फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड: भारत ने तीसरा टी20 छह विकेट से जीता, सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल की

Tue, 27 Oct 2026 03:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 27 Oct 2026 03:44 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score, India vs New Zealand (IND vs NZ) 3rd T20: भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 198 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 13.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IND vs NZ T20 Live Score: India vs New Zealand 3rd T20 Today Match Scorecard Result Updates in Hindi
अभिषेक शर्मा - फोटो : IANS

लाइव अपडेट

03:41 PM, 27-Oct-2026

भारत ने सीरीज जीती

भारत ने तीसरे टी20 में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया है। 199 रन का लक्ष्य भारत ने 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा के तूफान में कीवी उड़ गए। अभिषेक ने 38 गेंद में 113 रन की पारी खेली। वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद में 45 रन की पारी खेली। इससे पहले न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के नाबाद 89 रन के दम पर 198 रन बनाए थे। मिचेल के अलावा फिन एलन ने 40 रन बनाए थे। इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच चौथा टी20 30 अक्तूबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा।
03:31 PM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत जीत से आठ रन दूर

भारत ने 12 ओवर में दो विकेट पर 191 रन बना लिए हैं। फिलहाल श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन क्रीज पर हैं। भारत को 48 गेंद में आठ रन की दरकार है।
विज्ञापन
03:16 PM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: अभिषेक का 35 गेंदों में शतक

अभिषेक ने 35 गेंदों में शतक जड़ दिया है। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा शतक है। हालांकि, वह सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। शतक लगाने वाला सबसे तेज भारतीय अभिषेक ही हैं। उन्होंने 30 गेंद में शतक लगाया था। भारत ने 10 ओवर में दो विकेट गंवाकर 178 रन बना लिए हैं। अभिषेक 10वें ओवर में आउट हुए। उन्हें जेमीसन ने कैच आउट कराया। अभिषेक ने 38 गेंद में नौ चौके और 11 छक्के लगाए और 113 रन की पारी खेली।
03:00 PM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को आठवें ओवर में 133 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा। वैभव सूर्यवंशी 19 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन क्रीज पर हैं।
02:54 PM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: पावरप्ले खत्म, भारतीय बल्लेबाजी की तूफानी बल्लेबाजी

छह ओवर के बाद भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 118 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी 17 गेंद में 44 रन और अभिषेक शर्मा 20 गेंद में 67 रन बनाए हैं। यह पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्कोर है। भारत ने रोमानिया का रिकॉर्ड तोड़ा।
02:50 PM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: पांच ओवर में 100 रन पूरे

भारत ने पांच ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। ऐसे में वर्ल्ड रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 100 रन का रिकॉर्ड 5.3 ओवर में था। अभिषेक 20 गेंद में 67 रन और वैभव सूर्यवंशी 11 गेंद में 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:42 PM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: अभिषेक का तूफानी अर्धशतक

अभिषेक ने 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है। अभिषेक और वैभव ने चौके-छक्कों की बरसात कर दी है। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 84 रन है। फिलहाल अभिषेक 17 गेंद में 59 रन और वैभव आठ गेंद में 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 
02:39 PM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: अभिषेक-वैभव का तूफान

तीन ओवर के बाद भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 64 रन बना लिए हैं। अभिषेक शर्मा 11 गेंद में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 39 रन और वैभव सूर्यवंशी आठ गेंद में 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पहले ओवर में 26 रन आए थे। दूसरे ओवर में 17 रन और तीसरे ओवर में 21 रन बने। भारत करीब 22 के रन रेट से स्कोर कर रहा है।
02:33 PM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत की तूफानी शुरुआत

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दिलाई है। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना किसी विकेट के 43 रन है। अभिषेक सात गेंद में 24 रन और वैभव छह गेंद में 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जैकब डफी के पहले ओवर में 26 रन आए। वहीं, एडम मिल्ने के दूसरे ओवर में 17 रन आए।
02:29 PM, 27-Oct-2026

IND vs NZ Live Score: भारत की पारी शुरू

भारत की पारी की शुरुआत हो चुकी है। अभिषेक शर्मा के साथ वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग के लिए उतरे हैं। पहले ओवर में 26 रन बने। जैकब डफी के इस ओवर में दो छक्के लगे और एक चौका लगा। इसके अलावा एक वाइड चार रन भी आया। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed