Jharkhand Election Result: 'INDIA' को मिला बहुमत, CM हेमंत सोरेन जीते, JMM ने 34 सीटों पर हासिल की जीत
Jharkhand Assembly Election 2024 Result, Chunav Parinam Live: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज घोषित किए गए। चुनाव में सीएम हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा पर भरोसा जताया। इंडिया गठबंधन में शामिल झामुमो ने 34 सीटों पर जीत हासिल की। जबकि कांग्रेस ने 16 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं भाजपा 21 सीटें जीत सकी। जानिए झारखंड के मतगणना के लाइव अपडेट्स


लाइव अपडेट
झारखंड में मतगणना पूरी, झामुमो ने जीतीं 34 सीटें
झारखंड में मतगणना पूरी हो गई है। यहां पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 34 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस ने 16, आरजेडी ने चार, सीपीआई एम ने दो सीटों पर जीत हासिल की। वहीं भाजपा ने 21, आजसू ने एक, लोजपा रामविलास ने एक, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने एक, जनता दल यूनाइटेड ने एक सीट पर जीत हासिल की।लोगों ने कांग्रेस और झामुमो पर भरोसा जताया: विक्रमार्क
झारखंड में कांग्रेस पर्यवेक्षक और तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने कहा कि यह कांग्रेस और जेएमएम दोनों के लिए एक बड़ी जीत है। झारखंड के लोगों ने कांग्रेस पार्टी और जेएमएम नेतृत्व पर विश्वास किया।#WATCH | #JharkhandElectionResults | Ranchi: Congress observer for the state and Telangana Deputy CM Mallu Bhatti Vikramarka says, "It is a great victory for the Congress and JMM together. The people of Jharkhand believed in the Congress party and JMM leadership..." pic.twitter.com/SNwcMNM7N3
— ANI (@ANI) November 23, 2024
सबसे कम अंतर से जीते आजसू प्रत्याशी
झारखंड विधानसभा चुनाव में आजसू प्रत्याशी निर्मल महतो ने सबसे कम अंतर से जीत हासिल की है। उन्होंने 231 वोटों से कांग्रेस के जय प्रकाश भाई पटेल को हराया।झामुमो कार्यकर्ताओं ने लगाए पोस्टर
झामुमो कार्यकर्ताओं ने झारखंड विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पर सीएम हेमंत सोरेन को बधाई देते हुए हरमू चौक पर पोस्टर लगाए।#WATCH | Ranchi: JMM workers put posters congratulating CM Hemant Soren, at Harmu Chowk as the party gets victory in #JharkhandAssemblyElection2024 pic.twitter.com/GdDZ3vd5i9
— ANI (@ANI) November 23, 2024
इंडिया गठबंधन को मिला बहुमत
झारखंड में इंडिया गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा प्राप्त कर लिया है। यहां पर झामुमो 31, कांग्रेस 15, आरजेडी ने चार सीटों पर जीत प्राप्त कर ली है। झारखंड में सरकार बनाने के लिए किसी भी गठबंधन के लिए 41 सीटें जीतना जरूरी है।झामुमो ने जीतीं 28 सीटें
झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो ने 28 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। पार्टी छह सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा ने 16 सीटों पर जीत हासिल की है और पांच पर बढ़त बनाए है। इसके अलावा कांग्रेस 11 सीटों पर जीत हासिल करने के साथ ही पांच पर बढ़त बनाए है।सीएम सोरेन ने जनता का किया धन्यवाद
झारखंड के सीएम और झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड चुनाव के नतीजे आ गए हैं। मैं सभी समुदायों के लोगों और राज्य के सभी किसानों, महिलाओं और युवाओं को बहुमत के साथ वोट देने और इस चुनाव को सफल बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं उन सभी नेताओं को भी धन्यवाद देता हूं जो मैदान में थे और लोकतंत्र की ताकत को लोगों तक ले गए। हम पूरे परिणाम का इंतजार कर रहे हैं जो जल्द ही घोषित किए जाएंगे। उसके बाद हम आगे का फैसला लेंगे। इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। मैं आप सभी को समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।#WATCH | Ranchi: Jharkhand CM Hemant Soren says, "Today the results of the #JharkhandAssemblyElection2024 have come...I want to thank the people of all communities and all the farmers, women and youth of the state for casting their votes with the majority and making this election… pic.twitter.com/cstuLggwt4
— ANI (@ANI) November 23, 2024
जनता ने हेमंत पर जताया भरोसा : कल्पना
सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि ये सरकार अबुआ सरकार है। ये सरकार झारखंड की जनता की सरकार है। जनता ने हेमंत सोरेन पर अपना अटूट विश्वास जताया है। हेमंत जिस तरह पहले एक बेटे के तौर पर, एक भाई के तौर पर झारखंड की सेवा कर रहे थे, अब आने वाले समय में वो उससे भी ज्यादा मेहनत करेंगे।#WATCH | On the victory of JMM-led Mahagathbandhan in Jharkhand, party candidate from Gandey and CM Hemant Soren's wife, Kalpana Soren says, "...This government is the Abua government, this government is the government of the people of Jharkhand. The people have expressed their… pic.twitter.com/NtuIWNPjBn
— ANI (@ANI) November 23, 2024
हेमंत सोरेन ने दर्ज की जीत
बरहेट सीट से चुनाव लड़ रहे झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने 39 हजार वोटों से गमलियाल हेम्ब्रम को हराया है।#WATCH | Ranchi: Jharkhand CM Hemant Soren says, "I want to thank PM Modi also for his best wishes to us (on winning the #JharkhandAssemblyElection2024..." pic.twitter.com/OL5iwU9iIK
— ANI (@ANI) November 23, 2024