IND vs IRE Highlights: रोमांचक मुकाबले में एक रन से जीता आयरलैंड, भारत को हराकर अपने नाम की सीरीज
{"_id":"6a410595ca201b855d0c59c7","slug":"ind-vs-ire-live-cricket-score-india-vs-ireland-2nd-t20-2026-match-at-stormont-belfast-stadium-updates-2026-06-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs IRE Highlights: रोमांचक मुकाबले में एक रन से जीता आयरलैंड, भारत को हराकर अपने नाम की सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sun, 28 Jun 2026 10:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:22 PM IST
खास बातें
India vs Ireland (IND vs IRE) 2nd T20: विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। आयरलैंड ने दूसरे टी20 मैच में एक रन से जीत दर्ज की और भारत के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज अपने नाम की।
विज्ञापन
तिलक वर्मा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:22 PM, 28-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: आयरलैंड की जीत
आयरलैंड ने गेंदबाजों के दम पर रोमांचक मुकाबले में भारत को एक रन से हराया। आयरलैंड ने इस तरह टी20 की विश्व चैंपियन भारत को दो मैचों सीरीज में 2-0 से हराया। आयरलैंड ने पहली बार भारत से सीरीज अपने नाम की है। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन ही बना सकी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की यह पहली सीरीज थी और भारत का प्रदर्शन इसमें निराशाजनक रहा।भारत के लिए दूसरे टी20 में तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 20 रनों की पारी खेली। हर्षित राणा ने अंतिम ओवर में दमदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन वह आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। हर्षित 10 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड की ओर से जय मूंदड़ा और मैथ्यू होलार्ड ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि मैथ्यू हम्फ्रे और हेरी टेक्टर को एक-एक विकेट मिला।
10:05 PM, 28-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: भारत के आठ विकेट गिरे
भारत को सूर्यांश शेडगे के रूप में आठवां झटका लगा है। सूर्यांश का यह डेब्यू मैच था और वह पांच गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
10:01 PM, 28-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: तिलक पवेलियन लौटे
अर्धशतक लगाने के अगली ही गेंद पर तिलक वर्मा पवेलियन लौट गए। आयरलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पारी लड़खड़ा गई है और टीम को सीरीज गंवाने का खतरा मंडरा रहा है। तिलक 46 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए।10:00 PM, 28-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: तिलक का अर्धशतक
तिलक वर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। तिलक ने 45 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।09:54 PM, 28-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: शिवम दुबे आउट
भारत को शिवम दुबे के रूप में छठा झटका लगा है। शिवम दुबे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन मैथ्यू हम्फ्रे की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। शिवम 16 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए।09:50 PM, 28-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: भारत के 100 रन पूरे
आयरलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। पांच झटके लगने के बाद शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की है। तिलक वर्मा अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और अर्धशतक लगाने के करीब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:30 PM, 28-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: भारत को पांचवां झटका
आयरलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। भारत की बल्लेबाजी बेहद खराब रही है और टीम ने 74 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। अक्षर पटेल 18 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए।09:16 PM, 28-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: मैच शुरू
बारिश रुकने के बाद मैच एक बार फिर शुरू हो गया है। भारत की पारी जारी है और तिलक वर्मा के साथ अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं।08:40 PM, 28-Jun-2026
IND vs IRE Live Score: बारिश के कारण रुका खेल
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला बारिश के कारण रुक गया है। आयरलैंड ने भारत को 155 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम ने चार विकेट गंवा दिए हैं। खेल रुकने तक भारत ने आठ ओवर में चार विकेट पर 54 रन बनाए हैं। भारत को अब 72 गेंदों पर 101 रन बनाने हैं। क्रीज पर फिलहाल तिलक वर्मा और अक्षर पटेल मौजूद हैं।08:24 PM, 28-Jun-2026