Live
IND vs AFG U19 Live: सेमीफाइनल में भारत के सामने 311 रन का लक्ष्य, अफगानिस्तान के नियाजाई और फैसल ने जड़े शतक
{"_id":"6982e940de1a5fe5500d1b00","slug":"ind-u19-vs-afg-u19-live-score-icc-u-19-odi-world-cup-2026-semi-final-india-vs-afghanistan-match-scorecard-2026-02-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG U19 Live: सेमीफाइनल में भारत के सामने 311 रन का लक्ष्य, अफगानिस्तान के नियाजाई और फैसल ने जड़े शतक","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 04 Feb 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Live Cricket Score Today, IND U19 vs AFG U19 World Cup Semi Final 2026 : नमस्कार अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वनडे विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला जा रहा है। टीम इंडिया की नजर लगातार छठी बार और ओवरऑल 10वीं बार अंडर-19 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचने पर होगी।
वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे
- फोटो : PTI
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
04:43 PM, 04-Feb-2026
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान ने बनाए 310 रन
अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में चार विकेट गंवाकर 310 रन बनाए। टीम इंडिया के सामने फाइनल में पहुंचने के लिए 311 रन का लक्ष्य है। अफगानिस्तान की ओर से दो बल्लेबाजों ने शतक जड़े। इनमें उजईरुल्लाह नियाजाई और फैसल शिनोजादा शामिल हैं।नियाजाई ने 86 गेंद में 12 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन की पारी खेली। वहीं, फैसल ने 93 गेंद में 15 चौके की मदद से 110 रन बनाए। इसके अलावा उस्मान सदत ने 39 रन और खालिद अहमदजई ने 31 रन की पारी खेली। अजिजुल्लाह मियाखिल 12 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अब्दुल अजीज सात रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान को दो-दो विकेट मिले।
04:14 PM, 04-Feb-2026
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को तीसरा झटका
अफगानिस्तान को 46वें ओवर में 265 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। दीपेश देवेंद्रन ने फैसल शिनोजादा को क्लीन बोल्ड किया। वह 93 गेंद में 15 चौके की मदद से 110 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल नियाजाई के साथ मियाखिल क्रीज पर हैं। फैसल और नियाजाई के बीच तीसरे विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी हुई। 46 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 266 रन है। नियाजाई 76 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।03:54 PM, 04-Feb-2026
IND vs AFG Live Score: फैसल का शतक
अफगानिस्तान के फैसल शिनोजादा ने 86 गेंद में शतक जड़ दिया है। इसके बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। वह बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने नियाजाई के साथ तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी कर ली है। 43 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 221 रन है। फैसल 103 रन और नियाजाई 40 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अफगानिस्तान को पिछला झटका 25वें ओवर में 117 के स्कोर पर लगा था। इसके बाद से भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए जूझते दिखे हैं।03:15 PM, 04-Feb-2026
IND vs AFG Live Score: फैसल का अर्धशतक
32 ओवर के बाद अफगानिस्तान ने दो विकेट पर 152 रन बना लिए हैं। फिलहाल उजैरुल्लाह नियाजाई 16 रन और फैसल शिनोजादा 59 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान को एक-एक विकेट मिला।02:39 PM, 04-Feb-2026
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को दूसरा झटका
अफगानिस्तान को 117 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। दीपेश देवेंद्रन ने खालिद को आउट किया था। इसके बाद दूसरी सफलता कनिष्क चौहान ने दिलाई। उन्होंने उस्मान सदत को दीपेश के हाथों कैच कराया। उस्मान 70 गेंद में तीन चौके की मदद से 39 रन बना सके। 25 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर दो विकेट पर 119 रन है।02:00 PM, 04-Feb-2026
IND vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को पहला झटका
अफगानिस्तान को 13वें ओवर में 53 के स्कोर पर पहला झटका लगा। दीपेश देवेंद्रन ने खालिद को अहमदजई को विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू के हाथों कैच कराया। वह 39 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल उस्मान सदत और फैसल शिनोजादा क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 61 रन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:07 PM, 04-Feb-2026
IND vs AFG Live Score: मैच शुरू
अफगानिस्तान की पारी की शुरुआत हो चुकी है। उस्मान सदत और खालिद क्रीज पर हैं। उस्मान ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर चौका लगाया। भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत अम्ब्रिश ने की। पहले ओवर में अफगानिस्तान ने छह रन बनाए।12:43 PM, 04-Feb-2026
IND vs AFG Live Score: दोनों टीमें शानदार फॉर्म में
अफगानिस्तान ने ग्रुप स्टेज में अपने ग्रुप-डी में तीन में से तीन मैच जीते थे और अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए सुपर सिक्स के लिए क्वालिफाई किया था। ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों को हराया था। वहीं, सुपर सिक्स में अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराया। वहीं, भारत ने ग्रुप स्टेज में अमेरिका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड जैसी टीमों को हराया और अपने ग्रुप में शीर्ष पर रही। फिर सुपर सिक्स में टीम ने जिम्बाब्वे और पाकिस्तान को हराया।12:36 PM, 04-Feb-2026
IND vs AFG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।अफगानिस्तान: उस्मान सदत, खालिद अहमदजई, फैसल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, महबूब खान (विकेटकीपर/कप्तान), अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, खातिर स्टैनिकजई, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी ओमरजई, वहीदुल्लाह जादरान।
12:35 PM, 04-Feb-2026
