CSK vs KKR Highlights: सीएसके ने केकेआर को 32 रनों से हराया, नूर अहमद ने की शानदार गेंदबाजी
{"_id":"69de3834d0fb5d70ca087018","slug":"csk-vs-kkr-live-cricket-score-chennai-super-kings-vs-kolkata-knight-riders-ipl-2026-22nd-match-updates-2026-04-14","type":"live","status":"publish","title_hn":"CSK vs KKR Highlights: सीएसके ने केकेआर को 32 रनों से हराया, नूर अहमद ने की शानदार गेंदबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
CSK vs KKR Indian Premier League 2026: केकेआर की टीम का जीत का इंतजार अब भी जारी है और उसे सीएसके के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में भी केकेआर के बल्लेबाजों ने निराश किया।
केकेआर बनाम सीएसके
- फोटो : IPL
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
11:30 PM, 14-Apr-2026
CSK vs KKR Live Score: सीएसके की जीत
नूर अहमद की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सीएसके ने केकेआर को 32 रनों से हरा दिया है। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 160 रन ही बना सकी। कोलकाता की टीम आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है, जबकि सीएसके की यह लगातार दूसरी जीत है। केकेआर के लिए सबसे ज्यादा रन रमनदीप सिंह ने बनाए जो 35 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा रोवमैन पॉवेल 31 रन बनाकर नाबाद रहे। सीएसके की ओर से नूर अहमद ने तीन विकेट झटके, जबकि अंशुल कंबोज ने दो विकेट लिए। खलील अहमद और अकील हुसैन को एक-एक सफलता मिली।11:01 PM, 14-Apr-2026
CSK vs KKR Live Score: केकेआर का स्कोर 100 के पार
केकेआर का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है और रोवमैन पॉवेल के साथ रमनदीप बल्लेबाजी कर रहे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच साझेदारी पनप रही है।10:42 PM, 14-Apr-2026
CSK vs KKR Live Score: रिंकू सिंह सस्ते में आउट
रिंकू सिंह एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए हैं। केकेआर ने 90 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए हैं। रिंकू सिंह को नूर ने आउट किया जो 12 गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए।10:34 PM, 14-Apr-2026
CSK vs KKR Live Score: ग्रीन खाता खोले बिना आउट
कैमरन ग्रीन खाता खोले बिना आउट हो गए हैं। नूर ने लगातार दूसरी गेंद पर केकेआर को झटका दिया है। नूर ने पहले रहाणे को आउट किया और फिर ग्रीन को बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। नूर हालांकि, हैट्रिक पूरी नहीं कर सके।10:32 PM, 14-Apr-2026
CSK vs KKR Live Score: सीएसके को चौथी सफलता
केकेआर को कप्तान अंजिक्य रहाणे के रूप में चौथा झटका लगा है। रहाणे नूर की गेंद पर आउट हुए। रहाणे 22 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए।10:26 PM, 14-Apr-2026
CSK vs KKR Live Score: केकेआर को तीसरा झटका
अकील हुसैन ने अंगकृष रघुवंशी को आउट कर केकेआर को तीसरा झटका दिया है। रघुवंशी और रहाणे के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई। रघुवंशी 19 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:15 PM, 14-Apr-2026
CSK vs KKR Live Score: केकेआर का स्कोर 50 के पार
रहाणे और अंगकृष रघुवंशी के बीच साझेदारी पनप रही है जिससे केकेआर का स्कोर 50 रन के पार पहुंच गया है। सीएसके को अब तक दो सफलताएं मिल चुकी हैं।09:57 PM, 14-Apr-2026
CSK vs KKR Live Score: नरेन पवेलियन लौटे
खलील अहमद ने सुनील नरेन को आउट कर केकेआर को दूसरा झटका दिया है। नरेन को एक बार जीवनदान मिला था, लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा सके और 17 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए।09:44 PM, 14-Apr-2026
CSK vs KKR Live Score: एलेन पवेलियन लौटे
केकेआर को फिन एलेन के रूप में पहला झटका लगा है। एलेन तीन गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। एलेन को अंशुल कंबोज ने अपना शिकार बनाया09:37 PM, 14-Apr-2026
