फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र: विपक्ष का हंगामा, बैरियर तोड़े, प्रदर्शनकारियों पर पानी की बैछार, कई नेता गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2026 12:06 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 27 Oct 2026 12:06 PM IST
खास बातें

Uttarakhand Vidhan Sabha satra 2026 Live updates in hindi: चमोली जिले के गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण की ठंडी हवाओं के बीच आज मंगलवार से उत्तराखंड विधानसभा सत्र शुरू हो गया है। विपक्ष ने जहां सदन से सड़क तक घेरने का चक्रव्यूह तैयार किया है, वहीं सरकार भी वज्र रणनीति के साथ मैदान में उतरी है। सरकार का आखिरी कार्यकाल होने के नाते सीएम पुष्कर सिंह धामी इस अखाड़े में बड़ी घोषणा कर ढाई दांव (सबसे मशहूर दांव) भी चल सकते हैं। उत्तराखंड विधानसभा सत्र से जुड़े पल-पल के अपडेट पढ़ें यहां...

विज्ञापन
Uttarakhand Assembly Session 2026 Live Dhami Government to Present Supplementary Budget, Opposition Protest
र वाटर कैनन का प्रयोग, बैरियर तोड़ने का प्रयास - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

लाइव अपडेट

02:14 PM, 27-Oct-2026

सदन में दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी

भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र में विधायक बिशन सिंह चुफाल श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इससे पहले कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने सदन में श्रद्धांजलि दी। अब विधायक दिलीप रावत सदन में अपनी बात रख रहे हैं।

02:04 PM, 27-Oct-2026

गणेश गोदियाल और हरक सिंह रावत समेत कांग्रेस के कई नेता गिरफ्तार

उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान भराड़ीसैंण में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की गई। गणेश गोदियाल और हरक सिंह रावत समेत कांग्रेस के कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया। वहीं यूकेडी कार्यकर्ता बैरिकेड पर जूझ रहे हैं।

विज्ञापन
01:11 PM, 27-Oct-2026

सदन में जनरल खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी

विधायक अरविंद पांडेय, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, बंशीधर भगत और मंत्री रेखा आर्या ने भी जनरल बीसी खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि दी। सदन में इस समय मंत्री गणेश जोशी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

12:49 PM, 27-Oct-2026

दिवालीखाल बैरियर पर कांग्रेस और यूकेडी का जोरदार प्रदर्शन, करण माहरा समेत नेता बैरियर पर चढ़े

प्रदर्शनकारियों पर की गई पानी की बैछारें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दिवालीखाल में प्रदर्शन के दौरान करण माहरा समेत कांग्रेस के नेता बैरियर पर चढ़ गए, जिन्हें पुलिस पीछे धकेलती नजर आई। जंगलचट्टी में यूकेडी, कांग्रेस और स्वराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने बैरियर तोड़ा और दिवालीखाल की ओर बढ़े। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी दिवालीखाल पहुंचे, जहां यूकेडी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

12:19 PM, 27-Oct-2026

यूकेडी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का प्रयोग, बैरियर तोड़ने का प्रयास

गैरसैंण-दिवालीखाल मार्ग पर जंगलचट्टी में प्रदर्शन कर रहे यूकेडी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने दूसरी बार वाटर कैनन का प्रयोग किया। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं और बैरियर तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। यूकेडी नेता आशीष नेगी भी मौके पर पहुंचे हैं। प्रदर्शनकारी बैरियर पर चढ़कर विरोध जता रहे हैं।
 

12:14 PM, 27-Oct-2026

गैरसैंण-दिवालीखाल मार्ग पर बैरियर पर चढ़कर यूकेडी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

गैरसैंण से दिवालीखाल जाने वाले मार्ग पर बैरियर के पास यूकेडी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी बैरियर पर चढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
11:48 AM, 27-Oct-2026

दिवालीखाल में प्रधान संघ के प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की कार्रवाई, यूकेडी के युवा भी पहुंचे

दिवालीखाल में प्रदर्शन कर रहे प्रधान संघ के सदस्यों को पुलिस बस में बैठाकर ले गई। वहीं, दुगथम्बा बैरियर पर यूकेडी के युवा भी पहुंचे। उन्होंने ‘जय पहाड़, जय पहाड़ी’ और राजधानी गैरसैंण के समर्थन में नारे लगाए।


11:39 AM, 27-Oct-2026

राज्य के सर्वांगीण विकास पर रहेगा बजट का फोकस, नई योजनाएं भी की गईं शामिल: सीएम धामी

गैरसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ऐसा बजट पेश कर रही है, जिसमें प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रावधान किए गए हैं। इसमें कुछ नई योजनाओं को भी शामिल किया गया है। नवाचार पर ध्यान देने के साथ ही मौजूदा योजनाओं को और गति दी जाएगी। विपक्ष के प्रदर्शन पर सीएम धामी ने कहा कि विपक्ष को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। उनके अनुसार, विपक्ष भी बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है। सभी महत्वपूर्ण कार्य विधानसभा के भीतर ही होंगे।

11:39 AM, 27-Oct-2026

सतपाल महाराज ने बीसी खंडूड़ी को किया याद

सदन में मंत्री सतपाल महाराज ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी को याद करते हुए कहा कि वह समय के बेहद पाबंद थे। रिखणीखाल के एक कार्यक्रम में बारिश के बावजूद वह समय पर पहुंचे थे, जबकि जनता छाता लेकर खड़ी थी। महाराज ने कहा कि खंडूड़ी का मानना था कि पहाड़ में सड़क सबसे अहम है। उत्तराखंड में उन्हें ‘रोड मैन’ के नाम से जाना जाता है।

11:39 AM, 27-Oct-2026

यशपाल आर्य बोले- राजनीति अपनी जगह, कर्मयोगियों के विचारों का अनुसरण करना चाहिए

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन कर्मयोगियों के विचारों का अनुसरण करना चाहिए। जनरल बीसी खंडूड़ी के जाने से कांग्रेस परिवार और श्रमिक भाइयों को बड़ी क्षति हुई है।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed