फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kalki 2898 AD Event Live: प्री रिलीज इवेंट में पेश हुआ कल्कि थीम, निर्माता ने अमिताभ बच्चन को सौंपा पहला टिकट

Wed, 19 Jun 2024 08:16 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 19 Jun 2024 08:16 PM IST
खास बातें

नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी अभिनीत यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच बुधवार शाम को मुंबई में इसका प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया गया है। इसकी होस्टिंग की कमान अभिनेता राणा दग्गुबाती ने संभाली है। इवेंट में बड़े-बड़े सितारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। अमिताभ बच्चन से लेकर कमल हासन तक इवेंट में अपनी मौजूदगी से दर्शकों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं-

विज्ञापन
Kalki 2898 AD pre release Event Live prabhas kamal haasan rana daggubati amitabh bachchan nag ashwin
कल्कि 2898 एडी प्री रिलीज इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लाइव अपडेट

08:17 PM, 19-Jun-2024
कल्कि 2898 एडी प्री रिलीज इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमिताभ बच्चन बहुप्रतीक्षित फिल्म के टिकट को कमल हासन को सौंपते नजर आए। 
08:14 PM, 19-Jun-2024
कल्कि 2898 एडी प्री रिलीज इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इवेंट के दौरान निर्माता अश्विन दत्त ने 'कल्कि 2898 एडी' का पहला टिकट अमिताभ बच्चन को सौंपा।
विज्ञापन
07:58 PM, 19-Jun-2024
कल्कि 2898 एडी प्री रिलीज इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्री-रिलीज इवेंट में कमल हासन का अंदाज सबसे जुदा रहा। जहां हर सितारा ब्लैक आउटफिट में नजर आया तो वहीं हासन को ग्रे कलर के सूट-पैंट के साथ काले रंग की टोपी लगाए देखा गया। 
07:55 PM, 19-Jun-2024
कल्कि 2898 प्री रिलीज इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राणा दग्गुबाती ने 'कल्कि 2898 एडी' के प्री-रिलीज इवेंट के होस्ट की कमान एक खास वजह से संभाली। जानकारी हो कि राणा और नाग अश्विन पहली कक्षा से दोस्त हैं। वहीं, उन्हें और प्रभास को पैन इंडिया फिल्म 'बाहुबली' में एक साथ स्क्रीन साझा कर दर्शकों का दिल जीतते देखा जा चुका है। 
07:51 PM, 19-Jun-2024
कल्कि 2898 एडी प्री रिलीज इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कल्कि 2898 एडी' के प्री-रिलीज इवेंट में निर्माता अश्विन दत्त की सादगी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। निर्माता पीले रंग की शर्ट और ब्लू जींस के साथ चप्पल पहने इवेंट में शिरकत करते नजर आए। 
07:47 PM, 19-Jun-2024
कल्कि 2898 एडी प्री-रिलीज इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कल्कि 2898 एडी' के मुख्य कलाकार दीपिका पादुकोण और प्रभास भी ब्लैक अटायर में प्री-रिलीज इवेंट में शिरकत करते देखे गए। जहां जल्द मां बनने वालीं दीपिका ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में हमेशा की तरह बेहद हसीन लगीं, तो वहीं प्रभास ब्लैक शर्ट और ग्रे जींस में काफी डैपर नजर आए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
07:43 PM, 19-Jun-2024
कल्कि 2898 एडी प्री रिलीज इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्री-रिलीज इवेंट में निर्माताओं ने प्रशंसकों को एक और बड़ा तोहफा दिया है। कल्कि थीम का अनावरण कर दिया गया है। 
07:37 PM, 19-Jun-2024
कल्कि 2898 एडी प्री-रिलीज इवेंट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कल्कि 2898 एडी' के प्री-रिलीज इवेंट में बिग बी का स्वैग देखने को मिला। 81 वर्षीय अभिनेता ऑल ब्लैक अटायर में स्वैग बिखेरते नजर आए। 
07:31 PM, 19-Jun-2024

Kalki 2898 AD Event Live: प्री रिलीज इवेंट में पेश हुआ कल्कि थीम, निर्माता ने अमिताभ बच्चन को सौंपा पहला टिकट

नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी अभिनीत यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच बुधवार शाम को मुंबई में इसका प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया गया है। इवेंट में बड़े-बड़े सितारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। अमिताभ बच्चन से लेकर कमल हासन तक इवेंट में अपनी मौजूदगी से दर्शकों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed