Grammy Awards 2026: ग्रैमी में छाए बैड बनी और केंड्रिक लैमर, चार साल बाद मंच पर उतरे बीबर; भारत की झोली खाली
{"_id":"697ffaa7edf5be08830ccd13","slug":"grammy-awards-2026-live-updates-performers-nominees-and-winners-list-song-of-the-year-to-album-of-the-year-2026-02-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Grammy Awards 2026: ग्रैमी में छाए बैड बनी और केंड्रिक लैमर, चार साल बाद मंच पर उतरे बीबर; भारत की झोली खाली","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:37 AM IST
विज्ञापन
खास बातें
Grammy Awards Winners List Live Updates: संगीत जगत के मशहूर और अंतरराष्ट्रीय ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का समापन हो चुका है। कॉमेडियन ट्रेवर नोआ ने लगातार छठे साल इस इवेंट को होस्ट किया। इस साल केंड्रिक लैमर और बैड बनी ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए। इवेंट में अमेरिकन सिंगर सबरीना कारपेंटर और जस्टिन बीबर ने परफॉर्म भी किया। यहां पढ़िए अवॉर्ड्स नाइट से जुड़ी हर अपडेट…
ग्रैमी अवॉर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
11:12 AM, 02-Feb-2026
बैड बनी और केंड्रिक लैमर का रहा दबदबा
इस साल सबसे ज्यादा ग्रैमी बैड बनी और केंड्रिक लैमर ने अपने नाम किए। एल्बम ऑफ द ईयर का सबसे बड़ा खिताब बैड बनी ने अपने नाम किया। वहीं केंड्रिक लैमर और SZA ने लेडी गागा और ब्रूनो मार्स को हराते हुए रिकॉर्ड ऑफ द ईयर अवॉर्ड अपने नाम किया।हालांकि, ग्रैमी 2026 में भारत की उम्मीदों को झटका लगा। बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में नॉमिनेट हुई अनुष्का शंकर अवॉर्ड से चूक गईं।
यहां पढ़ें प्रमुख विजेताओं की सूची
एल्बम ऑफ द ईयर: बैड बनी (Debí Tirar Más Fotos)
रिकॉर्ड ऑफ द ईयर: केंड्रिक लैमर और SZA (लूथर)
सॉन्ग ऑफ द ईयर: बिली एलिश (वाइल्डफ्लॉवर)
बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस: लोला यंग (मेसी)
बेस्ट पॉप वोकल एल्बम: लेडी गागा (मायहम)
बेस्ट कंटेंपरेरी कंट्री एल्बम: जैली रोल (ब्यूटिफुली ब्रोकेन)
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट: ओलिविया डीन
बेस्ट música urbana एल्बम: बैड बनी (Debí Tirar Más Fotos)
बेस्ट रैप एल्बम: केंड्रिक लैमर (GNX)
बेस्ट डांस पॉप रिकॉर्डिंग: लेडी गागा (अब्राकैडाब्रा)
बेस्ट रैप परफॉर्मेंस: क्लिप्स- चेन्स एंड व्हिप्स (फीचर कैड्रिक लैमर और फैरेल विलियम्स)
बेस्ट कंट्री सोलो परफॉर्मेंस: क्रिस स्टैपलेटन (बैड एज आई यूज टू बी)
बेस्ट रैप सॉन्ग: केंड्रिक लैमर (टीवी ऑफ)
बेस्ट रैप परफॉर्मेंस: यंग ब्लड (चेंजेज)
बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस: बैड बनी (EoO)
ग्रैमी 2026 में क्या रहा खास विशेष
- केंड्रिक लैमर सबसे ज्याद ग्रैमी (26) जीतने वाले रैपर बन गए हैं।
- दलाई लामा ने भी इस वर्ष अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीता।
- ट्रेवर नोआ ने लगातार छठी और आखिरी बार इस समारोह की मेजबानी की।
11:12 AM, 02-Feb-2026
एड बनी ने जीता AOTY अवॉर्ड
बैड बनी
- फोटो : instagram @grammy
10:28 AM, 02-Feb-2026
टाइलर ने दी परफॉर्मेंस
अमेरिकी रैपर, गायक, निर्माता और संगीतकार टाइलर ने भी परफॉर्म किया। उनकी परफॉर्मेंस को इंटरनेट पर फैंस इस साल की बेस्ट परफॉर्मेंस बता रहे हैं।Tyler, The he Creator performance at the #GRAMMYs pic.twitter.com/sdb8vcOLkO
— Archive Tyler, The Creator (@xerecadotyler) February 2, 2026
10:27 AM, 02-Feb-2026
एल्बम ऑफ द ईयर भी जीते बैड बनी
बैड बनी के एल्बम DeBÍ TiRAR MáS FOToS को एल्बम ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया है।09:57 AM, 02-Feb-2026
केंड्रिक लैमर और SZA को अवॉर्ड
केंड्रिक लैमर और SZA ने 'लूथर' के लिए रिकॉर्ड ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीता है। केंड्रिक लैमर ने 'GNX' के लिए बेस्ट रैप एल्बम का अवॉर्ड भी जीता है।09:51 AM, 02-Feb-2026
बेली एलिश ने दिए पोज
अवॉर्ड जीतने के बाद बेली एलिश काफी खुश नजर आईं। रेड कार्पेट पर उन्होंने कई कलाकारों के साथ पोज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:41 AM, 02-Feb-2026
स्टेज पर जाते जस्टिन बीबर
जस्टिन बीबर शर्टलेस होकर स्टेज पर जाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने चार वर्षों के बाद किसी स्टेज पर परफॉर्म किया है।09:26 AM, 02-Feb-2026
रेबा मैकनटायर ने किया परफॉर्म
अमेरिकन सिंगर रेबा मैकनटायर ने पहली बार ग्रैमी स्टेज पर परफॉर्म किया। उन्होंने हाल के वर्षों में जिन सिंगर्स और सॉन्गराइटर्स का निधन हो गया है, उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने ग्रैमी-विनिंग गाने 'ट्रेलब्लेजर' पर परफॉर्मेंस दी।09:15 AM, 02-Feb-2026
फैरेल विलियम्स को अवॉर्ड
फैरेल विलियम्स को दुनिया भर में संगीत में उनके प्रभाव और कई पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए डॉक्टर ड्रे ग्लोबल इम्पैक्ट अवॉर्ड दिया गया। फैरेल 13 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके हैं।08:52 AM, 02-Feb-2026
