फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Woman climbs tower upset over daughter not being found

बेटी को बरामद नहीं कर सकी पुलिस: टाॅवर पर चढ़ी आक्रोशित महिला, जुट गई लोगों की भीड़

Mon, 12 Oct 2026 04:31 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 12 Oct 2026 04:31 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि पुलिस ने न तो बेटी को बरामद किया और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया। इसी बात से नाराज होकर महिला मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। पुलिस महिला को समझाने में जुटी रही। 

विज्ञापन
Woman climbs tower upset over daughter not being found
मोबाइल टाॅवर पर चढ़ी महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज में बेटी के बरामद न होने से नाराज महिला सोमवार को नगला मांमों में टॉवर पर चढ़ गई। महिला के टाॅवर पर चढ़ने की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। किसी ने फोन कर इसकी सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों व ग्रामीणों ने महिला को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मोबाइल टॉवर से नहीं उतरी। 
विज्ञापन


सोरोंजी क्षेत्र के गांव जरैता निवासी मुन्नी देवी पत्नी रिषी पाल का आरोप है कि गांव नगला सेडू निवासी अतुल मौर्य उसकी बेटी को कहीं लेकर चला गया। महिला का आरोप है उसने पुलिस से काफी गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने अभी तक न तो बेटी को बरामद किया और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया। इसी बात से नाराज होकर सोमवार की दोपहर 2:15 बजे महिला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मांमों में प्रेम सिंह के घर पर बने मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। 
विज्ञापन


माहिला के टॉवर पर चढ़ने की सूचना पर काफी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने महिला को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह टॉवर से नहीं उतरी। महिला पहले भी बेटी की बरामदगी के लिए सोरोंजी में टॉवर पर चढ़ चुकी है। डेढ घंटा के प्रयास के बाद भी महिला टॉवर ने नहीं उतरी। शाम 4 बजे तक भी पुलिस महिला को उतारने के प्रयास में लगी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed