पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND W vs AUS W Highlights: महिला टी20 विश्व कप से बाहर हुई भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से हराया

Sun, 28 Jun 2026 10:18 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉर्ड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लॉर्ड्स Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 28 Jun 2026 10:18 PM IST
खास बातें

महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप चरण में भारतीय टीम का सफर समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को ग्रुप-1 के मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन
AUS W vs IND W Live: T20 World Cup 2026 Australia-W vs India-W Scorecard Lord's London
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women

लाइव अपडेट

10:17 PM, 28-Jun-2026

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया

महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप चरण में भारतीय टीम का सफर समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को ग्रुप-1 के मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। रविवार को लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय साझेदारी की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 170 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में चार विकेट पर 172 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
08:58 PM, 28-Jun-2026

IND W vs AUS W Live Score: ऑस्ट्रेलिया की झटके से शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया की झटके से शुरुआत हुई है। रेणुका सिंह ने जॉर्जिया वॉल को पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ चार रन बना सकीं। अब बेथ मूनी का साथ देने फीबी लिचफील्ड आई हैं।
विज्ञापन
08:35 PM, 28-Jun-2026

IND W vs AUS W Live Score: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 171 रन का लक्ष्य दिया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 171 रनों का लक्ष्य दिया है। लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 170 रन बनाए। उनके लिए हरमनप्रीत कौर ने 27 गेंदों में 56 रनों की दमदार पारी खेली। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए सोफी मोलिन्यूक्स ने दो विकेट झटके।
08:04 PM, 28-Jun-2026

IND W vs AUS W Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को दूसरा झटका स्मृति मंधाना के रूप में लगा। वह 38 रन बनाकर रनआउट हो गईं। अब जेमिमा रोड्रिग्स का साथ देने हरमनप्रीत कौर आई हैं।
07:45 PM, 28-Jun-2026

IND W vs AUS W Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को पहला झटका सोफी मोलिन्यूक्स  ने दिया। उन्होंने शेफाली वर्मा को बोल्ड दिया। वह 26 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुईं। अब मंधाना का साथ देने जेमिमा रोड्रिग्स आई हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 74 रन है।
07:32 PM, 28-Jun-2026

IND W vs AUS W Live Score: भारत की सधी शुरुआत

भारत की सधी शुरुआत हुई है। स्मृति मंधाना 27 और शेफाली वर्मा 21 रन बनाकर क्रीज पर डटी हैं। सात ओवर के बाद स्कोर 49 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:08 PM, 28-Jun-2026

IND W vs AUS W Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी शुरू हो चुकी है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना क्रीज पर मौजूद हैं।
06:40 PM, 28-Jun-2026

IND W vs AUS W Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़।

ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन।
06:36 PM, 28-Jun-2026

IND W vs AUS W Live Score: भारत ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि क्रांति गौड़ की वापसी हुई है। उन्हें नंदिनी शर्मा की जगह मौका मिला है।
06:32 PM, 28-Jun-2026

IND W vs AUS W Live Score: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर अब तक इस विश्व कप में अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी हैं। उन्होंने चार मैचों में सिर्फ 85 रन बनाए हैं और अभी तक एक भी छक्का नहीं लगाया है। ऐसे में सबसे अहम मुकाबले में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। दूसरी ओर, एलिस पेरी शानदार फॉर्म में हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 71 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने के साथ गेंद से भी दो विकेट लिए थे। भारत के लिए उन्हें जल्दी आउट करना बड़ी चुनौती होगी।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed