फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा चौथा झटका, लाहिरु उदारा पवेलियन लौटे; सुथार को मिली सफलता

Tue, 18 Aug 2026 05:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 18 Aug 2026 05:16 PM IST
खास बातें

Live Cricket Score Today, IND vs SL 1st Test Day 4: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जारी है। तीन दिन का खेल हो चुका है। मंगलवार को मुकाबले के चौथे दिन का खेल जारी है। शुरुआती दो दिन बारिश ने काफी खेल बर्बाद किया था। तीसरे दिन भी पूरे 90 ओवर का खेल नहीं हो सका। भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर समाप्त हुई। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में 193 रन बनाए और फिलहाल श्रीलंका की दूसरी पारी जारी है।

विज्ञापन
Ind vs SL Test Live Score: India vs Sri Lanka 1st Test Match Day 4 Scorecard Galle Stadium Updates
भारतीय टीम - फोटो : BCCI Twitter

लाइव अपडेट

05:14 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को चौथा झटका

श्रीलंका को लाहिरु उदारा के रूप में चौथा झटका लगा है। मानव सुथार ने उदारा को पवेलियन की राह दिखाई। उदारा 58 गेंदों पर एक चौके की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए। 
04:21 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: 21 पर श्रीलंका को तीसरा झटका

श्रीलंका को तीसरा झटका प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया। उन्होंने कामिंदु मेंडिस को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब लाहिरु उडारा का साथ देने धनंजय डी सिल्वा आए हैं।
विज्ञापन
04:02 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को एक रन अंतराल पर दो झटके

श्रीलंका की टीम क एक रन के अंतराल पर दो झटके लगे हैं। 13 पर टीम को पहला झटका लगा था। निशान मदुष्का छह रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें सिराज ने प्रसिद्ध के हाथों कैच कराया था। इसके बाद 14 के स्कोर पर मानव सुथार ने पासिंदु सूरियाबंदारा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह खाता नहीं खोल सके। पासिंदु श्रीलंका की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे, लेकिन भारत की दूसरी पारी के दौरान दिनेश चांदीमल को फील्डिंग में चोट लगी और उनके कन्कशन के तौर पर पासिंदु प्लेइंग-11 का हिस्सा बने। फिलहाल लाहिरू उदारा और कामिंदु मेंडिस क्रीज पर हैं।
03:31 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

श्रीलंका की दूसरी पारी की शुरुआत हो चुकी है। निशान फर्नांडो और लाहिरू उदारा क्रीज पर हैं। भारत ने श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा है।
03:21 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: गीला मैदान

भारत की पारी समाप्त होते ही गॉल में बारिश शुरू हो गई। इसके बाद मैदान को कवर्स ढका गया। इसी वजह से मैच शुरू नहीं हो सका है। फिलहाल बारिश रुक चुकी है और मैदान गीला होने की वजह से खेल रुका है। कवर्स हटाए जा रहे हैं। तीसरे सत्र की शुरुआत साढ़े तीन बजे से होगी।
02:36 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन चाहिए

श्रीलंका के सामने गॉल टेस्ट को जीतने के लिए 372 रन का लक्ष्य है। भारत की दूसरी पारी 193 रन पर सिमट गई। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई थी। भारत को पहली पारी के आधार पर 178 रन की बढ़त हासिल थी। ऐसे में दूसरी पारी में 193 रन के साथ टीम इंडिया की कुल बढ़त 371 रन की हुई और श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य मिला।

टीम इंडिया आज ही अपनी दूसरी पारी में खेलने उतरी थी और दूसरे सत्र के खत्म होते-होते पारी सिमट गई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन ऋषभ पंत ने बनाए। उन्होंने 69 गेंद में आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 75 गेंद में छह चौके की मदद से 44 रन बनाए। 

यशस्वी जायसवाल खाता नहीं खोल सके थे। वहीं, केएल राहुल ने पडिक्कल के साथ मिलकर 65 रन की साझेदारी निभाई। राहुल 35 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शुभमन गिल कुछ खास नहीं कर सके और आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पडिक्कल, पंत और राहुल के अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। ध्रुव जुरेल सात रन, रवींद्र जडेजा नौ रन, मानव सुथार नौ रन, कुलदीप यादव पांच रन और प्रसिद्ध कृष्णा दो रन बनाकर आउट हुए। सिराज दो रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने चार विकेट झटके। इसके अलावा प्रभात जयसूर्या ने तीन विकेट झटके। लाहिरू कुमारा को दो विकेट मिले। केशारा नुवांथा ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:26 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत को नौवां झटका

भारत को दूसरी पारी 190 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। प्रभात जयसूर्या ने कुलदीप यादव को आउट किया। फिलहाल मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की कुल बढ़त फिलहाल 369 रन की है।
02:18 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत को आठवां झटका

भारत को 188 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। असिथा फर्नांडो ने मानव सुथार को विकेटकीपर डिकवेला के हाथों कैच कराया। वह नौ रन बना सके। फिलहाल कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की कुल बढ़त फिलहाल 366 रन की है। असिथा तीन विकेट ले चुके हैं। वहीं, लाहिरू कुमारा ने पंत और जडेजा को पवेलियन भेजा था। प्रभात भी दो विकेट ले चुके हैं। एक विकेट केशारा को मिला।
02:02 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत को सातवां झटका

भारत को 179 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। लाहिरू कुमारा ने रवींद्र जडेजा को कैच आउट कराया। वह नौ रन बना सके। फिलहाल कुलदीप यादव और मानव सुथार क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की कुल बढ़त फिलहाल 357 रन की है।
01:42 PM, 18-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत को छठा झटका

भारत को 174 के स्कोर पर छठा झटका लगा। ऋषभ पंत 69 गेंद पर आठ चौके और दो छक्के की मदद से 66 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें लाहिरू कुमारा ने आउट किया। फिलहाल रवींद्र जडेजा और मानव सुथार क्रीज पर हैं। पंत ने जडेजा के साथ 54 रन की साझेदारी निभाई। टीम इंडिया की कुल बढ़त फिलहाल 352 रन की है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed