सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Steve Smith, who was dropped from World Cup squad, will play in Pakistan Super League, signed contract PSL

Steve Smith-PSL: विश्वकप की टीम से बाहर किए गए स्टीव स्मिथ पाकिस्तान सुपर लीग में खेलेंगे, इस टीम से किया करार

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 04 Feb 2026 03:13 PM IST
विज्ञापन
सार

एशेज में शानदार प्रदर्शन करने और सिडनी सिक्सर्स के साथ बिग बैश लीग (बीबीएल) में बेहतरीन सत्र के बावजूद स्मिथ को टी20 विश्व कप के लिए नजरअंदाज कर दिया गया, जो सात फरवरी से भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा।

Steve Smith, who was dropped from World Cup squad, will play in Pakistan Super League, signed contract PSL
स्टीव स्मिथ - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

शानदार फॉर्म के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप टीम से बाहर किए गए अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलने का फैसला किया है और इसके लिए उन्होंने नई फ्रेंचाइजी सियालकोट स्टैलियन्ज के साथ करार किया है।
Trending Videos

एशेज में शानदार प्रदर्शन करने और सिडनी सिक्सर्स के साथ बिग बैश लीग (बीबीएल) में बेहतरीन सत्र के बावजूद स्मिथ को टी20 विश्व कप के लिए नजरअंदाज कर दिया गया, जो सात फरवरी से भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्मिथ 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों में भाग लेना चाहते हैं जहां क्रिकेट की टी20 प्रारूप में वापसी होगी। इसलिए यह 36 वर्षीय खिलाड़ी टी20 प्रारूप की राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के लिए बेताब है।क्रिकेट डॉट कॉम एयू की एक रिपोर्ट के अनुसार स्मिथ पहले खिलाड़ी हैं जिनके साथ सियालकोट स्टैलियन्ज ने अनुबंध किया है।

स्टैलियन्ज ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान टिम पेन को अपना कोच नियुक्त किया है, जबकि पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी पीएसएल की एक और नई फ्रेंचाइजी हैदराबाद किंग्समेन की टीम के मुख्य कोच का पद संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed