MI vs PBKS: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की सीजन में लगातार पांचवीं हार, पंजाब ने 12 रन से दी शिकस्त
{"_id":"6256ccdf2aefda039373a41e","slug":"mi-vs-pbks-ipl-2022-live-cricket-score-mumbai-vs-punjab-match-23-pune-news-updates-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"MI vs PBKS: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की सीजन में लगातार पांचवीं हार, पंजाब ने 12 रन से दी शिकस्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Wed, 13 Apr 2022 11:38 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:38 PM IST
खास बातें
आईपीएल 2022 के 23वें मैच में पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से था। मुंबई की टीम इस मैच में हार के साथ सीजन में अब तक अपने पांचों मैच हार चुकी है। वहीं, पंजाब की टीम अब तक पांच मैच खेल चुकी है और उसे तीन में जीत और दो में हार मिली। मुंबई के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 198 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 186 रन बना सकी।
विज्ञापन
रोहित को आउट करने के बाद रबाडा
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:32 PM, 13-Apr-2022
पंजाब ने मुंबई को 12 रन से हराया
आईपीएल 2022 के 23वें मैच में पंजाब किंग्स ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 198 रन बनाए। कप्तान मयंक अग्रवाल ने 32 गेंदों पर 52 रन और शिखर धवन ने 50 गेंदों पर 70 रन की पारी खेली। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 186 रन ही बना सकी।मुंबई की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने 25 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों पर 43 रन बनाए। आखिरी दो ओवर में मुंबई को 28 रन की जरूरत थी। तब सूर्यकुमार यादव और उनादकट क्रीज पर थे। 19वें ओवर में कगिसो रबाडा ने सूर्यकुमार को पवेलियन भेज मैच पलट दिया।
रबाडा ने मैच में दो विकेट झटके। सूर्यकुमार के अलावा उन्होंने रोहित शर्मा को भी पवेलियन भेजा। ओडियन स्मिथ ने 20वें ओवर में तीन विकेट झटके। उन्होंने जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह और टाइमल मिल्स को पवेलियन भेजा। इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस का विकेट भी लिया था।
मुंबई की टीम इस मैच में हार के साथ सीजन में अब तक अपने पांचों मैच हार चुकी है। वहीं, पंजाब की टीम अब तक पांच मैच खेल चुकी है और उसे तीन में जीत और दो में हार मिली। मुंबई की टीम अंक तालिका में आखिरी यानी 10वें स्थान पर है। वहीं, पंजाब की टीम जीत के साथ अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
11:21 PM, 13-Apr-2022
MI vs PBKS Live: मुंबई को छह गेंदों पर 22 रन की जरूरत
19वें ओवर में मुंबई के रन चेज को बड़ा झटका लगा। कगिसो रबाडा ने सूर्यकुमार यादव को ओडियन स्मिथ के हाथों कैच कराकर मुंबई को बड़ा झटका दिया। सूर्यकुमार 30 गेंदों पर एक चौका और चार छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। 19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 177/6 है। टीम को अब छह गेंदों पर 22 रन की जरूरत है। मुरुगन अश्विन और जयदेव उनादकट क्रीज पर हैं।
विज्ञापन
11:08 PM, 13-Apr-2022
MI vs PBKS Live: मुंबई को 18 गेंदों पर 33 रन की जरूरत
17वें ओवर में 152 के स्कोर पर मुंबई को पांचवां झटका लगा। ओवर की पहली ही गेंद पर कीरोन पोलार्ड रन आउट हो गए। वे 11 गेंदों पर 10 रन बना सके। दो रन लेने के चक्कर में पोलार्ड रन आउट हो गए। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 23 गेंदों पर 35 रन और जयदेव उनादकट एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई को 18 गेंदों पर 33 रन की जरूरत है। 17 ओवर के बाद मुंबई ने पांच विकेट गंवाकर 166 रन बना लिए हैं।11:01 PM, 13-Apr-2022
MI vs PBKS Live: मुंबई को 49 रन की जरूरत
16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने चार विकेट गंवाकर 150 रन बना लिए हैं। फिलहाल कीरोन पोलार्ड 10 गेंदों पर नौ रन और सूर्यकुमार यादव 19 गेंदों पर 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई को अब 24 गेंदों पर 49 रन की जरूरत है।10:47 PM, 13-Apr-2022
MI vs PBKS Live: मुंबई को चौथा झटका, तिलक आउट हुए
13 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने चार विकेट गंवाकर 131 रन बना लिए हैं। 13वें ओवर में मुंबई को चौथा झटका लगा। ओवर की पांचवीं गेंद पर अर्शदीप की गेंद को सूर्यकुमार यादव ने फ्लिक कर मिड विकेट में खेला। तब तक तिलक हाफ क्रीज तक दौड़ चुके थे। मिड विकेट पर खड़े मयंक ने शानदार फील्डिंग कर बॉल को तुरंत अर्शदीप के पास फेंक दिया और अर्शदीप ने नॉन स्ट्राइकर एंड की गिल्ली उखाड़कर तिलक वर्मा को रन आउट कर दिया। तिलक ने 20 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। इसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव 11 गेंदों पर 12 रन और कीरोन पोलार्ड क्रीज पर मौजूद हैं। मुंबई को अब 42 गेंदों पर 68 रन की जरूरत है।10:37 PM, 13-Apr-2022
MI vs PBKS Live: मुंबई को लगा तीसरा झटका
11वें ओवर में 116 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा। 'जूनियर डीविलियर्स' और 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस 25 गेंदों पर 49 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ओडियन स्मिथ ने अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। ब्रेविस ने अपनी पारी में चार चौके और पांच छक्के लगाए। इसमें से लगातार चार छक्के उन्होंने राहुल चाहर की चार गेंदों पर लगाए। 11वें ओवर में ही ब्रेविस का वैभव अरोड़ा ने कैच भी छोड़ा था। तब वह 45 रन पर थे। तिलक वर्मा और ब्रेविस के बीच तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों पर 84 रन की साझेदारी हुई। 11 ओवर के बाद मुंबई ने तीन विकेट गंवाकर 116 रन बना लिए हैं। फिलहाल सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा 18 गेंदों पर 34 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
ओडियन स्मिथ ने डेवाल्ड ब्रेविस को पवेलियन भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
10:21 PM, 13-Apr-2022
MI vs PBKS Live: ब्रेविस की धमाकेदार पारी
नौवें ओवर में मुंबई इंडियंस ने मैच में वापसी की। 'जूनियर डीविलियर्स' और 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने धमाल मचाते हुए राहुल चाहर की लगातार चार गेंदों पर चार छक्के लगाए। इसके अलावा एक चौका भी लगाया। मुंबई ने इस ओवर में 29 रन बटोरे। नौ ओवर के बाद मुंबई ने दो विकेट गंवाकर 92 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेवाल्ड ब्रेविस 21 गेंदों पर 44 रन और तिलक वर्मा 10 गेंदों पर 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। मुंबई को अब 66 गेंदों पर 107 रन की जरूरत है।6. 6. 6. 6 - Dewald Brevis, you beauty! 👏👏
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2022
Live - https://t.co/emgSkWA94g #MIvPBKS #TATAIPL pic.twitter.com/Hvj1JVzD0h
10:15 PM, 13-Apr-2022
MI vs PBKS Live: ब्रेविस और तिलक क्रीज पर
आठ ओवर के बाद मुंबई इंडियंस ने दो विकेट गंवाकर 63 रन बना लिए हैं। फिलहाल 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस 16 गेंदों पर 16 रन और तिलक वर्मा नौ गेंदों पर 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा 28 रन और ईशान किशन तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे। ब्रेविस और तिलक के बीच 30 प्लस रन की साझेदारी हो चुकी है।10:02 PM, 13-Apr-2022
MI vs PBKS Live: ईशान किशन भी पवेलियन लौटे
इसके बाद अगले ही ओवर यानी पांचवें ओवर में वैभव अरोड़ ने दूसरे ओपनर ईशान किशन को विकेटकीपर जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। ईशान सात गेंदों पर तीन रन बना सके। पांच ओवर के बाद मुंबई ने दो विकेट गंवाकर 33 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेवाल्ड ब्रेविस और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।
ईशान को आउट करने के बाद जश्न मनाते वैभव और साथी खिलाड़ी
09:57 PM, 13-Apr-2022