Live
Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाईकोर्ट ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया; मृतकों के नाम आए सामने
{"_id":"6a9e232baaa2fc866601a551","slug":"delhi-building-collapse-live-updates-a-five-storey-building-collapsed-in-delhi-s-satya-niketan-area-2026-09-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाईकोर्ट ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया; मृतकों के नाम आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 07 Sep 2026 04:09 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Mon, 07 Sep 2026 04:09 PM IST
खास बातें
Delhi Building Collapse News Live: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दक्षिणी परिसर के पास सत्य निकेतन की एक संकरी गली में लड़कों के छात्रावास के रूप में इस्तेमाल हो रही 30 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत रविवार को भरभरा कर ढह गई। जमींदोज हुई इस इमारत हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बिल्डिंग गिरने के बाद धूल का गुबार उठता दिख रहा है।
विज्ञापन
Delhi Building Collapse
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:01 PM, 07-Sep-2026
चीफ फायर ऑफिसर ने हादसे को लेकर कही यह बात
चीफ फायर ऑफ़िसर एके मलिक ने कहा, "इमारत गिरने की घटनाओं में मौतें आम तौर पर दो-तीन वजहों से होती हैं। एक तो चोट लगने से मौत—जैसे सिर में गंभीर चोट या कोई ऐसी चोट जिससे बचना मुश्किल हो, या फिर बहुत ज़्यादा खून बह जाना। दूसरी वजह है ऑक्सीजन न मिल पाना और मलबे में फंस जाना। तीसरी वजह यह है कि जब इमारत गिरती है, तो बहुत ज़्यादा धूल और मलबा उड़ता है; इसे सांस के ज़रिए अंदर लेने से साँस लेने में रुकावट आ सकती है।"
03:53 PM, 07-Sep-2026
हाईकोर्ट ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया
दिल्ली हाईकोर्ट ने सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना को "बेहद दुर्भाग्यपूर्ण" बताया है।
News Alert! Delhi High Court terms Satya Niketan building-collapse incident "most unfortunate". pic.twitter.com/jLTy3cHrgd
— Press Trust of India (@PTI_News) September 7, 2026
विज्ञापन
03:52 PM, 07-Sep-2026
पांच एमसीडी अधिकारी निलंबित
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन घटना के बाद पांच एमसीडी अधिकारियों को निलंबित करने की जानकारी ट्वीट कर दी। भवन मालिक को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली में अनधिकृत पांचवीं मंजिलों को तत्काल सील करने का आदेश दिया गया है। आसपास के पीजी और भवनों का भी निरीक्षण होगा। उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
02:12 PM, 07-Sep-2026
पकड़ा गया हरिराम बंसल
हरिराम बंसल को पुलिस ने पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
02:11 PM, 07-Sep-2026
मृतकों के नाम
| क्रमांक | नाम | पिता का नाम | पता |
|---|---|---|---|
| 1 | अभिषेक | संतोष कुमार | रेनूकूट, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश |
| 2 | युवराज सोनी | कन्हैया लाल सोनी | दुर्ग, छत्तीसगढ़ |
| 3 | पवन | विशंभरनाथ | बाबा दयाराम नगर, औरेया, उत्तर प्रदेश |
| 4 | अर्पित जहज | भूपेंद्र जहज | 60, जय बजरंग नगर, देवास, मध्य प्रदेश |
| 5 | अक्षत सिंह यादव | मंता सिंह यादव | 387, दुबे कॉलोनी, कटनी, मध्य प्रदेश |
| 6 | सुरेंद्र सिंह | केवल सिंह | अर्जुन नगर, दिल्ली |
| 7 | अज्ञात | ----- | ------ |
01:39 PM, 07-Sep-2026
मोती लाल नेहरू कॉलेज के दो छात्रों की गई जान
युवराज और अभिषेक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मोती लाल नेहरू कॉलेज के बीकॉम द्वितीय वर्ष के दो छात्रों की हादसे में जान गई है। जिनकी पहचान सोनभद्र के अभिषेक और छत्तीगढ़ के दुर्ग से युवराज सोनी के रूप में हुई है। दोनों हॉस्टल की टॉप फ्लोर पर एक ही रूम में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:29 PM, 07-Sep-2026
एमसीडी के कमिश्नर संजीव खिरवार का बयान
सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कमिश्नर संजीव खिरवार ने कहा, 'दुर्भाग्य से इस घटना में सात लोगों की जान चली गई। इस इमारत के बगल वाली इमारत कमजोर हो गई है, उसे रात भर में मजबूत किया गया है। अगले 1-2 दिनों में हम उसे योजनाबद्ध तरीके से ध्वस्त करेंगे। 1970 के दशक की इस इमारत को कभी कोई नोटिस नहीं दिया गया और न ही इसे कभी सील किया गया। इस इमारत के बारे में कोई शिकायत भी नहीं मिली थी।'
01:08 PM, 07-Sep-2026
एमसीडी के पांच अधिकारी सस्पेंड
सत्य निकेतन की इमारत गिरने की घटना के बाद दिल्ली सरकार ने एमसीडी उपायुक्त, कार्यकारी अभियंता, अधीक्षण अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को सस्पेंड कर दिया है।ये पांच अधिकारी हुए सस्पेंड?
राकेश कुमार, डिप्टी कमिश्नर, साउथ जोन
रणवीर सिंह, एसई साउथ जोन
ललित कुमार गोयल, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर(बिल्डिंग) साउथ जोन
सुनील चौहान, असिस्टेंट इंजीनियर, साउथ जोन
आशीष कुमार, जूनियर इंजीनियर, साउथ जोन
01:00 PM, 07-Sep-2026
हरीराम बंसल की दुकान पर भी लगा ताला
गुरुग्राम में हरिराम बंसल की दुकान पर भी ताला लगा हुआ है। सेक्टर -23 में हरी पेंट्स एन्ड हार्डवेयर के नाम से वह चलाता है। देर शाम से दुकान पर ताला लगा हुआ है। दिल्ली पुलिस की टीम इस दुकान पर भी पहुंची थी।12:39 PM, 07-Sep-2026
हरिराम बंसल के पड़ोसी ने कही ये बात
दिल्ली में गिरी इमारत के कथित मालिक हरिराम बंसल के पड़ोसी एसके शर्मा ने कहा, 'बंसल की दुकान बाजार में है। हमारा रिश्ता बस इतना है कि हम कभी-कभी उनकी दुकान से सामान खरीदते हैं। उनका स्वभाव अच्छा है। वे यहां कई वर्षों से रह रहे हैं। यहां उनके कई और घर भी हैं। उनकी बेटी और बेटा भी पास ही सेक्टर 23 में रहते हैं। उनकी हार्डवेयर की दुकान है। मुझे दिल्ली के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे नहीं पता कि सत्य निकेतन में उनका कोई घर है या नहीं लेकिन यहां उनकी चार-पांच प्रॉपर्टीज जरूर हैं।' बता दें कि हरिराम बंसल गुरुग्राम में रहता और हादसे के बाद से वह घर छोड़कर फरार हो चुका है।