Live
PM Modi Bihar Rally Live: पीएम मोदी ने महागठबंधन पर हमला बोला, कहा- राजद-कांग्रेस अपने आप में बड़ी समस्या है
{"_id":"68fb13b36ebf0561d70eda62","slug":"pm-modi-rally-in-samastipur-begusarai-today-live-updates-bihar-election-campaign-prime-minister-speech-2025-10-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi Bihar Rally Live: पीएम मोदी ने महागठबंधन पर हमला बोला, कहा- राजद-कांग्रेस अपने आप में बड़ी समस्या है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 24 Oct 2025 02:52 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
PM Modi Bihar Rally Today Live Updates: बिहार में चुनावी प्रचार-प्रसाद की शुरूआत हो चुकी। आज पीएम मोदी NDA के लिए वोट मांगने बिहार आये। समस्तीपुर और बेगूसराय में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
सीएम नीतीश और एनडीए के प्रमुख नेताओं के साथ पीएम मोदी
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
02:43 PM, 24-Oct-2025
'आपको एनडीए के उम्मीदवारों को वोट देना है'
पीएम मोदी ने कहा कि बेगूसराय में छह नवंबर को मतदान होना है। समय बहुत कम है। छह नवंबर याद रखना है। पीएम मोदी ने लोगों से पूछा कि क्या आप मेरा काम करेंगे? मेरी बात आपको घर-घर पहुंचानी है। आप लोगों से कहना है कि एनडीए सरकार में आप बेखौफ होकर अपना काम कर सकते हैं। एनडीए सरकार ने आपको नक्सलवाद से मुक्ति दिलाई। आपको जंगलराज वालों को फिर से नहीं लौटने देना है। आपको एनडीए के उम्मीदवारों को वोट देना है। मोदी आप सभी को छठ महा पर्व की शुभकामना देता हैं। आप यहां इतनी विशाल संख्या में आए, इसके लिए मैं आपका धन्यवाद देता हूं। भारत माता के जयकारे लगाकर उन्होंने अपना संबोधन खत्म किया।

02:37 PM, 24-Oct-2025
'सीताराम केसरी का अपमान कभी नहीं भूलेगा बिहार'
पीएम मोदी ने कहा कि साथियों आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सीताराम केसरी की पुण्य तिथि है। देश कभी नहीं भूलेगा कि किस तरह कांग्रेस ने सीताराम केसरी का अपमान किया था। इनलोगों ने दलितों और पिछड़ों का अपमान किया। सीताराम केसरी बिहार का गर्व थे। लेकिन, कांग्रेस के एक परिवार वालों ने उन्हें बाथरूम में फेंक दिया। अध्यक्ष पद से हटा कर फेंक दिया। और, उस परिवार ने अध्यक्ष पद की चोरी कर ली। लेकिन, एनडीए सरकार ने कभी दलितों और पिछड़ों का अपमान नहीं किया। उनके लिए कई योजनाएं लाई। आप सभी को राजद और कांग्रेस वालों से सावधान रहना है। राजद और कांग्रेस वाले महिला रोजगार योजना पर भी ताला लगा सकते हैं। जब महिला की बात आई तो कांग्रेस ने संसद में बिल फाड़ दिया था।
02:28 PM, 24-Oct-2025
'राजद और कांग्रेस तो खुद ही अपने आप में एक समस्या है'
पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस का नाम सुनते ही निवेशक बाहर भाग जाते हैं। यह लोग जमीन लगवाकर नौकरी बांटते हैं। क्या बताइए आज ऐसे लोगों की जरूरत हैं। पीएम मोदी ने फिर से लोगों से कहा कि आपलोग मोबाइल निकालकर उसकी लाइट जलाइए। पीएम ने कहा कि यह मोबाइल भी कांग्रेस के समय में बहुत महंगा था। मोबाइल फोन बनाने वाली दो फैक्ट्रियां ही देश में थी। अब दो सौ से ज्यादा फैक्ट्रियां देश में है। अब डाटा भी सस्ता हो गया है। आज बिहार में यह मोबाइल और यह प्रकाश हर कोई देख रहा है। अब आप बताइए जब बिहार के लोगों के हाथ में इतनी रोशनी चमक रही है तो अब लालटेन की जरूरत है क्या? राजद और कांग्रेस तो खुद ही अपने आप में एक समस्या है। इनके पास बिहार की समस्या का कभी समाधान नहीं था। यह लोग संवेदनहीन लोग हैं। यह लोग बाढ़ आने पर गरीबों का मजाक उड़ाते हैं। इनकी ऐसी ही सोच ने बिहार को उत्तर और दक्षिण बिहार में बांटे रखा। लेकिन, एनडीए सरकार ने उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को जोड़ने का काम किया। गंगा नदी पर पुल बनाए। राजेंद्र सेतु के बगल में सिक्स लेन का आधुनिक ब्रिज बनाया।

02:21 PM, 24-Oct-2025
'राजद वालों ने केवल अपने बेटे-बेटियों का भविष्य बनाया'
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजद वालों ने केवल अपने बेटे-बेटियों का भविष्य बनाया। बिहार के लाखों नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया। एक समय था जब बेगूसराय देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में से एक था। 60 के दशक में यहां फैक्ट्रियां लगीं, रोजगार के अवसर बढ़े लेकिन फिर क्या हुआ? जंगलराज आ गया। फैक्ट्रियों पर ताला लगा दिया गया। जंगलराज ने बिहार के भविष्य को अधर में लटका दिया। जिस राजद ने बिहार को पलायन का अभिशाप दिया? उसके नेता आज बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। एनडीए सरकार के लिए विकास सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसलिए हमलोगों ने सबसे पहले बिहार को जंगलराज से मुक्त किया। आज देखिए हमारा बेगूसराय न सिर्फ अपनी औद्योगिक पहचान वापस पा रहा है बल्कि देश का औद्योगिक हब बन रहा है।

02:14 PM, 24-Oct-2025
'राजद का परिवार बिहार का सबसे ज्यादा भ्रष्ट परिवार है'
पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार को जंगलराज से मुक्त करवाया। नौजवानों से मैं कहना चाहता हूं कि अक्टूबर 2005 में आपके माता-पिता ने आपके भविष्य के लिए बिहार को जंगलराज से मुक्त करवाया था। एनडीए सरकार को चुना था। आपको अपने वोट की ताकत समझनी है। आपके एक वोट से ही बिहार का भविष्य तय होगा। साथियों, जब से बिहार चुनाव की घोषणा हुई है, तब से हम एक चीज साफ साफ देख रहे हैं कि एक तरफ एनडीए है। एक सूझबूझ से भरा हुआ नेतृत्व है। वहीं दूसरी तरफ लाठियां भांज रहा महालठबंधन हैं। यह लोग कैमरे पर आकर कुछ भी बोले लेकिन पीठ पीछे एक दूसरे की खाल खींज रहे हैं। इस महागठबंधन में अटक दल है, भटक दल है, लटक दल है, झटक दल है और पटक दल है। राजद बीते दो दशक में कोई चुनाव नहीं जीता है। लेकिन, अपने अहंकार में इनके लोग अटके हुए हैं। झामुमो को इसी अहंकार में झटक दिया। बिहार में कांग्रेस को पटक दिया। वीआईपी को भटका दिया और वामदल को अटका दिया। राजद का परिवार बिहार का सबसे ज्यादा भ्रष्ट परिवार है। ज्यादातर लोग जमानत पर बाहर निकले हैं। यह लोग जमानत पर जीने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस का एक परिवार है, वह देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। इस परिवार के लोग भी जमानत हैं। लेकिन, अब बिहार ऐसे लोगों पर भरोसा नहीं करता है। इसलिए अब एक ही नारा गूंज रहा है, नई रफ्तार से चलेगा बिहार, जब फिर गूंजेगा एनडीए सरकार।

02:06 PM, 24-Oct-2025
पीएम मोदी ने छठ व्रतियों को दिया सूप और फल।
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने छठ व्रतियों को दिया सूप और फल
बेगूसराय में जनसभा को संबोधित करने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने छठ व्रतियों को सूप और फल दिया और उनसे उनका आशीर्वाद लिया। कहा कि सिमरिया धाम के विशाल जनमानस को प्रमाण करता हूं। उन्होंने कहा कि जब छठी मैय्या की बात आती है तो शारदा सिन्हा की याद आती है। पीएम मोदी ने कहा कि यह जनसभा नहीं है बल्कि नए संकल्पों का मेला है। इसलिए फिर से एक बार एनडीए सरकार। एनडीए के लिए आपका यही प्यारा और विश्वास अब बिहार को विकास के नए दौर की तरफ ले जा रहा है।

01:55 PM, 24-Oct-2025
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने महागठबंधन पर बोला हमला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि आप छठ महापर्व पर पीएम मोदी बिहार आए हैं। आपके लिए छठ व्रती दुआ कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महागठबंधन अब लठबंधन हो गया। सीटों के बंटवारे में लाठी चलाने का काम किया। लेकिन, जनता को पता है कि यह लोग भेड़िये का खाल पहने हुए हैं। सरकार बनने के बाद यह लोग फिर से जंगलराज को लाने का काम करेंगे। इसलिए बिहारवासियों ने यह तय कर लिया है कि इस बार फिर से एनडीए सरकार बनाना है।

01:00 PM, 24-Oct-2025
पीएम मोदी की जनसभा।
- फोटो : अमर उजाला
'अब बिहार रुकने वाला नहीं है'
पीएम मोदी ने कहा कि अब बिहार रुकने वाला नहीं है। एनडीए कार्यकर्ताओं से अपील है कि आप ऐसे ही एकजुट रहिए। हर कार्यकर्ता को बूथ-बूथपर एकजुट रहकर काम करना है। भाजपा, जदयू, लोजपा, हम और रालोमो सभी इस मंच पर हैं। इनमें से जिसका भी उम्मीदवार मैदान में हैं, उन्हें जिताना है। हमें जरूर पक्का करना है कि छह और 11 नवंबर को आपको बूथ पर पहुंचना है। आप याद रखना है कि पहले मतदाता फिर जलपान। इस बार हमलोगों को वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाना है।

12:53 PM, 24-Oct-2025
पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
जंगलराज वालों का डिब्बा गुम करना जरूरी है
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको राजद और कांग्रेस की बदनियत से भी सावधान करता हूं। यह लठबंधन वाले जिन्हें चुनाव में लड़वा रहे हैं, उनके बारे में जानकर आप डर जाएंगे। अभी से यह लोग धमकी देने लगे हैं। इनका प्रचार गोली-बंदूक के बल पर चल रहा है। इसलिए आपको इन लोगों से सावधान रहना है। आपको जंगलराज वालों का डिब्बा गुम करना जरूरी है। केंद्र सरकार ने आपको मुफ्त गैस कनेक्शन दिया। लाखों शौचालय बनाएं। पांच लाख तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था करवाई। पीएम मोदी ने महिला रोजगार पर भी बात की। कहा कि बिहार की महिला अपने उद्यम को सफल बनाने में जुटी है। 14 नवंबर के बाद जब फिर से एनडीए सरकार बनेगी तो गरीब महिलाओं को रोजगार के लिए अधिक मदद दिया जाएगा। हमारी सरकार मैथिली और मिथिला कला को आगे बनाने में जुटी है।

बहुत जल्द माओवाद के आतंक से मुक्त होगा देश
पीएम मोदी ने कहा कि राजद के शासनकाल में हत्या, अपहरण और फिरौती एक उद्योग के रूप में फैले। सबसे ज्यादा महिलाएं और युवा पीड़ित रहते। दलित और पिछड़ों के लिए न्याय की उम्मीद दम तोड़ देती थी। राजद और कांग्रेस के शासनकाल में बिहार में नक्सलवाद भी खूब फले-फूले। लोगों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल था। माओवादी आतंक ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली। 2014 में आपलोगों ने एनडीए सरकार को दिल्ली में बैठया। मैंने संकल्प लिया के देश को माओवादियों से मुक्त करना है। हमने बिहार में नक्सलवाद और माओवाद की कमर तोड़ दी है। बहुत जल्द बिहार और देश को माओवाद के आतंक से मुक्त होगा। यह मोदी की गारंटी है।