फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes 2025: रेड कारपेट पर छाईं उर्वशी, पायल कपाड़िया बनीं ज्यूरी मेंबर; रॉबर्ट डी नीरो काे पाम डी’ओर सम्मान

Wed, 14 May 2025 10:06 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 14 May 2025 10:06 AM IST
खास बातें

Cannes Film Festival 2025 Live News in Hindi: 78वें कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। 24 मई तक चलने वाले कान की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और निर्देशक पायल कपाड़िया चर्चा का विषय रहीं। जानिए कान में पहले दिन क्या-क्या रहा खास..

विज्ञापन
Cannes Film Festival 2025 Live Updates 78th Open Ceremony Urvashi Rautela Aishwarya Rai Alia Bhatt News
कान फिल्म फेस्टिवल (उर्वशी रौतेला, हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो और भारतीय निर्देशक पायल कपाड़िया - फोटो : एक्स

लाइव अपडेट

07:49 AM, 14-May-2025

उर्वशी का तोता रहा चर्चा का विषय

उर्वशी रौतेला - फोटो : एक्स

कान फिल्म फेस्टिवल 2025 में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने रेड कार्पेट पर वॉक किया। इस मौके पर उन्होंने मल्टि कलर्ड ऑफ शोल्डर गाउन पहना। इसके साथ उन्होंने क्रिस्टल पैरेट क्लच कैरी किया। उनका यह लुक काफी चर्चा में रहा। उर्वशी के क्लच की कीमत लगभग 4.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

07:45 AM, 14-May-2025

यहां देखें कान की ओपनिंग सेरेमनी की झलकियां 

मंगलवार (13 मई) को कान फिल्म फेस्टिवल का शानदार आगाज हुआ। यहां पहले दिन की कुछ बेहतरीन झलकियां देखें:


 
विज्ञापन
07:40 AM, 14-May-2025

रॉबर्ट डी नीरो को किया गया सम्मानित

समारोह में पहले दिन हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो को कान के सबसे बड़े पाम डी'ओर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रॉबर्ट डी नीरो को यह अवॉर्ड हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो ने लाइफटाइम अचीवमेंट के तौर पर दिया। अवॉर्ड के मिलने पर समारोह में मौजूद सभी लोगों ने रॉबर्ट डी नीरो के सम्मान में खड़े होकर तालियां बजाईं।

01:02 AM, 14-May-2025
गायिका माइलिन फार्मर ने अपना नया गाना 'कन्फेशन' अपने दोस्त, निर्देशक, अभिनेता और पटकथा लेखक डेविड लिंच को कान की ओपनिंग सेरेमनी में डेडिकेट किया।
 
11:55 PM, 13-May-2025

पायल कपाड़िया ने जताया आभार

पायल कपाड़िया - फोटो : इंस्टाग्राम
पायल कपाड़िया ने 78वें कान फिल्म फेस्टिवल में बतौर जूरी सदस्य हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट पर बात की। भारत का प्रतिनिधित्व करने पर उन्होंने आभार व्यक्त किया। पायल ने कहा, ‘हमारी फिल्म का कान में आना और उसे मान्यता मिलना और आप सभी (प्रेस) द्वारा इसके बारे में लिखना, फिल्म को बाहर लाने में हमारी मदद करता है। भारत में डिस्ट्रीब्यूशन में भी इससे मदद मिली। इसलिए, मैं सच में आभारी हूं।

11:22 PM, 13-May-2025
कान के 78वें संस्करण की ओपनिंग सेरेमनी में कई सितारों ने रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:20 PM, 13-May-2025
रॉबर्ट डी नीरो को 78वें कान फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में पाल्मे डी'ओर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
 
11:01 PM, 13-May-2025
पायल कपाड़िया - फोटो : वीडियो ग्रैब
पायल कपाड़िया बतौर जूरी सदस्य कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई हैं। ओपनिंग सेरेमनी में उन्होंने कहा, 'मैं बहुत उत्साहित हूं। यहां प्रदर्शित फिल्मों को देखना एक प्रिवलेज है'।पायल कपाड़िया ने आगे कहा, 'एक फिल्म मेकर होने के नाते यही है कि फिल्में देखी जानी चाहिए। मैं अभी दो फिल्मों पर काम कर रही हूं। इसमें दो अलग-अलग किरदार हैं। अभी मेरे पास एक्सप्लोर करने को काफी कुछ है'।
10:29 PM, 13-May-2025
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
उर्वशी रौतेला कान फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरने पहुंच चुकी हैं।
 
10:03 PM, 13-May-2025
अनुपम खेर भी कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंच चुके हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर झलकियां दिखाई हैं। उनकी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' इस फेस्टिवल में दिखाई जाएगी।


 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed