Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:00 AM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 10 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

09:55 AM, 10-Nov-2026

बिहार: नए साल से बदल जाएंगे श्रमजीवी और मगध एक्सप्रेस के नंबर, टिकट बुकिंग से पहले जान लें नए नंबर

पूर्व मध्य रेलवे ने श्रमजीवी एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस के ट्रेन नंबर बदलने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था 1 जनवरी से लागू होगी। राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस अब 13291 और 13292 नंबर से चलेगी। वहीं, इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस के नए नंबर 18633 और 18634 होंगे।
  और पढ़ें
09:43 AM, 10-Nov-2026

बिहार: 15 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, कई जिलों में बदले डीसीएलआर; देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

 बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 15 अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 9 नवंबर 2026 को अधिसूचना जारी कर कई जिलों में भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR), अपर समाहर्ता और अनुमंडल पदाधिकारियों की नई तैनाती की है। पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे छह अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है।
  और पढ़ें
विज्ञापन
09:35 AM, 10-Nov-2026

बिहार: मुजफ्फरपुर में नशे में धुत मेडिकल छात्रों की कार का कहर, बच्चे को टक्कर मारी; मकान और बाइक क्षतिग्रस्त

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुरानी गुदरी रोड पर सोमवार रात तेज रफ्तार कार ने जमकर उत्पात मचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में सवार चार युवक शराब के नशे में थे। कार की टक्कर से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो मकान और एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने कार जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
  और पढ़ें
08:43 AM, 10-Nov-2026

बिहार: पूर्व एसपी भानू प्रताप सिंह की पत्नी पूजा के खिलाफ कोर्ट पहुंची पुलिस, सर्विस पिस्टल पकड़ने की कोशिश का

खगड़िया के पूर्व एसपी भानू प्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा सिंह के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब न्यायालय पहुंच गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने पूजा सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ आवेदन देकर सरकारी कामकाज बाधित करने और सर्विस पिस्टल पकड़ने की कोशिश करने जैसे आरोप लगाए हैं। दूसरी ओर, पूजा सिंह पति पर प्रताड़ना और बेटी से दूर रखने का आरोप लगा चुकी हैं।
  और पढ़ें
07:55 AM, 10-Nov-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 10 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को पैतृक गांव लदमा में होगी। होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को 2 से 2.50 करोड़ रुपये की लैंड रोवर डिफेंडर देने की चर्चा है। इसी दौरान बेटे अभिनव का जनेऊ संस्कार भी होगा, जिसके लिए बीएमडब्ल्यू कार देने की तैयारी बताई जा रही है।
  और पढ़ें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed