Live
LIVE: दिल्ली मेट्रो के सभी गेट खुले, सीजेपी ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया, विपक्ष का मार्च
{"_id":"6acc4a2ea726e2758f0928b6","slug":"india-bloc-s-march-over-the-issue-of-sir-and-vote-theft-2026-10-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"LIVE: दिल्ली मेट्रो के सभी गेट खुले, सीजेपी ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया, विपक्ष का मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 12 Oct 2026 04:36 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 12 Oct 2026 04:36 PM IST
खास बातें
दिल्ली में बीते दो दिनों से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों के बीच आज फिर इंडिया गठबंधन भी सड़क पर उतरा है। वहीं सीजेपी का कहना है कि पुलिस को 24 घंटे के भीतर प्रदर्शन की तारीख और समय बता देना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो पार्टी खुद प्रदर्शन का अगला एलान करेगी।
विज्ञापन
INDIA Bloc March Live
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:29 PM, 12-Oct-2026
अखिलेश यादव मंडी हाउस मार्च में शामिल
सपा प्रमुख अखिलेश यादव मार्च में शामिल होने के लिए मंडी हाउस पहुंचे।
04:23 PM, 12-Oct-2026
अभिषेक मनु सिंघवी बोले- सिद्धांत के मामले पर याचिका
वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह कोई विरोध मार्च नहीं है, बल्कि सिद्धांत का मामला है। उन्होंने बताया कि सभी विभिन्न राजनीतिक दल सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।
विज्ञापन
04:10 PM, 12-Oct-2026
दिल्ली मेट्रो के सभी गेट खुले, इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध
दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अब खुले हैं। सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा भी उपलब्ध है।Service Update Entry and exit gates of all Metro Stations of the Delhi Metro network are now open. The interchange facility at all the concerned Metro stations is also available.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 12, 2026
03:38 PM, 12-Oct-2026
राहुल, प्रियंका समेत विपक्षी नेता बस में मौजूद
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिका अर्जुन खड़के, केसी वेणुगोपाल, भूपेन्द्र हुड्डा, तेजस्वी यादव, सुप्रिया सूले, दीपकनकर भट्टाचार्य, नेहा बोरा और उद्धिता समेत कई विपक्षी दलों के नेता बस में मौजूद थे।LIVE: March For Democracy - Supreme Court, New Delhi https://t.co/1K8bMjLqCu
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 12, 2026
03:35 PM, 12-Oct-2026
जंतर-मंतर से धरना-प्रदर्शन स्थल हटाने का सीटीआई ने किया स्वागत
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने केंद्र सरकार द्वारा जंतर-मंतर को धरना-प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले का स्वागत किया है। सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि सीटीआई पिछले हफ्ते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर मांग की थी कि जंतर-मंतर को धरना-स्थल से हटाया जाए। सरकार ने हमारी मांग मान ली है, इसके लिए दिल्ली के 20 लाख व्यापारी केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।02:50 PM, 12-Oct-2026
सब लोग राहुल गांधी के साथ चल रहे: इमरान मसूद
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, 'पूरा इंडिया ब्लॉक एक है। सब लोग राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
02:31 PM, 12-Oct-2026
इंडिया गठबंधन सुप्रीम कोर्ट की ओर रवाना
सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का मार्च शुरू हो गया है। सभी नेता एक बस में सवार हो कर रवाना हुए हैं। इंडिया गठबंधन सुप्रीम कोर्ट की ओर रवाना हो गया है।01:42 PM, 12-Oct-2026
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे विरोध-प्रदर्शन
दिल्ली में अब जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन नहीं होगा। गृह मंत्रालय ने राजधानी में प्रदर्शन करने की जगह को बदल दिया है। दिल्ली में अब तीन जगहों पर ही धरना प्रदर्शन हो सकेगा। इन जगहों में रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान, सीबीडी मैदान शामिल हैं। प्रदर्शन स्थल से जंतर मंतर का नाम हटा दिया गया है।
01:33 PM, 12-Oct-2026
इंडिया गठबंधन के मार्च के लिए जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
बाराखंबा रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
01:15 PM, 12-Oct-2026