Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पास, महागठबंधन ने हंगामे के बाद कर दिया वॉक आउट
{"_id":"66a077982f08156856096725","slug":"bihar-vidhan-sabha-third-day-of-assembly-tejashwi-yadav-legislative-council-rjd-jdu-bjp-nitish-kumar-2024-07-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha LIVE: विधानसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पास, महागठबंधन ने हंगामे के बाद कर दिया वॉक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:00 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Bihar News : 17वीं बिहार विधानसभा के 12वें सत्र के दो दिन तक विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव नहीं आए, लेकिन सीएम नीतीश कुमार को लेकर खूब हंगामा हुआ। विपक्षी सदस्य वेल में आकर लगातार नारेबाजी करते रहे तो कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
बिहार विधानसभा।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
02:51 PM, 24-Jul-2024
विधानसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पास
बिहार विधानसभा में एंटी पेपर लीक विधेयक पास हो गया। अब पेपरलीक केस में शामिल आरोपियों पर नॉन बेलेवल धाराएं लगाई जाएंगी। इतना ही नहीं तीन से 10 साल तक की सजा और 10 लाख से एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगेगा। यह कानून बिहार सरकार की ओर से ली जाने वाली सारी परीक्षाओं पर लागू होगा। दरअसल, बिहार सरकार पेपर लीक को घोषित करने जा रही है। पेपरलीक करने वालों पर नॉन बेलेवल धाराएं लगेंगी। तीन से लेकर 10 साल तक की सजा होगी और 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक जुर्माना लगेगा।
02:27 PM, 24-Jul-2024
परीक्षा में गड़बड़ी को रोकने के लिए सख्त कानून
सदन में बिहार सरकार ने एंटी पेपरलीक बिल पर चर्चा करते हुए कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी को रोकने के लिए सख्त कानून बनएंगे। नीट की परीक्षा में जो धांधली हुई है। केंद्र सरकार ने उन गड़बड़ी को रोकने के लिए नियम बनाया। पूरे देश में लागू हो गया है। लेकिन विपक्ष सदन से बाहर चले गए।
02:12 PM, 24-Jul-2024
महिला विरोध हैं नीतीश कुमार
सदन के बाहर आकर राजद विधायक रेखा कुमारी ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के बारे में कहा कि वह महिला विरोध हैं। वह विधायक जरूर बन गई हैं, परन्तु अब तक उन्हें अभी तक अपना अधिकार नहीं मिला है।
02:00 PM, 24-Jul-2024
कार्यवाही शुरू होते ही विधायकों ने कर दिया वॉक आउट
दो बजते ही विधानसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हुई। विपक्ष के विधायक फिर से हंगामा करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष सभी विधायकों को शांत करवाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानें इसके बाद विधायकों ने वॉक आउट कर दिया है।
11:28 AM, 24-Jul-2024
विशेष राज्य के नाम पर हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
सुबह साढ़े 11 बजे से पहले बिहार विधानसभा की कार्यवाही दोपहर बाद दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्षी सदस्य वेल में आकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। विशेष राज्य और बढ़े आरक्षण को लेकर हंगामा कर रहे विपक्षी विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने सदन की कार्यवाही देखने आए बच्चों के सामने इज्जत बनाए रखने की दुहाई देते हुए टोका, लेकिन बात नहीं बनी। अध्यक्ष ने कहा कि अपनी इज्जत बचाइए, बच्चे आपके बारे में क्या राय लेकर जाएंगे? लेकिन, इसपर भी बात नहीं बनी। मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी उठकर कहा कि जिन सवालों पर विपक्ष हंगामा कर रहा है, उसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबकुछ साफ-साफ कह चुके हैं। आरक्षण भी बढ़ा दिया गया था और जब पटना हाईकोर्ट ने रोक लगाई तो इसके खिलाफ सरकार सुप्रीम कोर्ट भी गई है। इस बात पर हंगामे की कोई वजह नहीं है। सरकार आगे भी जवाब देने के लिए तैयार है। जब मंत्री की इस बात पर भी विपक्षी विधायक शांत नहीं हुए तो अध्यक्ष ने दोपहर बाद दो बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

11:15 AM, 24-Jul-2024
बुधवार को बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सड़क, पुल और पुलियों पर विधायकों ने सरकार को घेरा। सरकार से पूछा गया कि क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों की हालत ऐसी क्यों है और इसे बनाने में क्यों परेशानी आ रही है? सरकार की ओर से मंत्री अशोक चौधरी ने जवाब दिया, लेकिन विधायक यह जानना चाह रहे थे कि कब काम किया जाएगा? इस दौरान विपक्षी विधायक वेल में आकर नारेबाजी करते रहे। विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव विपक्षी विधायकों को वेल से लौटकर सीट पर जाने के लिए कहते रहे, लेकिन हंगामा नहीं रुक रहा। नीतीश ने इसी हंगामे में शामिल राजद की महिला विधायक को डपटते हुए कहा- "अरे महिला हो कुछ जानती हो? इन लोगों ने कुछ किया है? 2005 के बाद हमने महिला को आगे बढ़ाया है। बोल रही हो! फालतू का। अरे क्या हुआ? सुनोगे नहीं? हम तो सुनाएंगे। और, अगर आप नहीं सुनिएगा तो आपकी गलती है। तो... आप समझ लीजिए। हम लोगों ने एक-एक चीज को तय कर दिया। पिछड़ों को जितना आया। सब कर दिया। हमने 50 प्रतिशत की जगह 75 प्रतिशत किया। दस प्रतिशत केंद्र सरकार ने अपर कास्ट के लिए किया था। हमने वह सब लागू करा दिया है। इन लोगों को यह नहीं मालूम नहीं है कि हम लोगों ने हर परिवार की आर्थिक स्थिति की जानकारी ली है। चाहे वह अपर कास्ट हों, पिछड़ा हो, मुस्लिम हो, दिलत हो, अति पिछड़ा हो, सभी के लिए किया गया।" अपने खिलाफ लगातार नारेबाजी सुन-देखकर नीतीश कुमार खड़े हो गए। उन्होंने कहा- "आप सब हाय हाय हैं, हाय हाय... हाय हाय! अगर हमारी बात नहीं सुनना है तो यह आपकी गलती है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
10:24 AM, 24-Jul-2024