Saif Ali Khan Live: करीना कपूर के बयान दर्ज, मुंबई पुलिस ने बनाईं 20 अतिरिक्त जांच टीमें
Saif Ali Khan Health Update Live News in Hindi: सैफ अली खान पर कल रात एक घुसपैठिये ने चाकू से हमला किया था, जिसके बाद पुलिस उनके बांद्रा स्थित घर में हुई घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। इसके बाद वे लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां उनके शरीर से छह जगह चाकू से वार किया गया था, जिनमें से एक उनकी रीढ़ की हड्डी पर भी था। पुलिस अभी तक हमलावर को ढूंढ नहीं पाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
अभिनेता सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस जांच कर रही है। कई लोगों से पूछताछ चल रही है। आज सैफ की पत्नी और अदाकारा करीना कपूर के बयान भी दर्ज हुए हैं। करीना कपूर ने बांद्रा पुलिस के सामने इस घटना के संबंध में अपने बयान दिए। इसके अलावा पुलिस ने बांद्रा इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिए हैं। अब तक 30 से अधिक लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार शाम को करीना कपूर के आवास पर उनके बयान दर्ज किए गए।
सैफ अली खान हमले के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। वे खतरे से बाहर हैं। इस बीच उनके करीबी और परिवार के लोग उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। आज शुक्रवार को बेटी सारा अली खान और बेटा इब्राहिम पिता से मिलने पहुंचे।
टीवी एक्टर और कॉमेडियन कीकू शारदा ने सैफ अली खान के साथ हुई हमले की घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'चौंकाने वाली बात है। सैफ सर बहुत प्यारे इंसान हैं। मैं दुआ करता हूं वे जल्द स्वस्थ हों'।
सैफ अली खान पर हुए हमले की घटना के बाद सीएम फडणवीस ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'पुलिस की तफ्तीश जारी है। कई सबूत मिले और जल्द ही इस मामले को पुलिस सॉल्व करेगी'।
#WATCH | Nagpur: #AttackonSaifAlikhan, Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis says, "The police is investigating the case and the police have given information about it. The police have got many clues and I hope that the police will solve this case soon." pic.twitter.com/yZl9FHv8OX
— ANI (@ANI) January 17, 2025
सैफ अली खान पर बुधवार देर रात चाकू से जानलेवा हमला हुआ। वे लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं, जहां कई सितारे उनसे मुलाकात करने पहुंच रहे हैं। आज शुक्रवार को रितेश देशमुख और जेनेलिया भी एक्टर का हाल लेने पहुंचे। सैफ अली खान अब खतरे से बाहर हैं। उन्हें आईसीयू से नॉर्मल रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी पिता का हाल लेने शुक्रवार को लीलावती अस्पताल पहुंचीं।
#WATCH | Saif Ali Khan's daughter, actor Sara Ali Khan arrives at Lilavati Hospital in Mumbai. #SaifAliKhan is admitted here following the attack on him. As per the hospital administration, he is doing well and has been shifted from ICU to a normal room. pic.twitter.com/oCYIwKM04h
— ANI (@ANI) January 17, 2025
#WATCH | Actors Riteish Deshmukh and Genelia Deshmukh leave from Lilavati Hospital in Mumbai.
— ANI (@ANI) January 17, 2025
Actor #SaifAliKhan is admitted here following the attack on him. As per the hospital administration, he is doing well and has been shifted from ICU to a normal room. pic.twitter.com/waF9QvLLzZ