{"_id":"6accbde5aac1aa27c20ab302","slug":"woman-climbs-tower-upset-over-daughter-not-being-found-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा: बेटी की बरामदगी न होने से टाॅवर पर चढ़ी, समझाने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा: बेटी की बरामदगी न होने से टाॅवर पर चढ़ी, समझाने में जुटी पुलिस
Mon, 12 Oct 2026 04:31 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 12 Oct 2026 04:31 PM IST
सार
महिला का आरोप है कि पुलिस ने न तो बेटी को बरामद किया और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया। इसी बात से नाराज होकर महिला मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। पुलिस महिला को समझाने में जुटी रही।
विज्ञापन
मोबाइल टाॅवर पर चढ़ी महिला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कासगंज में बेटी के बरामद न होने से नाराज महिला सोमवार को नगला मांमों में टॉवर पर चढ़ गई। महिला के टाॅवर पर चढ़ने की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने फोन कर इसकी सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों व ग्रामीणों ने महिला को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मोबाइल टॉवर से नहीं उतरी।
सोरोंजी क्षेत्र के गांव जरैता निवासी मुन्नी देवी पत्नी रिषी पाल का आरोप है कि गांव नगला सेडू निवासी अतुल मौर्य उसकी बेटी को कहीं लेकर चला गया। महिला का आरोप है उसने पुलिस से काफी गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने अभी तक न तो बेटी को बरामद किया और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया। इसी बात से नाराज होकर सोमवार की दोपहर 2:15 बजे महिला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मांमों में प्रेम सिंह के घर पर बने मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई।
माहिला के टॉवर पर चढ़ने की सूचना पर काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने महिला को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह टॉवर से नहीं उतरी। महिला पहले भी बेटी की बरामदगी के लिए सोरोंजी में टॉवर पर चढ़ चुकी है। डेढ घंटा के प्रयास के बाद भी महिला टॉवर ने नहीं उतरी। शाम 4 बजे तक भी पुलिस महिला को उतारने के प्रयास में लगी हुई थी।