फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Pariksha Pe Charcha: नींद से लेकर डिप्रेशन तक... दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाए बचपन के किस्से

Wed, 12 Feb 2025 10:37 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 12 Feb 2025 10:37 AM IST
खास बातें

Pariksha Pe Charcha Second Episode in Hindi: परीक्षा पे चर्चा 2025 कार्यक्रम की शुरुआत 10 फरवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इस वर्ष कार्यक्रम को कई एपिसोड्स में आयोजित किया जा रहा है। पहले एपिसोड की शूटिंग दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में की गई, जिसे विभिन्न सरकारी प्लेटफार्मों पर प्रसारित किया गया। आज यानी दूसरे एपिसोड में बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री दीपिका पादुकोण छात्रों के साथ परीक्षा के तनाव और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस कार्यक्रम के लिए 3.6 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 

विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha Day 2 Updates Deepika Padukone to Talk About Mental Health Details News in Hindi
दीपिका पादुकोण के साथ परीक्षा पे चर्चा 2025 - फोटो : @EduMinOfIndia

लाइव अपडेट

10:36 AM, 12-Feb-2025

Pariksha Pe Charcha Second Episode: दीपिका ने बच्चों के साथ खेला गेम

परीक्षा पे चर्चा के दौरान दीपिका ने बच्चों के साथ 5-4-3-2-1 गेम खेला। उन्होंने बताया इस खेल के नियम बहुत ही सिंपल हैं:  
  • 5 ऐसी चीजें बताएं जिन्हें आप अभी देख सकते हैं।  
  • 4 ऐसी चीजें बताएं जिन्हें आप अभी छू सकते हैं।  
  • 3 ऐसी चीजें बताएं जिन्हें आप सुन सकते हैं।  
  • 2 ऐसी चीजें बताएं जिन्हें आप सूंघ सकते हैं।  
  • 1 ऐसी चीज बताएं जिसका आप स्वाद ले सकते हैं।
इसके अलावा, दीपिका ने बच्चों को एक एक्टिविटी में भी शामिल किया। उन्होंने बच्चों को एक कागज पर अपनी स्ट्रेंथ लिखने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे आपको क्लैरिटी मिलती है कि हमारी ताकत क्या हैं और हमें किन चीजों पर मेहनत करने की जरूरत है।
10:18 AM, 12-Feb-2025

Pariksha Pe Charcha Second Episode: मेंटल हेल्थ के लिए पर्याप्त नींद जरूरी

दीपिका पादुकोण ने माता-पिता को अपने बच्चों की क्षमताओं को पहचानने और उनकी रुचियों को समझने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पेशेंस बहुत जरूरी है। दीपिका ने मेंटल हेल्थ सही रखने के लिए भी सुझाव दिए, जिनमें अच्छी नींद लेना, हाइड्रेटेड रहना, नियमित व्यायाम और ध्यान करना शामिल है। नींद के बारे में उन्होंने कहा, "नींद एक ऐसी सुपरपावर है, जो हमें मुफ्त में मिलती है।

दीपिका पादुकोण ने बताया कि उन्हें भी अपने डिप्रेशन के बारे में पता नहीं था। वह लगातार काम कर रही थीं और एक दिन वह गिर गईं। फिर उन्हें एहसास हुआ कि कुछ ठीक नहीं है। उनके माता-पिता उनके घर आए और जब वे जाने वाले थे तो वह रोने लगीं।
विज्ञापन
10:12 AM, 12-Feb-2025

Pariksha Pe Charcha Second Episode: दूसरा एपिसोड शुरू

परीक्षा पे चर्चा 2025 का दूसरा एपिसोड शुरू हो चुका है, जिसमें दीपिका पादुकोण स्टूडेंट्स से बातचीत कर रही हैं। दीपिका ने साझा किया कि उन्हें एक्ट्रा क्यूरिकलर एक्टिविटीज में अधिक रुचि थी। उन्होंने आगे बताया कि मैं मैथ्स में वीक थी और आज भी हूं।
 
09:22 AM, 12-Feb-2025

Pariksha Pe Charcha 2025: पहले एपिसोड में पीएम मोदी ने की थी बच्चों से चर्चा

परीक्षा पे चर्चा के पहले एपिसोड के दौरान पीएम मोदी ने बच्चों को खाने-पीने से लेकर परीक्षा के समय तनाव को कैसे कम करें पर चर्चा की। साथ ही पीएम मोदी ने छात्रों को सफलता के सूत्र भी बताएं। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान कई छात्रों ने पीएम मोदी से सवाल-जवाब भी किए। इसके अलावा उन्होंने सूर्य नमस्कार, लीडरशिप और पर्यावरण जैसे तमाम मुद्दों में बातचीत की।
 
09:16 AM, 12-Feb-2025

Pariksha Pe Charcha 2025: टूट गया 7 सालों का रिकॉर्ड

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 'परीक्षा पे चर्चा' 2025 कार्यक्रम से जुड़े कुछ आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक, इस बार पीपीसी 2025 ने सभी पिछले संस्करणों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस साल 3.30 करोड़ से अधिक छात्रों ने इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया है। इसके साथ ही, 20.71 लाख से ज्यादा शिक्षक और 5.51 लाख से अधिक अभिभावकों ने भी अपना रजिस्ट्रेशन किया है। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 जनवरी थी। यह पूरी जानकारी भारत सरकार की विशेष वेबसाइट पर उपलब्ध है, जो सिर्फ ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के लिए बनाई गई है।
09:06 AM, 12-Feb-2025

Pariksha Pe Charcha: कौन-कौन सी हस्तियां होंगी शामिल?

परीक्षा पे चर्चा 2025 में कई प्रसिद्ध हस्तियां छात्रों को प्रेरित करने के लिए शामिल होंगी। इन हस्तियों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने के टिप्स साझा किए जाएंगे। इस साल की सूची में सद्गुरु, मैरी कॉम, अवनी लेखरा, रुजुता दिवेकर, सोनाली सभरवाल, विक्रांत मैसी, भूमि पेडनेकर, टेक्निकल गुरुजी और राधिका गुप्ता जैसी प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:06 AM, 12-Feb-2025

Pariksha Pe Charcha: कब, कहां और कैसे देखें दूसरा एपिसोड

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पीआईबी, MyGov India, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आधिकारिक यूट्यूब चैनल, दूरदर्शन के विभिन्न चैनल और शिक्षा मंत्रालय के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। इसके साथ ही कई स्कूलों में भी बच्चों को यह कार्यक्रम दिखाया जाएगा।
09:03 AM, 12-Feb-2025

Pariksha Pe Charcha: नींद से लेकर डिप्रेशन तक... दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाए बचपन के किस्से

Pariksha Pe Charcha Second Episode: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का एक टीजर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बच्चों के साथ संवाद करते हुए नजर आ रही हैं। इस एपिसोड में दीपिका अपने बचपन के किस्से सुनाते हुए बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य और परीक्षा की तैयारी के टिप्स देंगी।
 

विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed