MI vs KKR Highlights: मुंबई ने तोड़ा हार का तिलिस्म, 14 साल बाद जीता सत्र का पहला मैच; रोहित-रिकेल्टन चमके
{"_id":"69c91df20e7c032be70f7e4d","slug":"mi-vs-kkr-live-cricket-score-mumbai-indians-vs-kolkata-knight-riders-ipl-2026-2nd-match-updates-2026-03-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"MI vs KKR Highlights: मुंबई ने तोड़ा हार का तिलिस्म, 14 साल बाद जीता सत्र का पहला मैच; रोहित-रिकेल्टन चमके","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन की शतकीय साझेदारी की मदद से मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया। यह मुंबई की 2012 के बाद पहली ओपनिंग मुकाबले में जीत है।
मुंबई बनाम केकेआर
- फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
11:18 PM, 29-Mar-2026
मुंबई ने छह विकेट से जीता मुकाबला
रोहित शर्मा (78) और रेयान रिकेल्टन (81) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ मुंबई ने 14 साल से चले आ रहे हार के सिलसिले को भी तोड़ दिया। दरअसल, मुंबई ने पिछली बार 2012 में सत्र का ओपनिंग मुकाबला जीता था। इसके बाद से वह लगातार 14 साल तक ओपनिंग मैच नहीं जीत पाई थी। अब टीम ने केकेआर को हराकर इस अनचाहे रिकॉर्ड से पीछा छुड़ा लिया है।रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 220 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन की शतकीय साझेदारियों की सहायता से 19.1 ओवर में चार विकेट पर 224 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
10:52 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: मुंबई को तीसरा झटका
मुंबई को तीसरा झटका रेयान रिकेल्टन के रूप में लगा। वह रनआउट हो गए। उन्होंने 43 गेंदों में चार चौके और आठ छक्के की मदद से 81 रन बनाए। अब तिलक वर्मा का साथ देने कप्तान हार्दिक पांड्या आए हैं।10:44 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका
मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। वह 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब रिकेल्टन का साथ देने तिलक वर्मा आए हैं।10:31 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: रोहित शर्मा आउट हुए
वैभव अरोड़ा ने रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन के बीच पहले विकेट के लिए हुई 148 (71 गेंदों) रनों की साझेदारी तोड़ दी। उन्होंने हिटमैन को अनुकूल रॉय के हाथों कैच कराया। वह 38 गेंदों में छह चौके और इतने ही छक्के लगाकर आउट हुए। अब रेयान रिकेल्टन का साथ देने सूर्यकुमार यादव आए हैं। 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 152 रन है।10:19 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: रिकेल्टन का भी अर्धशतक
रोहित शर्मा के बाद रेयान रिकेल्टन ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 24 गेंदों में पचासा जड़ा। नौ ओवर के बाद मुंबई ने बिना किसी नुकसान के 110 रन बना लिए हैं।10:02 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: 23 गेंदों में रोहित का अर्धशतक
रोहित शर्मा ने शानदार अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का 50वां अर्धशतक 23 गेंदों में जड़ा। वह रेयान रिकेल्टन के साथ पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:49 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: चार ओवर के बाद स्कोर 49/0
चार ओवर का खेल पूरा हो चुका है और मुंबई इंडियंस ने बिना किसी नुकसान के 49 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर डटे हैं। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।09:29 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: मुंबई की पारी शुरू
मुंबई की पारी शुरू हो चुकी है। रोहित शर्मा और रेयान रिकेल्टन क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद है।09:14 PM, 29-Mar-2026
MI vs KKR Live Score: केकेआर ने मुंबई को दिया 221 रन का लक्ष्य
अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) की अर्धशतकीय साझेदारियों की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट पर 220 रन बना लिए हैं। एमआई के लिए शार्दुल ठाकुर ने तीन विकेट लिए जबकि हार्दिक पांड्या को एक सफलता मिली।आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने एमआई को 221 रन का लक्ष्य दिया है। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर को फिन एलन और अजिंक्य रहाणे ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 69 रन जोड़े। एलन पहले विकेट के रूप में 17 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन की पारी खेलकर आउट हुए।
इसके बाद रहाणे और ग्रीन के बीच दूसरे विकेट के लिए 21 गेंदों पर 40 रन की साझेदारी हुई। टीम का स्कोर जब 109 था, उस समय ग्रीन 10 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रहाणे ने तीसरे विकेट के लिए अंगकृष रघुवंशी के साथ 36 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 145 तक पहुंचा दिया। रहाणे तीसरे विकेट के रूप में 40 गेंदों पर पांच छक्कों और तीन चौकों की मदद से 67 रन की शानदार पारी खेलकर आउट हुए।
रहाणे का विकेट गिरने के बाद रघुवंशी और रिंकू सिंह ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 30 गेंदों पर 60 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 205 तक पहुंचा दिया। इसी स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में रघुवंशी 29 गेंदों पर दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेलकर आउट हुए। रिंकू सिंह 21 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 33 और रमनदीप सिंहचार रन बनाकर नाबाद रहे।
08:53 PM, 29-Mar-2026