Live
PM Modi in Haryana Live: PM मोदी बोले- पहली ट्रेन बॉम्बे-ठाणे के बीच चली, वैसे ही भविष्य में जींद का नाम आएगा
{"_id":"6a59a9acba8cf5371208605d","slug":"m-modi-haryana-visit-live-flag-off-new-eco-friendly-train-from-jind-key-projects-details-in-hindi-2026-07-17","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi in Haryana Live: PM मोदी बोले- पहली ट्रेन बॉम्बे-ठाणे के बीच चली, वैसे ही भविष्य में जींद का नाम आएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 17 Jul 2026 01:50 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:50 PM IST
खास बातें
India Hydrogen Train Inauguration live: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आज इस पवित्र धरती पर आकर मन गदगद हो गया है। आज जींद बीजेपी-एनडीए के सुशासन मॉडल की तस्वीर बन रहा है बीते वर्षों में पूरा हरियाणा ही विकास की नई पटरी पर चल पड़ा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:15 PM, 17-Jul-2026
हरियाणा के खिलाड़ियों को बहुत लाभ होगा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, आप सभी जानते हैं कि अभी मैं कुछ दिन पहले ही इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा से लौटा हूं। वहां भारत ने अनेक समझौते किए हैं, जिनकी बहुत चर्चा हुई है। लेकिन एक विषय ऐसा है, जिसपर उतनी बात नहीं हुई है। ये विषय मेरे देश के और विशेषकर हरियाणा के युवाओं से जुड़ा हुआ है। वो विषय खेलकूद है। उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में वहां की सरकारों से स्पोर्ट्स को लेकर मेरी व्यापक चर्चा हुई। इन दोनों देशों के साथ मिलकर हम स्पोर्ट्स इंडस्ट्री, खिलाड़ियों की ट्रेनिंग आदि मामले में हम बहुत सारे काम करने वाले हैं, इससे देश के और हरियाणा के खिलाड़ियों को बहुत लाभ होगा।
01:12 PM, 17-Jul-2026
अभी इस मंच से भी तीन बड़े प्रोजेक्ट शुरू हुए: पीएम मोदी
पीएम मोदी बोले, रेल हो, रोड हो... कनेक्टिविटी का ऐसा काम, सुविधा भी देता है और विकास की गति भी कई गुना बढ़ा देता है। आज जींद इतने सारे हाइवे से जुड़ रहा है। अभी इस मंच से भी 3 बड़े प्रोजेक्ट शुरू हुए हैं। दिल्ली-अमृतसर-काटना एक्सप्रेस वे के हरियाणा वाले हिस्से का लोकार्पण हुआ है, जींद-गोहाना नेशनल हाईवे भी राष्ट्र को समर्पित किया गया है। इसके अलावा अंबाला-काला अंब फोरलेन से भी हरियाणा और हिमाचल के लोगों को बहुत सुविधा होगी।
विज्ञापन
01:10 PM, 17-Jul-2026
बीते 12 वर्षों में रेल नेटवर्क का 99 फीसदी बिजलीकरण हुआ: पीएम मोदी
पीएम मोदी बोले, भारतीय रेलवे के बिजलीकरण की शुरुआत 1925 में हुई थी, यानी करीब 100 साल पहले। 1925 से लेकर 2014 तक करीब 90 साल में पूरे देश के रेल नेटवर्क का करीब 30% ही बिजलीकरण हो पाया था। 70% क्षेत्र डीजल से चलता था। लेकिन बीते 12 वर्षों में भारत के करीब 99% रेल नेटवर्क का बिजलीकरण हो चुका है। हरियाणा में रेल नेटवर्क का शत-प्रतिशत बिजलीकरण हो गया है। इस वजह से लड़ाई होने के बावजूद भी, तेल का संकट होने के बाद भी, भारत की रेल रुकी नहीं है, भारत की विकास की गाड़ी अटकी नहीं है।
01:07 PM, 17-Jul-2026
अब 2014 की स्थिति नहीं: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने बोले, 2014 में देश का बहुत बड़ा हिस्सा ऐसा था, जहां हमारी ट्रेनें डीजल से चलती थी। अब आप सोचिए, अगर डीजल आना बंद हो गया होता तो, डीजल से चलने वाली ट्रेन कैसे चलती, देश संकट में आ जाता। लेकिन ये 2014 की स्थिति नहीं है। ये मोदी है, बहुत पहले सोचता भी है और समस्या के समाधान के रास्ते भी जमीन और उतारता है।
01:06 PM, 17-Jul-2026
पीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन का बताया सामर्थ्य
पीएम मोदी ने कहा, भारत की इस हाइड्रोजन ट्रेन के सामर्थ्य के बारे में सुनकर आपको और एक-एक हिंदुस्तानी को गर्व होगा। जींद से चलने वाली हाइड्रोज ट्रेन दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोज ट्रेन है। ये ट्रेन 3200 हॉर्स पॉवर की है और सबसे ताकतवर ही नहीं, बल्कि भारत की हाइड्रोज ट्रेन सबसे लंबी भी है।
12:56 PM, 17-Jul-2026
21वीं सदी के रेलवे की पहचान हाइड्रोजन रेल: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, अगर हम रेलवे के इतिहास पर नजर डालें तो पाते हैं कि 19वीं सदी के रेलवे की पहचान स्टीम इंजन से थी। 20वीं सदी की पहचान डीजल और बिजली से चलने वाली रेल बनी और अब 21वीं सदी की रेल हाइड्रोजन से चलने वाली है। साथ ही कहा, दुनिया में हाइड्रोजन ट्रेन अभी-अभी अस्तित्व में आई है। अभी दुनिया के तीन या चार देश ही हैं, जिनके पास हाइड्रोजन ट्रेन चलाने का सामर्थ्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:54 PM, 17-Jul-2026
मैं आज जींद वालों से कुछ मांगने आया हूं...: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, मैं आज जींद वालों से कुछ मांगने आया हूं। क्या इस सफाई और स्वच्छता के लिए मोदी का आना जरूरी है? अगर जींद और हरियाणा के लोग तय कर लें कि अब हम गंदगी नहीं करेंगे। तो जींद और हरियाणा कभी गंदा हो ही नहीं पाएगा। स्वच्छता को हमारा स्वभाव बनाएंगे। स्वच्छता को हमारा संस्कार बनाएंगे। हम स्वच्छता को इसी तरह अपनी हर दिन की जिंदगी का हिस्सा बनाएंगे।
12:53 PM, 17-Jul-2026
हरियाणा को मिली 14 हजार करोड़ से अधिक की सौगात: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, आज 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अन्य प्रोजेक्ट्स भी हरियाणा को मिले हैं। इसमें रेलवे के, हाईवे के अनेक नए प्रोजेक्ट हैं, हमारी विरासत से जुड़े प्रोजेक्ट्स है और 2 मेडिकल कॉलेज भी हरियाणा की सेवा के लिए समर्पित हैं।
12:51 PM, 17-Jul-2026
भारत की पहली ट्रेन बॉम्बे-ठाणे के बीच चली, वैसे ही भविष्य में जींद का नाम आएगा
प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, भारत में पहली ट्रेन बॉम्बे से ठाणे के बीच चली थी। वैसे ही भविष्य में जब भी हाइड्रोजन ट्रेन का जिक्र आएगा, तो जींद के, सोनीपत का और हरियाणा का नाम आएगा ही आएगा।12:49 PM, 17-Jul-2026
पिछले कुछ वर्षों में पूरा हरियाणा विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, आज जींद और हरियाणा का नाम इतिहास पन्नों में दर्ज हो हो गया है। आज यहां देश को पहली हाइड्रोजन ट्रेन मिली है। पिछले कुछ वर्षों में, पूरा हरियाणा विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।