IND vs AFG Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया, 1-0 से बनाई तीन मैचों की सीरीज में बढ़त
{"_id":"6a2cfaf78988e75fca0cc98a","slug":"ind-vs-afg-live-cricket-score-india-vs-afghanistan-1st-odi-2026-match-at-hpca-stadium-news-in-hindi-2026-06-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया, 1-0 से बनाई तीन मैचों की सीरीज में बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
भारत ने बारिश से प्रभावित 25-25 ओवर के मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अफगानिस्तान के 194 रन के जवाब में शुभमन गिल (84*) और केएल राहुल (39*) की शानदार पारियों से भारत ने 22.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
भारत ने बारिश से प्रभावित 25-25 ओवर के मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अफगानिस्तान के 194 रन के जवाब में शुभमन गिल (84*) और केएल राहुल (39*) की शानदार पारियों से भारत ने 22.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लाइव अपडेट
10:09 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया
भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। शनिवार को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में बारिश ने खलल डाली थी, जिसकी वजह से मैच शुरू होने में देरी हुई। अंपायर्स ने ओवरों में कटौती के बाद मैच 25-25 ओवर कराने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज की शतकीय पारी की मदद से 24.5 ओवर में 10 विकेट पर 194 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 22.5 ओवर में तीन विकेट पर 195 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेली। वह 66 गेंदों में 84 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, केएल राहुल भी 19 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 39 रनों की नाबाद पारी खेलने में कामयाब हुए।09:42 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: भारत को तीसरा झटका
भारत को तीसरा झटका जियाउर रहमान ने दिया। उन्होंने श्रेयस अय्यर तको मोहम्मद सलीम के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। अब कप्तान शुभमन गिल का साथ देने केएल राहुल आए हैं।09:24 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: भारत को दूसरा झटका
भारत को दूसरा झटका राशिद खान ने दिया। उन्होंने ईशान किशन को बोल्ड किया। वह 22 गेंदों में 34 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इससे पहले शुभमन गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया और बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। उन्होंने 3000 वनडे रन भी पूरे कर लिए। अब गिल का साथ देने श्रेयस अय्यर आए हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 125 रन है।08:53 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: भारत को पहला झटका
भारत को पहला झटका 46 के स्कोर पर लगा। रोहित शर्मा 16 रन बनाकर रनआउट हो गए। अब शुभमन गिल का साथ देने ईशान किशन आए हैं।08:38 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live: बतौर ओपनर रोहित के 16 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे
बतौर ओपनर रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने 16000 अंतरराष्ट्रीय रन ओपनर के तौर पर पूरे कर लिए।08:19 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:02 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live: अफगानिस्तान ने भारत को 195 रनों का लक्ष्य दिया
अफगानिस्तान ने भारत को 195 रनों का लक्ष्य दिया है। शनिवार को धर्मशाला में खेले जा रहे मुकाबले की शुरुआत देरी से हुई। बारिश के कारण मैच 5:45 बजे शुरू हुआ और ओवरों में कटौती की गई। अंपायर्स ने 25-25 ओवर का मैच कराने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने 24.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 194 रन बनाए। उनके लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने शतकीय पारी खेली। वहीं, भारत के लिए डेब्यू करने वाले गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को दो-दो सफलताएं मिलीं।07:44 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: ओमरजई और गजनफर आउट
अजमतुल्लाह ओमरजई 26 और अल्लाह गजनफर शून्य रन बनाकर आउट हो गए। अफगानिस्तान ने 22 ओवर में आठ विकेट पर 182 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रीज पर राशिद खान और जियाउर रहमान मौजूद हैं।07:17 PM, 13-Jun-2026
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन
अफगानिस्तान को पांचवां झटका हर्ष दुबे ने दिया। उन्होंने केएल राहुल के हाथों कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को कैच कराया। वह 30 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। अब अजमतुल्लाह ओमरजई का साथ देने मोहम्मद नबी आए हैं।07:11 PM, 13-Jun-2026