फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saif Ali Khan Live: करीना कपूर के बयान दर्ज, मुंबई पुलिस ने बनाईं 20 अतिरिक्त जांच टीमें

Fri, 17 Jan 2025 11:45 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 17 Jan 2025 11:45 PM IST
खास बातें

 Saif Ali Khan Health Update Live News in Hindi:  सैफ अली खान पर कल रात एक घुसपैठिये ने चाकू से हमला किया था, जिसके बाद पुलिस उनके बांद्रा स्थित घर में हुई घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। इसके बाद वे लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां उनके शरीर से छह जगह चाकू से वार किया गया था, जिनमें से एक उनकी रीढ़ की हड्डी पर भी था। पुलिस अभी तक हमलावर को ढूंढ नहीं पाई है। 

विज्ञापन
Saif Ali Khan Health Live Updates Actor Knife Attack Case Know All Details News in Hindi
सैफ अली खान - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

11:45 PM, 17-Jan-2025
करीना कपूर के बयान दर्ज
अभिनेता सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस जांच कर रही है। कई लोगों से पूछताछ चल रही है। आज सैफ की पत्नी और अदाकारा करीना कपूर के बयान भी दर्ज हुए हैं। करीना कपूर ने बांद्रा पुलिस के सामने इस घटना के संबंध में अपने बयान दिए। इसके अलावा पुलिस ने बांद्रा इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिए हैं। अब तक 30 से अधिक लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार शाम को करीना कपूर के आवास पर उनके बयान दर्ज किए गए।
10:57 PM, 17-Jan-2025
पिता सैफ से मुलाकात कर घर रवाना हुए सारा-इब्राहिम
सैफ अली खान हमले के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। वे खतरे से बाहर हैं। इस बीच उनके करीबी और परिवार के लोग उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। आज शुक्रवार को बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम पिता से मिलने पहुंचे।
 
विज्ञापन
09:31 PM, 17-Jan-2025
कीकू शारदा ने की सैफ के लिए दुआ
टीवी एक्टर और कॉमेडियन कीकू शारदा ने सैफ अली खान के साथ हुई हमले की घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'चौंकाने वाली बात है। सैफ सर बहुत प्यारे इंसान हैं। मैं दुआ करता हूं वे जल्द स्वस्थ हों'।
 
07:50 PM, 17-Jan-2025
क्या बोले सीएम फडणवीस
सैफ अली खान पर हुए हमले की घटना के बाद सीएम फडणवीस ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'पुलिस की तफ्तीश जारी है। कई सबूत मिले और जल्द ही इस मामले को पुलिस सॉल्व करेगी'। 
 
07:45 PM, 17-Jan-2025
रितेश देशमुख और जेनेलिया ने की सैफ अली खान से मुलाकात
सैफ अली खान पर बुधवार देर रात चाकू से जानलेवा हमला हुआ। वे लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां कई सितारे उनसे मुलाकात करने पहुंच रहे हैं। आज शुक्रवार को रितेश देशमुख और जेनेलिया भी एक्टर का हाल लेने पहुंचे। सैफ अली खान अब खतरे से बाहर हैं। उन्हें आईसीयू से नॉर्मल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी पिता का हाल लेने शुक्रवार को लीलावती अस्पताल पहुंचीं।
 
 
06:47 PM, 17-Jan-2025

Saif Ali Khan Attacked News: ऑटो रिक्शा ड्राइवर का बयान आया सामने

ऑटो रिक्शा ड्राइवर भजन सिंह राणा ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि खून से लथपथ कुर्ता वाले जिस यात्री को वह गुरुवार तड़के लीलावती अस्पताल लेकर आए थे, वह बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान थे। ऑटो ड्राइवर ने शुक्रवार को मुंबई में संवाददाताओं से कहा, 'जब हम अस्पताल के गेट पर पहुंचे तभी, उन्होंने गार्ड को स्ट्रेचर लाने के लिए बुलाया और कहा कि वह सैफ अली खान है।' उन्होंने कहा कि जब वह सतगुरु दर्शन भवन के पास से गुजर रहे थे, जहां अभिनेता रुके थे तो एक महिला और कुछ अन्य लोगों ने उनसे रिक्शा रोकने के लिए कहा। तभी वह व्यक्ति ऑटो में बैठे जिसका सफेद कुर्ता खून से लथपथ था। मैंने देखा कि उसकी गर्दन और पीठ में चोटें थीं, लेकिन हाथ की चोट पर ध्यान नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:45 PM, 17-Jan-2025

Saif Ali Khan Today News: चोर के निशाने पर थे शाहरुख खान

सैफ अली खान हमले मामले में हमलावर ने पहले 14 जनवरी को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के मन्नत बंगले की भी रेकी की थी। हालांकि, कड़ी सुरक्षा के कारण वह आवास के अंदर घुसने में असफल रहा। यह घटनाक्रम उस समय सामने आया, जब मुंबई पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर बांद्रा पुलिस स्टेशन ले गई।
04:45 PM, 17-Jan-2025

Saif Ali Khan News: चोर का नया वीडियो आया सामने

शुक्रवार को एक नया वीडियो सामने आया, जिसमें अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले का संदिग्ध मुंबई के बांद्रा इलाके में उनकी इमारत में अपना चेहरा ढंके हुए और एक बैग ले जाते हुए ऊपर जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हमलावर को अभिनेता के घर में घुसने से पहले 1.37 बजे सावधानी से सीढ़ियां चढ़ते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया है। उस व्यक्ति ने अपना चेहरा ढका हुआ था और एक बैग ले रखा था। पुलिस की कम से कम 20 टीमें घुसपैठिए का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए लगी हैं, जिसकी उम्र 35 से 40 साल के बीच बताई जा रही है।
03:31 PM, 17-Jan-2025

Saif Ali Khan Healh News: सैफ पर हुए हमले पर शाहिद कपूर की प्रतिक्रिया

सैफ पर हुए हमले पर शाहिद कपूर ने कहा, 'यह बहुत दुखद घटना है। इंडस्ट्री में हम सभी बहुत चिंतित हैं। हमें उम्मीद है कि सैफ की सेहत बेहतर होगी और वह बेहतर महसूस कर रहे होंगे। जो कुछ भी हुआ वह चौंकाने वाला था। यह एक निजी मामला था, इसलिए पूरी बात को स्वीकार करना बहुत मुश्किल है।'
03:02 PM, 17-Jan-2025

Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान हमला मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया

मुंबई पुलिस ने कहा कि पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन लाए गए शख्स का सैफ अली खान अटैक केस से कोई संबंध नहीं है। सैफ अली खान हमला मामले में फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed