कुमार ने जांच और व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए।

और पढ़ें
07:19 PM, 02-Nov-2026

बिहार: कोईलवर में पुलिस-एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 19 हजार से अधिक जिंदा कारतूस बरामद

भोजपुर के कोईलवर में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर 19 हजार से अधिक जिंदा कारतूस और लोडेड पिस्टल बरामद की। एसयूवी सवार तीन आरोपित गिरफ्तार हुए। पुलिस उत्तर प्रदेश से बिहार तक फैले तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

और पढ़ें
06:42 PM, 02-Nov-2026

बिहार बोर्ड: नवंबर में 10वीं-12वीं की सेंट-अप परीक्षाएं, बीएसईबी ने घोषित की तिथियां, जानें कब शुरू होंगी

बिहार बोर्ड ने 2027 की मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षाओं से पहले होने वाली सेंट-अप परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। जानिए थ्योरी और प्रायोगिक परीक्षाएं कब होंगी और किन विद्यार्थियों को इसमें शामिल नहीं होना है।
  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed