{"_id":"69831a8acbf8319d37010e8a","slug":"icc-latest-t20-rankings-ishan-kishan-jumps-32-places-in-batters-pakistan-saim-ayub-becomes-no-1-all-rounder-2026-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICC T20 Rankings: ईशान किशन ने बल्लेबाजों में लगाई 32 स्थानों की छलांग, यह पाकिस्तानी बना नंबर-एक ऑलराउंडर","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
ICC T20 Rankings: ईशान किशन ने बल्लेबाजों में लगाई 32 स्थानों की छलांग, यह पाकिस्तानी बना नंबर-एक ऑलराउंडर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 04 Feb 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आईसीसी की ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में कई अहम बदलाव देखने को मिले हैं। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर, तीनों ही विभागों में खिलाड़ियों की छलांग ने टूर्नामेंट से पहले मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।
आईसीसी टी20 रैंकिंग
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
भारत के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वह आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में बल्लेबाजों में 32 स्थानों की छलांग लगाकर 32वें पायदान पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज ईशान की कमबैक सीरीज थी और उसमें उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं, पाकिस्तान के सैम अयूब टी20 के नंबर एक ऑलराउंडर बन गए हैं। अयूब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन फॉर्म में दिखे हैं।
Trending Videos
कमबैक सीरीज में ईशान की तूफानी बल्लेबाजी
ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी की। वह चार मैचों में खेले और 8, 76, 28 और 103 रन की पारियां खेलीं। शीर्ष क्रम में उनके तूफानी फॉर्म की वजह से भारत ने टी20 विश्व कप से पहले अपनी आखिरी सीरीज में 4-1 से जीत हासिल की। टी20 के शीर्ष-10 बल्लेबाजों की रैंकिंग में हल्का फेरबदल हुआ है। अभिषेक शर्मा शीर्ष पर कायम हैं। उनके 917 रेटिंग अंक हैं, जो दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के फिल सॉल्ट (834) से काफी ज्यादा हैं।

बटलर-निसांका को भी हुआ रैंकिंग में फायदा
वहीं, इंग्लैंड के जोस बटलर ने एक स्थान की छलांग लगाई और तीसरे स्थान पर पहुंच गए। श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका एक पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें और सूर्यकुमार यादव भी एक पायदान ऊपर चढ़कर छठे स्थान पर पहुंच गए। तिलक वर्मा को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज नहीं खेलने का नुकसान हुआ। वह एक स्थान के नुकसान के साथ तीसरे से चौथे पायदान पर पहुंच गए। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान दो स्थान के नुकसान के साथ सातवें स्थान पर पहुंचे। न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट एक स्थान के फायदे के साथ नौवें और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श एक स्थान के नुकसान के साथ 10वें पायदान पर पहुंच गए। ट्रेविस हेड आठवें स्थान पर काबिज हैं।

रिकेल्टन को शानदार फॉर्म का मिला इनाम
टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में इस समय टॉप-11 के भीतर सात अलग-अलग देशों के खिलाड़ी शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के रेयान रिकेल्टन 42 स्थानों की छलांग के साथ 40वें स्थान पर पहुंच गए। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन 16 स्थानों की छलांग के साथ 14वें स्थान पर पहुंच गए। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक 15 पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 22वें स्थान पर पहुंच गए।

सैम अयूब बने नंबर-1 ऑलराउंडर
पाकिस्तान के युवा ओपनर सैम अयूब ने आईसीसी पुरुष टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में फिर से नंबर-एक स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने यह मुकाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद पाया। पाकिस्तान ने इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का 3-0 से सूपड़ा साफ किया, जिसके बाद अयूब ने जिम्बाब्वे के अनुभवी सिकंदर रजा को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान पर वापसी की। 23 वर्षीय सैम अयूब ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 119 रन बनाए और तीन विकेट भी झटके। उनका यह ऑलराउंड योगदान टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले पाकिस्तान के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हुआ है।

गेंदबाजी रैंकिंग में आदिल रशीद और सैंटनर की छलांग
टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में इस वक्त शीर्ष-10 में आठ अलग-अलग देशों के खिलाड़ी मौजूद हैं। इंग्लैंड के अनुभवी लेग स्पिनर आदिल रशीद ने दो स्थान की छलांग लगाते हुए चौथा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने आठ स्थान ऊपर चढ़ते हुए संयुक्त 23वें पायदान पर जगह बना ली है। दोनों ही खिलाड़ी आगामी टी20 वर्ल्ड कप में अपनी-अपनी टीमों के लिए अहम भूमिका निभाने की उम्मीद रखते हैं, खासकर स्पिन के अनुकूल परिस्थितियों में।

अबरार और नवाज को भी हुआ फायदा
इसके अलावा स्पिनर अबरार अहमद दो स्थान ऊपर चढ़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। वह अब भारत के शीर्ष रैंक वाले गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती से सिर्फ 28 रेटिंग अंक पीछे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में छह विकेट लेने वाले अबरार की लय टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान के लिए बड़ा प्लस मानी जा रही है। वहीं, बाएं हाथ के स्पिनर मोहम्मद नवाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में पांच विकेट लिए और वह गेंदबाजी रैंकिंग में आठ स्थान की छलांग लगाकर सातवें स्थान पर पहुंच गए। साथ ही ऑलराउंडर रैंकिंग में एक पायदान चढ़कर चौथा स्थान हासिल किया।