सब्सक्राइब करें

Shane Warne Death: ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न नहीं रहे, रोड मार्श के निधन पर आज सुबह ही किया था आखिरी ट्वीट

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 04 Mar 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Cricketer Shane Warne Passes Away Live Updates: ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का निधन हो गया है। वह 52 साल के थे। वॉर्न ने आज सुबह ही अपना आखिरी ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने रोड मॉर्श के निधन पर शोक जताया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि वो हमारे खेल के महान खिलाड़ी थे। उन्होंने बहुत से युवा लड़के और लड़कियों को प्रेरित किया था।

Former Australian Cricketer Shane Warne Passes Away Live Updates Dies Due To Heart Attack Aged 52 News in Hindi
ग्रीन बैगी कैप के साथ शेन वार्न - फोटो : ट्विटर
loader
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

10:36 PM, 04-Mar-2022

कई क्रिकेटरों ने वॉर्न को दी श्रद्धांजलि

विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर शेन वॉर्न की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा- जीवन बहुत चंचल और अप्रत्याशित है। वॉर्न क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक थे। हमारे बीच मैदान से बाहर भी अच्छे संबंध थे। उनका जाना दुखद है। वॉर्न गेंद को घुमाने वाले दुनिया के महानतम स्पिनर थे। 



भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने लिखा- मैं वास्तव में यहां निशब्द हो गया हूं। यह अत्यंत दुखद है। हमारे खेल के एक दिग्गज और चैंपियन ने हमें छोड़ दिया है। RIP शेन वॉर्न…अभी भी मुझे विश्वास नहीं हो रहा।



शाहिद अफरीदी ने लिखा- क्रिकेट ने लेग स्पिन की यूनिवर्सिटी को खो दिया है। अपने करियर की शुरूआत से ही मैं उनकी गेंदबाजी देखता रहा हूं और उनका कायल था। वॉर्न के खिलाफ खेलना हमेशा से खास रहा। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।



ब्रेंडन मैकुलम भी दुखी नजर आए। उन्होंने लिखा- दिल टूट चुका है। अब से हमें 'द किंग' की कमी खलने लगी।

भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्विंग गेंदबाज इरफान पठान ने लिखा- शेन वॉर्न दर्शकों के फेवरेट थे। वह स्पिन के जादूगर थे। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लीजेंड। वॉर्न आईपीएल जीतने वाले पहले कप्तान थे। उनकी कमी खलेगी।









10:17 PM, 04-Mar-2022

गमगीन हुआ क्रिकेट जगत

ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न के निधन पर समूचा क्रिकेट जगह गमगीन है और दुनिया भर से ट्विटर पर मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रृद्धांजलि दी है। 

युवराज सिंह ने लिखा- विश्व क्रिकेट के लिये दुखद दिन। पहले रॉडनी मार्श और अब शेन वॉर्न। दिल टूट गया है। वॉर्न के साथ खेलने की सुखद यादें हैं। वह स्पिन के जादूगर थे और क्रिकेट के लीजेंड। उनकी कमी बहुत खलेगी। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं।

शिखर धवन:

सचिन तेंदुलकर ने लिखा- स्तब्ध हूं। आपकी कमी खलेगी वॉर्नी। मैदान से भीतर या बाहर आपके साथ कोई पल उबाऊ नहीं होता था। मैदान में हमारी टक्कर और बाहर हंसी मजाक को हमेशा याद करूंगा। भारत के लिए आपके मन में खास जगह थी और भारतीयों के मन में आपके लिए। बहुत जल्दी चले गए।

वकार यूनुस:






केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी वॉर्न के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- काश यह खबर सच नहीं हो। एक महान क्रिकेटर। यादों के लिये और शानदार खेल के लिए धन्यवाद शेन वॉर्न। RIP

श्रीजेश: भारतीय हॉकी के दिग्गज गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने लिखा- हमारे बचपन को खास बनाने वाला नहीं रहा। RIP लीजेंड।

सुनील छेत्री: भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने लिखा- शेन वॉर्न के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। उनके खेल को देखकर और उनसे प्रेरणा लेकर बड़े हुए। अपूरणीय क्षति।
10:04 PM, 04-Mar-2022

आज ही ट्वीट कर रोड मॉर्श के निधन पर जताया था शोक

वॉर्न ने आज ही अपना आखिरी ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने रोड मॉर्श के निधन पर शोक जताया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि वो हमारे खेल के महान खिलाड़ी थे। उन्होंने बहुत से युवा लड़के और लड़कियों को प्रेरित किया था।

10:01 PM, 04-Mar-2022

कोहली भी हुए भावुक

विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर शेन वॉर्न की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा- जीवन बहुत चंचल और अप्रत्याशित है। वॉर्न क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक थे। हमारे बीच मैदान से बाहर भी अच्छे संबंध थे। उनका जाना दुखद है। वॉर्न गेंद को घुमाने वाले दुनिया के महानतम स्पिनर थे। 

09:55 PM, 04-Mar-2022

वॉर्न का क्रिकेटिंग करियर विवादों में रहा

वॉर्न का करियर मैदान के बाहर कई बार विवादों में भी रहा। वह प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करने के भी दोषी पाए गए थे। उन पर प्रतिबंध भी लगा था। इसके अलावा सट्टेबाजी के भी कई आरोप लगे थे।
09:54 PM, 04-Mar-2022

रोहित शर्मा ने भी जताया दुख

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने लिखा- मैं वास्तव में यहां निशब्द हो गया हूं। यह अत्यंत दुखद है। हमारे खेल के एक दिग्गज और चैंपियन ने हमें छोड़ दिया है। RIP शेन वॉर्न…अभी भी मुझे विश्वास नहीं हो रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
09:51 PM, 04-Mar-2022

हफीज और शोएब अख्तर ने भी शोक व्यक्त किया

क्रिकेट में प्रोफेसर के नाम से मशहूर पाकिस्तान के ऑलरआउंडर मोहम्मद हफीज और रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर ने भी शोक व्यक्त किया है।



09:49 PM, 04-Mar-2022

श्रीकांत ने वॉर्न के निधन पर दुख जताया

भारत के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज श्रीकांत ने भी वॉर्न के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- शेन वॉर्न के निधन की खबर सुनकर हैरान हूं। वह दुनिया के महान रिस्ट स्पिनर्स में से एक थे। उनके परिवार, दोस्तों और दुनिया भर के प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना! भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

09:32 PM, 04-Mar-2022

राजस्थान में वॉर्न के साथी ने भी दुख जताया

अजिंक्य रहाणे ने भी वॉर्न के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- वॉर्न के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। अपने करियर के शुरुआती दौर में उनके साथ कुछ बेहतरीन साल गुजारे थे। 

09:11 PM, 04-Mar-2022

2007 में वॉर्न ने लिया था संन्यास

शेन वॉर्न ने भारत के खिलाफ 1992 में सिडनी टेस्ट से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी, 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही खेला था। जब वॉर्न रिटायर हुए उस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम के तीन अन्य खिलाड़ियों ने भी संन्यास लिया था।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed