फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ी कार्रवाई, एमसीडी के पांच अधिकारी सस्पेंड

Mon, 07 Sep 2026 01:10 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 07 Sep 2026 01:10 PM IST
खास बातें

Delhi Building Collapse News Live: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के दक्षिणी परिसर के पास सत्य निकेतन की एक संकरी गली में लड़कों के छात्रावास के रूप में इस्तेमाल हो रही 30 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत रविवार को भरभरा कर ढह गई। जमींदोज हुई इस इमारत हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश जारी है। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बिल्डिंग गिरने के बाद धूल का गुबार उठता दिख रहा है। 

विज्ञापन
Delhi Building Collapse Live Updates A five-storey building collapsed in Delhi's Satya Niketan area
Delhi Building Collapse - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:08 PM, 07-Sep-2026

एमसीडी के पांच अधिकारी सस्पेंड

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ी कार्रवाई करते हुए एमसीडी के पांच अधिकारी सस्पेंड कर दिए हैं।
01:00 PM, 07-Sep-2026

हरीराम बंसल की दुकान पर भी लगा ताला 

गुरुग्राम में हरिराम बंसल की दुकान पर भी ताला लगा हुआ है। सेक्टर -23 में हरी पेंट्स एन्ड हार्डवेयर के नाम से वह चलाता है। देर शाम से दुकान पर ताला लगा हुआ है। दिल्ली पुलिस की टीम इस दुकान पर भी पहुंची थी।
विज्ञापन
12:39 PM, 07-Sep-2026

हरिराम बंसल के पड़ोसी ने कही ये बात

दिल्ली में गिरी इमारत के कथित मालिक हरिराम बंसल के पड़ोसी एसके शर्मा ने कहा, 'बंसल की दुकान बाजार में है। हमारा रिश्ता बस इतना है कि हम कभी-कभी उनकी दुकान से सामान खरीदते हैं। उनका स्वभाव अच्छा है। वे यहां कई वर्षों से रह रहे हैं। यहां उनके कई और घर भी हैं। उनकी बेटी और बेटा भी पास ही सेक्टर 23 में रहते हैं। उनकी हार्डवेयर की दुकान है। मुझे दिल्ली के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझे नहीं पता कि सत्य निकेतन में उनका कोई घर है या नहीं लेकिन यहां उनकी चार-पांच प्रॉपर्टीज जरूर हैं।' बता दें कि हरिराम बंसल गुरुग्राम में रहता और हादसे के बाद से वह घर छोड़कर फरार हो चुका है। 
12:13 PM, 07-Sep-2026

मृतकों की संख्या बढ़कर हुई सात, बिल्डिंग मालिक को पकड़ने के लिए छापेमारी

सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। उधर, दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग के कथित मालिक हरिराम को पकड़ने के लिए 10 अलग-अलग टीमें बनाई हैं। इन टीमों में लोकल डिस्ट्रिक्ट पुलिस, स्पेशल स्टाफ और दूसरी ऑपरेशनल यूनिट्स के जवान शामिल हैं। हर टीम की अगुवाई एडिशनल डीसीपी रैंक का एक अफसर कर रहा है। पुलिस हरिराम को पकड़ने के लिए दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में छापेमारी कर रही है।
12:09 PM, 07-Sep-2026

एलजी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, सीएम रहेंगी माजूद

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना पर एक हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी। डीडीए, एमसीडी और दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारियों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है। यह हाई-लेवल मीटिंग आज दोपहर बाद होगी। उम्मीद है कि एलजी इस मीटिंग में कई बड़े फैसले लेंगे।
12:04 PM, 07-Sep-2026

घटना को लेकर एनडीआरएफ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

एनडीआरएफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, मलबे से एनडीआरएफ की टीम को एक और शव मिला है। हादसे वाली जगह पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी की स्थिति के अनुसार कुल 12 लोगों को बाहर निकाला गया है। इनमें से छह को मृत घोषित कर दिया गया और पांच को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक शव को अभी भी बाहर निकालना बाकी है। एनडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:29 AM, 07-Sep-2026

इमारत गिरने की घटना को लेकर हाईकोर्ट में PIL दाखिल

सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने का मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा है। इमारत गिरने की घटना को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में पीआईएल दायर की गई है। हाई कोर्ट ने भरोसा दिलाया है कि आज इस पर सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस कारिया की डिवीजन बेंच आज इस मामले की सुनवाई करने के लिए सहमत हो गई है।
11:19 AM, 07-Sep-2026

सख्त कार्रवाई की जाएगी: विधायक अनिल शर्मा

सत्य निकेतन में इमारत ढहने की घटना पर भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने बताया, 'अधिकतम 16-17 लोगों के फंसे होने की संभावना थी जिसमें से 12 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया जिनमें से छह लोगों की दुखद मौत हो गई। दोपहर या शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा कर लिया जाएगा। मकान मालिक के खिलाफ कल ही एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। सख्त कार्रवाई की जाएगी।'
10:55 AM, 07-Sep-2026

इमारत के मालिक हरिराम बंसल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक हरिराम बंसल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। हादसे के बाद से हरिराम फरार है। बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम समेत कई जगहों पर छापेमारी की है। दिल्ली पुलिस ने हरिराम को पकड़ने के लिए 10 अलग-अलग टीमें बनाई हैं।
10:26 AM, 07-Sep-2026

आज दोषी अफसरों पर गिर सकती है गाज

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "यह संदेह है कि अभी भी कोई मजदूर फंसा हो सकता है, क्योंकि उनकी उपस्थिति की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। जिम्मेदार सभी अधिकारियों को आज ही निलंबित कर दिया जाएगा। मेरे लिए यह बताना उचित नहीं होगा कि कार्रवाई का सामना कौन कर रहा है, लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि उच्चतम स्तर पर इन-लाइन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, ऐसे स्तर जहां शायद पहले कभी ऐसी कार्रवाई नहीं की गई है। हर किसी को जवाब देना होगा।"
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed